Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी पर होगा धमाल! NHPC, Jet Airways और Delhivery समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एनएचपीसी (NHPC), जेट एयरवेज (Jet Airways), डेल्हीवरी (Delhivery) और आईटीसी होटल्स (ITC Hotels) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 7:56 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 08 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 2946.32 प्वाइंट्स यानी 3.95% के उछाल के साथ 77,562.90 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 873.70 प्वाइंट्स यानी 3.78% की बढ़त के साथ 23,997.35 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बावजूद फैली अनिश्चितता ने दुनिया भर के बाजारों पर अभी भी दबाव बनाया हुआ है। एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो घरेलू मार्केट में तेज हलचल रह सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 08 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 2946.32 प्वाइंट्स यानी 3.95% के उछाल के साथ 77,562.90 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 873.70 प्वाइंट्स यानी 3.78% की बढ़त के साथ 23,997.35 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

टीसीएस, आनंद राठी वेल्थ, जीएम ब्रूअरीज और राजपूताना स्टेनलेस आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


Info Edge India 

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंफो ऐज इंडिया की स्टैंडएलोन बिलिंग्स 7.45% बढ़कर ₹1,057.1 करोड़, रिक्रूटमेंट सॉल्यूशंस बिजनेस 9.5% बढ़कर ₹810.7 करोड़ और 99acres बिजनेस 1.9% चढ़कर ₹162.8 करोड़ पहुंचा। साथ ही जीवनसाथी (Jeevansathi) बिजनेस 21% बढ़कर ₹38.6 करोड़ पर पहुंच तो दूसरी तरफ शिक्षा (Shiksha) बिजनेस 12.9% गिरकर ₹45.1 करोड़ पर आ गया।

KEC International

केईसी इंटरनेशनल को सिविल, ट्रांसपोर्टेशन, ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेगमेंट्स में ₹2,518 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं।

Lupin

लुपिन को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से डैपाग्लिफ्लोजिन और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड की एक्सटेंडेड टैबलेट के लिए मंजूरी मिल गई है। ये दवाएं 5 मिलीग्राम/500 मिलीग्राम, 5 मिलीग्राम/1,000 मिलीग्राम, 10 मिलीग्राम/500 मिलीग्राम और 10 मिलीग्राम/1,000 मिलीग्राम की स्ट्रेंथ में उपलब्ध हैं।

RITES

राइट्स को नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (NALCO) से कॉस्ट्-प्लस टर्न्की बेसिस पर उत्कल-डी कोल माइन्स के लिए पहले चरण में शंकरजंग में रेलवे साइडिंग के निर्माण के लिए इंजीनियरिंग और PMC (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी) वर्क मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू ₹79.73 करोड़ से बढ़कर ₹118.89 करोड़ हो गई है।

NHPC

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने अरुणाचल प्रदेश के कामले, क्रा दाडी और कुरुंग कुमे जिलों में 1,720 मेगावाट की कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए ₹26,069.50 करोड़ के निवेश को मंजूरी दे दी है। ये प्रोजेक्ट्स 96 महीने में पूरे हो सकते हैं। इस प्रोजेक्ट पर एनएचपीसी और अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी के जरिए काम होगा।

NTPC

एनटीपीसी ने भारत में नए न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट में संभावनाओं को तलाशने के लिए इलेक्ट्रिसिटे डी फ्रांस (ईडीएफ) के साथ एक नॉन-बाइंडिंग एमओयू किया है।

Redtape

रेडटेप ने भारत, नेपाल, भूटान और श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फुटवियर ब्रांड स्प्रांडी का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी जल्द ही ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स के जरिए इस ब्रांड को भारतीय बाजार में बड़े पैमाने पर लॉन्च करेगी।

Jet Airways

जेट एयरवेज के एसेट्स-दिल्ली स्थित दो बोइंग 777 विमान को लिक्विडेटर सतीश कुमार गुप्ता ने ई-नीलामी के जरिए बेचने के लिए रखा था। ई-नीलामी प्लेटफॉर्म के अनुसार दोनों विमानों के लिए Ace Aviation XIV सफल बोली लगाई। इसने ₹356.75 करोड़ के रिजर्व प्राइस के मुकाबले कुल ₹568.17 करोड़ की बोली लगाई।

