MARKETS AT CLOSE : नए साल पर बाजार की मिलीजुली क्लोजिंग
नए साल पर बाजार की मिलीजुली क्लोजिंग हुई है। सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली है। आज तेल-गैस, ऑटो, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। PSE, IT, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। FMCG, फार्मा शेयरों पर दबाव रहा। मिडकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। सेक्स 32 प्वाइंट गिरकर 85,189 पर बंद हुआ। निफ्टी 17 प्वाइंट चढ़कर 26,147 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 130 प्वाइंट चढ़कर 59,712 पर बंद हुआ। मिडकैप 266 प्वाइंट चढ़कर 60,750 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी दिखी।
Market outlook 2026: व्हाइट ओक कैपिटल ग्रुप के प्रशांत खेमका की राय
प्रशांत खेमका ने कहा कि FPI का 75% पैसा इमर्जिंग मार्केट फंड के जरिए आता है। कई साल से इमर्जिंग मार्केट अंडरपरफॉर्म कर रहे थे। 2025 में चीन, कोरिया जैसे बाजार में 30-70% रिटर्न मिला। इमर्जिंग मार्केट में इस साल करीब 30-35% रिटर्न मिला है। डेवलप मार्केट को इमर्जिंग मार्केट ने आउटपरफॉर्म किया है। इमर्जिंग मार्केट में अभी ज्यादा निवेश नहीं आया है। इमर्जिंग मार्केट में कुल निवेश का 15-20% भारत में आएगा।
IT में कई सालों से ओवरवेट पोजीशन
प्रशांत खेमका ने बताया कि IT में कई सालों से उनकी ओवरवेट पोजीशन है। मिडकैप IT की अच्छी कंपनियों में निवेश किया है। AI के इस दौर में कुछ मिडकैप IT कंपनियां अच्छा कर सकती हैं। लार्जकैप IT शेयरों में खास निवेश नहीं है। AI की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होगी। IT सेक्टर के अस्तित्व पर पहले भी सवाल उठाए गए थे। नई टेक्नोलॉजी अपनाने वाली कंपनियां टिकेंगी।
मिडकैप IT थीम पसंद
प्रशांत खेमका ने आगे कहा कि 2020-24 तक मिड और स्मॉलकैप ने आउटपरफॉर्म किया। लार्ज, मिड और स्मॉलकैप में डबल डिजिट रिटर्न संभव है। 2026 में बाजार में 10-11 फीसदी रिटर्न की उम्मीद है। मिडकैप IT थीम पसंद है। हेल्थकेयर और फाइनेंशियल स्पेस भी अच्छा लग रहा है।लेंडिंग कंपनियों के वैल्युएशन आकर्षक हैं।
Market outlook 2026: बेहतर और सस्ती AI सर्विस देने वाली कंपनियां करेंगी अच्छा
नीलेश शाह की राय है कि IT की छोटी कंपनियों को भी बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिल रहे हैं। अच्छी IT कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिलने लगे हैं
बेहतर और सस्ती AI सर्विस देने वाली कंपनियां अच्छा करेंगी।
2026 में लार्ज, मिड और स्मॉलकैप में पॉजिटिव रिटर्न संभव है। 2026 में मिडकैप में सबसे बेहतर रिटर्न संभव है। मिडकैप के बाद लार्जकैप में अच्छा रिटर्न मिलेगा। लार्ज और मिडकैप स्मॉलकैप को आउटपरफॉर्म कर सकते हैं। 2026 में सेक्टर रोटेशन पर ध्यान देना होगा। कंज्यूमर स्पेस और फाइनेंशियल सेक्टर पसंद है। 3 साल के नजरिए से केमिकल सेक्टर अच्छा लग रहा है। चीन घाटे वाली केमिकल कंपनियों को बंद कर रहा है।
Market outlook 2026: आगे मार्केट में सेक्टर रोटेशन संभव
बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए नीलेश शाह ने कहा कि सरकारी बैंकों के पास लिक्विडिटी ज्यादा रहती है। PSU बैंकों के पास डिपॉजिट भी सबसे ज्यादा आते हैं। इसका इनको फायदा मिल सकता है। आगे मार्केट में सेक्टर रोटेशन संभव है। सरकार भी लगातार लिक्विडिटी बढ़ा रही है। लिक्विडिटी बढ़ने से कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी स्पेस को फायदा होगा। टैक्स छूट और GST कट से लोगों की जेब में पैसा आया है। आगे 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें भी लागू होंगी। सरकार का फोकस इकोनॉमी में खर्च बढ़ाने पर है। इस फायदा खपत वाले शेयरों को होगा।
Market outlook 2026: FIIs 2026 में मार्केट में वापस आ सकते हैं
Kotak AMC के MD & CEO नीलेश शाह ने कहा कि कॉरपोरेट के नतीजों में अब डबल डिजिट ग्रोथ संभव है। डेढ़ साल से खास रिटर्न नहीं मिला, वैल्युएशन भी सस्ते हुए हैं। जब डॉलर गिरता तो अमेरिका से पैसा निकलता है। अमेरिका से पैसा निकलेगा तो भारत में निवेश आएगा। पिछले 2 साल में चीन में 40% का रिटर्न मिला है। चीन के बाजार में गिरावट आने पर भारत में निवेश आएगा। FPI की पैसिव फंड्स में ज्यादा बिकवाली रही है। FY25 में डेवलप मार्केट को इमर्जिंग मार्केट ने आउटपरफॉर्म किया है। इमर्जिंग मार्केट में फ्लो आने पर भारत में भी पैसा आएगा। एक्टिव फंड की प्राइमरी मार्केट में खरीदारी और सेकेंडरी में बिकवाली की है। FPI की बिकवाली 2026 में घट सकती है। FIIs 2026 में मार्केट में वापस आ सकते हैं।
Market outlook 2026: रिफॉर्म की गाड़ी चल पड़ी है, बजट से भी बाजार को बूस्ट संभव
2026 में मार्केट आउटलुक पर सीएनबीसी -आवाज़ ने बाजार के 2 दिग्गजों से बात की। व्हाइट ओक ग्रुप के फाउंडर प्रशांत खेमका और Kotak AMC के MD & CEO नीलेश शाह 2026 को लेकर बुलिश है। उनका कहना है कि रिटर्न के लिहाज से 2026 निराश नहीं करेगा ऐसी पूरी उम्मीद है। CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से हुई बातचीत में नीलेश शाह ने कहा कि इकोनॉमी के फंडामेंटल अच्छे है। FY26 में 7% तो FY27 में 6.5% से ज्यादा ग्रोथ संभव है। रिफॉर्म की गाड़ी चल पड़ी है, बजट से भी बाजार को बूस्ट संभव है।
Stock Market Live Updates: रेडिंगटन को 148.33 करोड़ रुपये की GST डिमांड मिली
रेडिंगटन को CGST गुरुग्राम कमिश्नरेट, गुरुग्राम से एक ऑर्डर मिला है, जिसमें फाइनेंशियल ईयर 2018–19, 2019–20 और 2021–22 के लिए 148.33 करोड़ रुपये (ब्याज और पेनल्टी सहित) की डिमांड की गई है।
रेडिंगटन का शेयर 2.80 रुपये या 1.03 प्रतिशत ऊपर 274.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसने इंट्राडे में 275.65 रुपये का हाई और 270.00 रुपये का लो बनाया। पिछले ट्रेडिंग सेशन में, शेयर 1.27 प्रतिशत या 3.40 रुपये बढ़कर 271.85 रुपये पर बंद हुआ था। शेयर ने 30 जून, 2025 और 07 अप्रैल, 2025 को क्रमशः 334.90 रुपये का 52-हफ्ते का हाई और 181.25 रुपये का 52-हफ्ते का लो बनाया था। फिलहाल, स्टॉक अपने 52-हफ्ते के हाई से 17.99 प्रतिशत नीचे और अपने 52-हफ्ते के लो से 51.53 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 21,471.43 करोड़ रुपये है।
Stock Market Live Updates: वोडाफोन के प्रोमोटर चुकाएंगे बकाया, वोडाफोन ग्रुप से मिलेंगे 5836 करोड़ रुपए
कल की बड़ी गिरावट के बाद आज वोडाफोन में रिकवरी दिख रही है। प्रोमोटर के कंपनी का करीब 6000 करोड़ का बकाया चुकाने की खबर से शेयर जोश में है। ये शेयर 5 परसेंट ऊपर कारोबार कर हा है। अगले 12 महीने मेंकरीब 2300 करोड़ रुपए का पहले चरण का फंड रिलीज होगा।
