Stocks to Watch: फटाफट वॉचलिस्ट में डालें ये स्टॉक्स, इंट्रा-डे में रहेगी तेज उठा-पटक
Stocks to Watch: मार्केट बेयर्स के कब्जे से निकल ही नहीं पा रहा है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) एक बार फिर रिकॉर्ड हाई से 12 फीसदी से अधिक नीचे आ चुका है। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था
शुक्रवार 24 जनवरी को घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 329.92 प्वाइंट्स यानी 0.43% की फिसलन के साथ 76,190.46 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.49% यानी 113.15 प्वाइंट्स की गिरावटे के साथ 23,092.20 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भारी बिकवाली के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले लगातार दो दिनों की रिकवरी के बाद बिकवाली का झोंका आया था और मार्केट फिसल गया। शुक्रवार 24 जनवरी को घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 329.92 प्वाइंट्स यानी 0.43% की फिसलन के साथ 76,190.46 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.49% यानी 113.15 प्वाइंट्स की गिरावटे के साथ 23,092.20 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के नतीजे आ चुके हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा एक लिस्टिंग के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
कोल इंडिया, टाटा स्टील, एसीसी, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अदाणी टोटल गैस, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, अपोलो पाइप्स, अदाणी विल्मर, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, एमामी, फेडरल बैंक, इंद्रप्रस्थ गैस, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, कायन्स टेक्नोलॉजी भारत, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, पीरामल एंटरप्राइजेज, पेट्रोनेट एलएनजी, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, सुंदरम फास्टनर्स, वेलस्पन स्पेशलिटी सॉल्यूशंस और वंडरला हॉलीडेज आज दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
इन कंपनियों के नतीजे जारी
ICICI Bank Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर आईसीआईसीआई बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 14.8% बढ़कर ₹11,792.4 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम 9% बढ़कर ₹20,370.6 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान नेट इंटेरेस्ट मार्जिन 4.43 फीसदी से गिरकर 4.25 फीसदी पर आ गया। तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 1.97% से गिरकर 1.96% और नेट एनपीए 0.42 फीसदी पर फ्लैट रहा।
NTPC Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर एनटीपीसी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 3% बढ़कर ₹4,711.4 करोड़ और रेवेन्यू 4.8% उछलकर ₹41,352.3 करोड़, ईबीआईटीडीए 20.3% उछलकर ₹11,960.5 करोड़ और मार्जिन 3.70 फीसदी बढ़कर 28.9% पर पहुंच गया।
Balkrishna Industries Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 47.2% बढ़कर ₹449.5 करोड़, रेवेन्यू 12.6% उछलकर ₹2,560.3 करोड़ और EBITDA भी 11.1% उछलकर ₹600.7 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन मार्जिन 0.30 फीसदी गिरकर 23.5% पर आ गया।
JK Cement Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर जेके सीमेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 33.2% गिरकर ₹189.6 करोड़ और रेवेन्यू 0.2% फिसलकर ₹2,930.3 करोड़ पर आ गया। कंपनी सैफ्को सीमेंट में 60 फीसदी हिस्सेदारी ₹174 करोड़ रुपये पर खरीदेगी।
IDFC First Bank Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 52.6% गिरकर ₹339.4 करोड़ पर आ गया लेकिन नेट इंटेरेस्ट इनकम 14.4% बढ़कर ₹4,902 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान प्रोविजन्स एंड कंटिजेंसीज दोगुना होकर ₹654.8 करोड़ से ₹1,337.9 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 1.92% से बढ़कर 1.94% और नेट एनपीए 0.48% से उछलकर 0.52% पर पहुंच गया।
Yes Bank Q3 (YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर यस बैंक का प्रॉफिट 164.5% उछलकर ₹612 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम 10.2% बढ़कर ₹2,224 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान प्रोविजन्स एंड कंटिजेंसीज 53.4% गिरकर ₹259 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 1.6% और नेट एनपीए 0.5% पर बना रहा। नेट इंटेरेस्ट मार्जिन भी सालाना और तिमाही आधार पर 2.4 फीसदी पर फ्लैट बना रहा है।
