Stocks to Watch: 18 सितंबर को IndiGo, NLC India, Bharat Forge समेत इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल, साथ में 5 लिस्टिंग
Stocks to Watch: इसके अलावा शुक्रवार को SME सेगमेंट में 4 और मेनबोर्ड सेगमेंट में एक कंपनी की लिस्टिंग होने वाली है। साथ ही 80 से ज्यादा कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। एक कंपनी वित्तीय नतीजे भी जारी करेगी
शुक्रवार, 18 सितंबर को कई शेयरों पर नजर रहेगी। लिस्ट में इंडिगो, पेट्रोनेट LNG, भारत फोर्ज, विप्रो, NLC India, रेंटोमोजो जैसे कई नाम शामिल हैं। इन शेयरों में बड़ी उठापटक दिख सकती है। वजह हैं- तिमाही नतीजे, कारोबार से जुड़े डेवलपमेंट्स, नई डील या कॉन्ट्रैक्ट, आदि। इसके अलावा शुक्रवार को SME सेगमेंट में 4 और मेनबोर्ड सेगमेंट में एक कंपनी की लिस्टिंग होने वाली है। साथ ही 80 से ज्यादा कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। एक स्टॉक एक्स-स्प्लिट ट्रड भी करेगा। आइए डिटेल में जानते हैं किन प्रमुख शेयरों पर रहेगी नजर...
आज के नतीजे
Hy-Tech Engineers
इन शेयरों पर रहेगी नजर
Skyways Air Services: अप्रैल-जून 2026 तिमाही (Q1) में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 3 गुना बढ़कर ₹19.7 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 90.4% बढ़कर ₹1,216.6 करोड़ हो गया।
Orissa Minerals Development Company: Q1 में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा ₹3.45 करोड़ रहा। रेवेन्यू 47.9% बढ़कर ₹28.6 करोड़ हो गया।
InterGlobe Aviation: IndiGo ने एक्स्ट्रा सामान, छोटे बच्चों के टिकट, अकेले यात्रा करने वाले बच्चों के लिए यात्रा की व्यवस्था और एयरलाइन की 'फास्ट फॉरवर्ड' प्रायोरिटी सर्विस के लिए चार्जेस में बदलाव किया है। अप्रूव्ड लिमिट से ज्यादा सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नया रेट अब ₹800 प्रति अतिरिक्त किलोग्राम है, जबकि पहले यह चार्ज ₹700 प्रति किलोग्राम था। छोटे बच्चे के टिकट की बुकिंग का खर्च अब ₹3,000 होगा, जबकि पहले यह ₹2,000 था। सूत्रों के अनुसार, 'फास्ट फॉरवर्ड' सुविधा, जो प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग उपलब्ध कराती है, का खर्च अब ₹500 के बजाय ₹650 होगा।
Petronet LNG: कंपनी ने Gruner Renewable Energy Private Limited के साथ 50:50 पार्टनरशिप में जॉइंट वेंचर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसका मकसद देश भर में 10 कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट लगाना है, जिनमें से हर एक की क्षमता 18 MT प्रति दिन होगी और इसके लिए अनुमानित लागत ₹1,200 करोड़ होगी।
Bharat Forge: कंपनी ने ₹1,947.70 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस के साथ अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि QIP का साइज लगभग ₹2,000 करोड़ हो सकता है।
GPT Infraprojects: कंपनी को रेल विकास निगम से रेलवे ब्रिज बनाने के लिए 483.72 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
Wipro: विप्रो ने Wipro STO360 लॉन्च करने की घोषणा की है। यह सॉल्यूशन अरामको (Aramco) और SAP के साथ मिलकर बनाया गया है, ताकि ज्यादा एसेट वाली कंपनियों को शटडाउन, टर्नअराउंड और आउटेज (STO) गतिविधियों को मॉडर्न बनाने और कुशलता से मैनेज करने में मदद मिल सके।
Federal Bank: बोर्ड ने 50 करोड़ डॉलर तक की राशि के लिए मीडियम-टर्म नोट प्रोग्राम शुरू करने को मंजूरी दी है।
NLC India: सरकार ने प्रसन्ना कुमार आचार्य (डायरेक्टर-फाइनेंस) को 17 सितंबर से पांच साल के लिए NLC इंडिया का चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त करने को मंजूरी दी है। उन्होंने 17 सितंबर से कंपनी के डायरेक्टर (फाइनेंस) और CFO का पद छोड़ दिया है।
PTC India, NLC India: PTC इंडिया ने NLC इंडिया रिन्यूएबल्स के साथ मिलकर एक जॉइंट वेंचर कंपनी, NIRL PTC रिन्यूएबल्स बनाई है। इसका मकसद सहयोग करना और ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स के विकास सहित नए मौकों की तलाश करना है।इस जॉइंट वेंचर में PTC इंडिया की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि NLC इंडिया रिन्यूएबल्स की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
Rentomojo: वेंचर कैपिटल फर्म चिराटे वेंचर्स के मालिकाना हक वाले 'चिराटे ग्रोथ फंड I' ने रेंटोमोजो में 13.05 लाख शेयर बेचे हैं। यह हिस्सेदारी ₹520.61 प्रति शेयर के भाव पर ₹67.93 करोड़ में बेची गई। इस बीच, हेलिओस म्यूचुअल फंड ने रेंटोमोजो में 8.7 लाख शेयर ₹510.42 प्रति शेयर के भाव पर ₹44.44 करोड़ में खरीदे। इसके अलावा, S I इनवेस्टमेंट्स ब्रोकिंग ने ₹491.61 प्रति शेयर के भाव पर ₹29.49 करोड़ में 6 लाख शेयर खरीदे, जबकि ABS डायरेक्ट इक्विटी फंड LLC ने 'इंडिया सीरीज 3' के जरिए ₹504.55 प्रति शेयर के भाव पर ₹26.36 करोड़ में 5.22 लाख शेयर खरीदे।
Karamtara Engineering: ऑथम इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने 50.29 लाख शेयर 176.17 करोड़ रुपये में खरीदे।
Entero Healthcare Solutions: मेडलाइफ के को-फाउंडर तुषार कुमार के परिवार के ट्रस्ट 'प्रसिद ऊनो फैमिली ट्रस्ट' के जरिए सुरभि सिंह ने 4.1 लाख शेयर ₹1,692.98 प्रति शेयर और 3.3 लाख शेयर ₹1,694.97 प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं। कुल मिलाकर, इन सौदों की वैल्यू ₹125.3 करोड़ रही।
Gland Pharma: BofA सिक्योरिटीज यूरोप SA ने नॉर्थ रॉक SG VCC से 1.5 लाख शेयर 42.4 करोड़ रुपये में खरीदे।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।