Stocks to Watch: सेंसेक्स की एक्सपायरी; Canara Bank, Ola Electric, NBCC और NCC समेत इन शेयरों से होगी वर्ष 2026 की शानदार शुरुआत!

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो केनरा बैंक (Canara Bank), एनबीसीसी (NBCC), एनसीसी (NCC) और ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jan 01, 2026 पर 9:08 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले बुधावर 31 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 26,129.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 85,220.60 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले बुधावर 31 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 26,129.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 85,220.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

Jindal Poly Films Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर जिंदल पॉली फिल्म्स ₹116.6 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹12.8 करोड़ के शुद्ध घाटे में आ गई। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 63.8% गिरकर ₹410.4 करोड़ पर आ गया और अन्य स्रोत से आय भी 79.5% फिसलकर ₹53.5 करोड़ पर आ गया।


Canara Bank

केंद्र सरकार ने हरदीप सिंह अहलूवालिया को 1 जनवरी से तीन महीने के लिए एमडी और सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अभी वह एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।

NBCC (India)

एनबीसीसी को केनरा बैंक और नवोदय विद्यालय समिति से ₹220.31 करोड़ के तीन ऑर्डर मिले हैं। इनमें ₹163.12 करोड़ में बेंगलुरु के रचनहल्ली गांव में केनरा बैंक के हेड ऑफिस एनेक्स बिल्डिंग को बनाने का काम शामिल है।

NCC

एनसीसी को दिसंबर 2025 में ₹1,237.24 करोड़ के चार ऑर्डर मिले। इनमें से ₹704.67 करोड़ के ऑर्डर बिल्डिंग डिविजन और ₹532.57 करोड़ के ऑर्डर ट्रांसपोर्टेशन डिविजन से संबंधित हैं।

Great Eastern Shipping Company

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी ने 31 दिसंबर को करीब 51,565 DWT का एक पुराना मध्यम श्रेणी का टैंकर खरीदने का कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह टैंकर दक्षिण कोरिया में वर्ष 2013 में बना था और अब ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग के बेड़े में इसके वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में शामिल होने की उम्मीद है।

Vodafone Idea

वोडाफोन आइडिया ने वोडाफोन ग्रुप के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत वोडाफोन ग्रुप के प्रमोटर्स से इसे ₹5836 करोड़ मिलने हैं। इसमें से ₹2307 करोड़ 12 महीने के भीतर मिलेंगे।

Berger Paints India

बर्जर पेंट्स की प्रमोटर यूके पेंट्स (इंडिया) ने रीस्ट्र्क्चरिंग के तहत जेन्सन एंड निकोलसन (एशिया) से कंपनी में 14.48% हिस्सेदारी हासिल कर ली है, जिससे इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 64.57% हो गई है।

Hyundai Motor India

उनसू किम (Unsoo Kim) ने 31 दिसंबर से हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही तरुण गर्ग को 1 जनवरी, 2026 से नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है।

Redington

रेडिंगटन को गुरुग्राम में वित्तीय वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2021-22 के लिए ₹148.33 करोड़ (ब्याज और जुर्माने सहित) का जीएसटी डिमांड नोटिस मिला है।

Adani Enterprises

अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनियों अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज और होराइजन एयरो सॉल्यूशंस ने फ्लाइट सिमुलेशन टेक्निक सेंटर (एफएसटीसी) में 39% हिस्सेदारी की खरीदारी ₹820 करोड़ के एंटरप्राइज वैल्यू पर पूरी कर ली है। एफएसटीसी पायलट को ट्रेनिंग देती है।

Ola Electric Mobility

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बिजनेस हेड (सेल) विशाल चतुर्वेदी ने व्यक्तिगत कारणों से 31 दिसंबर से कंपनी छोड़ दी।

Indian Railway Finance Corporation (IRFC)

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी (MAHAGENCO) के साथ ₹5,000 करोड़ का टर्म लोन एग्रीमेंट किया है, जिसमें से ₹3,000 करोड़ पहले ही जारी हो चुके हैं।

Take Solutions

टेक सॉल्यूशंस के पूर्णकालिक निदेशक और सीएफओ वेदामृतम वेंकटेशन ने 31 दिसंबर से प्रभावी इस्तीफा दे दिया है।

बल्क डील्स

Privi Speciality Chemicals

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने प्रिवी स्पेशलिटी केमिकल्स में 22.4 लाख अतिरिक्त शेयर (5.73% इक्विटी कैपिटल) ₹634.8 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,833.96 के भाव से खरीदे हैं। फंड हाउस के मल्टी एसेट एलोकेशन फंड के जरिए सितंबर 2025 तक कंपनी में पहले से ही इसकी 3.64% हिस्सेदारी थी। भौमिकभाई किरीटभाई दोशी ने भी प्रति शेयर ₹2,836.91 के भाव से 1.88 लाख शेयर ₹53.39 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं प्रमोटर एंटिटी विविरा इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग ने 36.28 लाख शेयर (9.28% हिस्सेदारी) ₹1,029.8 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,838 के भाव से बेचे।

Ceigall India

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (एचडीएफसीजीआर) के जरिए सीगल इंडिया के 13.13 लाख शेयर (0.75% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹261 के भाव से ₹34.28 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं पाइन ओक ग्लोबल फंड ने 14 लाख शेयर (0.8% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹261.04 के भाव से ₹36.5 करोड़ में बेचे हैं।

Vishnu Prakash R Punglia

पुंगलिया फैमिली ने विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया में अपनी 4.01% हिस्सेदारी ₹26.72 करोड़ में बेच दी। पुष्पा पुंगलिया ने 15 लाख शेयर ₹53.40 के भाव से ₹8.01 करोड़ में तो 15 लाख शेयर ₹53.20 के भाव से ₹7.98 करोड़ में बेचे हैं जबकि अनिल पुंगलिया ने 10 लाख शेयर ₹53.75 के भाव से ₹5.37 करोड़ में और विजय पुंगलिया ने 10 लाख शेयर ₹53.62 के भाव से ₹5.36 करोड़ में बेचे। वहीं जलियां कमोडिटी ने 13.46 लाख शेयर (1.08% हिस्सेदारी) ₹52.58 के भाव से ₹7.07 करोड़ में खरीदे हैं।

ब्लॉक डील्स

Swan Corp

जुपिटर इंडिया फंड और जुपिटर ग्लोबल फंड-जुपिटर इंडिया सेलेक्ट ने स्वान कॉर्प के 15 लाख शेयर (0.47% हिस्सेदारी) ₹70.2 करोड़ में प्रति शेयर ₹468 के भाव से खरीदे। जैनम ब्रोकिंग ने ये शेयर इसी भाव पर बेचे हैं।

एक्स-डेट

आज अवसर फाइनेंस के राइट्स की एक्स-डेट है।

(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।