InterGlobe Aviation Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर इंडिगो (Indigo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 18.3% गिरकर ₹2,448.8 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 13.7% उछलकर ₹22,110.7 करोड़ और EBITDA भी 10.7% उछलकर ₹6,058.7 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि ईबीआईटीडीए मार्जिन 0.70 फीसदी गिरकर 27.4% पर आ गया।
JSW Steel Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर जेएसडब्ल्यू स्टील का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 70.7% गिरकर ₹719 करोड़, रेवेन्यू 1.3% गिरकर ₹41,378 करोड़, EBITDA भी 22.3% फिसलकर ₹5,579 करोड़ पर आ गया। इस दौरान मार्जिन भी 3.60 फीसदी गिरकर 13.5% पर आ गया।
Macrotech Developers Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर मैक्रोटेक डेवलपर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 87% उछलकर ₹944.8 करोड़ और रेवेन्यू 39.3% उछलकर ₹4,083 करोड़ पर पहुंच गया।
DLF Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर डीएलएफ का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 61.5% उछलकर ₹1,058.7 करोड़ और रेवेन्यू 0.5% उछलकर ₹1,528.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Trident Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ट्राइडेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 26.7% गिरकर ₹80.1 करोड़ और रेवेन्यू 9.2% टूटकर ₹1,667 करोड़ पर आ गया।
NTPC Green Energy Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 52.3% उछलकर ₹89.4 करोड़ और रेवेन्यू 4.1% बढ़कर ₹460.9 करोड़ पर पहुंच गया।
Bank of India Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर बैंक ऑफ इंडिया का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 34.6% उछलकर ₹2,516.7 करोड़ और रेवेन्यू 11.1% उछलकर ₹6,070.3 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 4.41% से गिरकर 3.69% और नेट एनपीए 0.94% से फिसलकर 0.85% पर आ गया।
Torrent Pharmaceuticals Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर टोरेंट फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13.5% उछलकर ₹503 करोड़ और रेवेन्यू 2.8% बढ़कर ₹2,809 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने प्रति शेयर 26 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।
Godrej Consumer Products Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 14.2% गिरकर ₹498.3 करोड़ पर आ गया और ईबीआईटीडीए भी 10.08% टूटकर ₹755.9 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 3% बढ़कर ₹3,768.4 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान मार्जिन 23% से फिसलकर 20.05% पर आ गया।
Shakti Pumps Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर शक्ति पम्प्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 130.3% उछलकर ₹104.05 करोड़ और रेवेन्यू 30.9% बढ़कर ₹648.8 करोड़ पर पहुंच गया।
EMS Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ईएमएस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 35.2% उछलकर ₹50.6 करोड़ और रेवेन्यू 22.9% बढ़कर ₹245.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी निगाहें
KEC International
आरपीजी ग्रुप की कंपनी केईसी इंटरनेशनल को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से ± 800 केवी एचवीडीसी और 400 केवी ट्रांसमिशन लाइनों के लिए 1,445 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इन्हें मिलाकर कंपनी को इस साल अब तक 22,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर्स मिल चुके हैं।
Ceigall India
सीगल इंडिया पंजाब में नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की 864.97 करोड़ रुपये के रोड प्रोजेक्ट के लिए एल1 बिडर के रूप में उभरी है। इसकी बोली 923 करोड़ रुपये की थी। इस प्रोजेक्ट में पंजाब में हाइब्रिड एन्यूटी मोड में लुधियाना-अजमेर इकनॉमिक कोरिडोर के हिस्से के रूप में 6-लेन ग्रीनफील्ड दक्षिणी लुधियाना बाईपास को डेवलप करने का काम है।