Bosch

बॉश के बोर्ड ने बॉश चेसिस सिस्टम्स (RBIC) के मौजूदा शेयरहोल्डर्स रॉबर्ट बॉश इन्वेस्टमेंट नीदरलैंड और रॉबर्ट बॉश एलएलसी, यूएसए से ₹9,068.68 करोड़ में 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

Network People Services Technologies (NPST)

एनपीएसटी को एक सरकारी बैंक से मर्चेंट अंडरराइटिंग और मॉनिटरिंग के लिए अपने एआई से लैस रिस्क इंटेलिजेंस एंड डिसीजन प्लेटफॉर्म (आरआईडीपी) को तैनात करने का ऑर्डर मिला है।

Poonawalla Fincorp

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक पूनावाला फिनकॉर्प ग्रोथ के उद्देश्यों को लेकर ₹5000 करोड़ जुटाने के लिए क्यूआईपी इश्यू लॉन्च कर सकती है।

बल्क और ब्लॉक डील्स

Delhivery

अमेरिका और भारत में निवेश करने वाली नेक्सस वेंचर पार्टनर्स के स्वामित्व वाली नेक्सस वेंचर्स III ने डेल्हवरी के 1.04 करोड़ शेयर ₹461.3 करोड़ और नेक्सस अपॉर्चुनिटी फंड ने 15.62 लाख शेयर ₹69.08 करोड़ में बेच दिए। कुल मिलाकर 1.6% हिस्सेदारी (1.2 करोड़ शेयर) का लेन-देन ₹530.4 करोड़ में हुई। दिसंबर 2025 तक नेक्सस वेंचर्स III की डेल्हीवरी में 4.49% हिस्सेदारी थी।

वहीं दूसरी तरफ आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एसबीआई म्यूचुअल फंड, अल्फामाइन एब्सोल्यूट रिटर्न फंड, एडलवाइस म्यूचुअल फंड, बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स और निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने 1.2 करोड़ शेयर खरीदे। यह ब्लॉक डील प्रति शेयर ₹442 के भाव पर हुआ।

Jindal Poly Films

मेस वेंचर ने सीता कुमारी से ₹25.47 करोड़ में 2.85 लाख शेयर खरीदे, और एम प्रसाद एंड कंपनी ने ₹68.84 करोड़ में 7.7 लाख शेयर खरीदे। प्रति शेयर ₹894 के भाव से 2.4% हिस्सेदारी का यह सौदा ₹94.32 करोड़ में हुआ। दिसंबर 2025 तक नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर सीता कुमारी की जिंदल पॉली फिल्म्स में 4.82% हिस्सेदारी थी।

Uflex

फर्स्ट वाटर कैपिटल एडवाइजर्स की कैटेगरी III के अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट फंड फर्स्ट वाटर फंड ने के2 फैमिली प्राइवेट ट्रस्ट से प्रति शेयर ₹340 के भाव पर यूफ्लेक्स के अतिरिक्त 7.5 लाख शेयर (1.03% हिस्सेदारी) ₹25.5 करोड़ में खरीद लिया। दिसंबर 2025 तक फर्स्ट वाटर फंड की यूफ्लेक्स में पहले से ही 3.6% हिस्सेदारी थी।

ITC Hotels

जीक्यूजी पार्टनर्स की जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड ने आईटीसी होटल्स के 1.28 करोड़ शेयर (0.61% हिस्सेदारी) ₹152.67 के भाव पर ₹196.75 करोड़ में बेच दिए। दिसंबर 2025 तक जीक्यूजी पार्टनर्स की आईटीसी होटल्स में 1.97% हिस्सेदारी थी।

एक्स-डेट

आज ऑटोमोबाइल प्रोडक्ट्स ऑफ इंडिया के राइट्स की एक्स-डेट है।

F&O Ban

आज सेल और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।