Stocks to Watch: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने टैरिफ लगाने के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है जिससे दुनिया भर के मार्केट में रिकवरी हो रही है। गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में भी अच्छी रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 319.22 प्वाइंट्स यानी 0.41% की गिरावट के साथ 77186.74 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.52%% यानी 121.10 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23361.05 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आए हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।