RPP Infra Projects
आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन से 87.56 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के लिए लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस मिला है।
JSW Steel
जेएसडब्ल्यू स्टील की सिंगापुरियन सब्सिडरी निप्पॉन इस्पात सिंगापुर (पीटीई) को 24 जनवरी से लिक्विडेट कर दिया गया है।
Unichem Laboratories
यूनिकेम लैब को ठाणे कमिश्नरेट के ज्वाइंट कमिश्नर सीजीएसटी एंड सीएक्स से सप्लाई पर टैक्स देनदारी में देरी पर 87.07 करोड़ रुपये के जुर्माने और 6.58 करोड़ रुपये के ब्याज के पेमेंट का नोटिस मिला है।
Aditya Birla Real Estate
आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट की सहायक कंपनी बिड़ला एस्टेट्स ने एक स्पेशल पर्पज वेईकल (SPV) के जरिए दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु में एक रेजिडेंशियल हाउसिंग डेवलपमेंट में 560 करोड़ रुपये के निवेश के लिए मित्सुबिशी एस्टेट कंपनी के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाया है।
LTIMindtree
एलटीआईमाइंडट्री के बोर्ड ने वेणुगोपाल लंबू को 24 जनवरी से पांच साल के लिए सीईओ (नामित) और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है।
Jubilant Ingrevia
जुबिलेंट इंग्रेविया ने गुजरात के भरूच में हाई बॉयो-कंटेंट के साथ नियासिनामाइड के लिए अपनी नई सीजीएमपी-कंप्लॉयंट फैसिलिटी शुरू की है। इस फैसिलिटी में न्यूट्रास्यूटिकल्स और डायटरी-एक्टिव इंग्रेडिएंट्स तैयार किए जाएंगे।
Union Bank of India
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड की 29 जनवरी को बैठक होनी है। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर एंड अफोर्डेबल हाउसिंग और ग्रीन/सस्टेनेबेल बांड्स की फाइनेंसिंग के लिए लॉन्ग टर्म बॉन्ड्स जुटाने पर विचार होगा।
Mazagon Dock Shipbuilders
सीएनबीसी-टीवी18 के मुताबिक डिफेंस मिनिस्ट्री ने प्रोजेक्ट 75 (इंडिया) [पी75(आई)] के तहत छह पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण के लिए थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स (टीकेएमएस) और मझगांव डॉकयार्ड (एमडीएल) की संयुक्त बोली को अनुपालन योग्य पाया है।
J&K Bank, Bank of India, Canara Bank
आरबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया पर 1 करोड़ रुपये, जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर 3.31 करोड़ रुपये और केनरा बैंक पर 1.63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
Religare Enterprises
रेलिगेयर इंटरप्राइजेज ने खुलासा किया है कि अमेरिकी कारोबारी दिग्विजय गायकवाड़ के स्वामित्व वाले डैनी गायकवाड़ ने कंपनी में 26% हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखा है। डैनी ने भारतीय बाजार नियामक सेबी से रेलिगेयर के लिए मौजूदा भाव से करीब 17 फीसदी प्रीमियम यानी 275 रुपये प्रति शेयर पर ओपन ऑफर लाने की अनुमति मांगी है।
बल्क डील्स
Happy Forgings
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने हैप्पी फोर्जिंग्स में 341.2 करोड़ रुपये में 950 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 3.81% हिस्सेदारी खरीदी। वहीं बिजनेस एक्सीलेंस ट्रस्ट III ने कंपनी में 371.4 करोड़ रुपये 4.15% हिस्सेदारी 950.06 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची है।
Aarnav Fashions
चाणक्य अपॉर्चुनिटीज फंड ने अर्णव फैशन्स के 2.5 लाख शेयर 73.58 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदे हैं।
Pelatro
एसबी अपॉर्चुनिटीज फंड I ने पेलात्रो के 60 हजार इक्विटी शेयर 395.04 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे हैं।
लिस्टिंग
आज कैपिटल नंबर्स इंफोटेक के शेयरों की लिस्टिंग है।
एक्स-डेट
आज श्रद्धा प्राइम प्रोजेक्ट्स के बोनस की एक्स-डेट है तो टानला प्लेटफॉर्म्स, केईआई इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
F&O Ban
आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बंधन बैंक, कैन फिन होम्स, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, इंडियामार्ट इंटरमेश, एलएंडटी फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, महानगर गैस, पंजाब नेशनल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।