Stock Market Live Updates: 2020 के बाद ITC में सबसे बड़ी गिरावट
2020 के बाद ITC में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लगने की खबर से शेयर में इंट्राडे में लोअर सर्किट लगा। कंपनी का 50 हजार करोड़ का मार्केट कैप साफ हो गया है। गॉडफ्रे फिलिप्स भी करीब 10 परसेंट फिसला है। एक फरवरी से सिगरेट तंबाकू पर ड्यूटी लगेगी।
Market outlook 2026 : बेहतर अर्निंग ग्रोथ वाले सेक्टर अच्छा प्रदर्शन करेंगे
Helios India के CEO दिनशॉ ईरानी की राय है कि दिसंबर तिमाही से बेहतर नतीजों की उम्मीद है। हालांकि, सितंबर तिमाही से ही अर्निंग ग्रोथ आनी शुरू हो गई थी। दिसंबर तिमाही में ये क्रम आगे बढ़ेगा। ऐसे में अब आगे बेहतर अर्निंग ग्रोथ वाले सेक्टर अच्छा करेंगे। उन शेयरों और सेक्टरों पर फोकस करें जिनके नतीजे मजबूत हों।
आगे BFSI, कंजम्प्शन और न्यू एज कंपनियां अच्छा कर सकती हैं। ऑटो में टू-व्हीलर कंपनियां पसंद है। FMCG में मिड-हाई सिंगल डिजिट अर्निंग्स रही है। FMCG के शेयरों के वैल्युएशन काफी महंगे हैं। हालांकि, इस सेगमेंट में कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी बेहतर लग रहा है।
Market outlook 2026 : 2026 में बाजार से अच्छे रिटर्न की उम्मीद
2026 में कमाई की बड़ी थीम पर चर्चा करते हुए Helios India के CEO दिनशॉ ईरानी ने कहा कि 2025 हमारे लिए बहुत खराब हो सकता था लेकिन संभल गया। हम कह सकते हैं कि 2025 का साल ठीक-ठाक निकल गया। सितंबर के पहले अर्निंग्स पर काफी दबाव था, न्यूज फ्लो भी काफी खराब था। ये बाजार के लिए बहुत खराब साबित हो सकता था। इन विपरीत स्थितियों में बाजार 4-5 फीसदी चला ये ही बहुत काफी है।
लेकिन दूसरे उभरते बाजारों की तुलना में देखें को हमारे बाजार 24 अहम उभरते बाजारों में कमाई के लिहाज से 20वें पायदान पर रहे। हमने 2025 में इमर्जिंग मार्केट को अंडरपरफॉर्म किया है। लेकिन 2026 में बाजार में अच्छे रिटर्न की उम्मीद है। बुरा वक्त खत्म हो गया है। 2026 में बाजार में रिवर्सल देखने को मिला है।
Sensex Today : कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ ने M&M पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी, टारगेट 4,350 रुपये
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ ने M&M पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी, टारगेट 4,350 रुपये का दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि M&M से ग्रोथ मोमेंटम बनाए रखने की उम्मीद है। ट्रैक्टर सेगमेंट में नियर-टर्म पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। ऑटो डिवीजन में नए लॉन्च और एक्सपोर्ट से ग्रोथ होगी। आने वाले क्वार्टर में LCV सेगमेंट को GST से फायदे मिलेंगे। कंपनी से तीनों सेगमेंट में लीडरशिप पोज़िशन बनाए रखने की उम्मीद है। बेहतर मिक्स और ऑपरेटिंग लेवरेज फायदों से प्रॉफिटेबिलिटी को सपोर्ट मिलेगा।
2026 Market outlook : Nifty 2026 में छू सकता है 30000 का लेवल
2026 के आउटलुक पर बात करते हुए धर्मेश शाह ने कहा कि दिसंबर 2026 तक निफ्टी में 30000 का स्तर मुमकिन है। 2026 के लिए बजाज फिनसर्व का शेयर अच्छा लग रहा है। 3 साल लंबे कंसोलीडेशन के बाद ये शेयर तेजी के लिए तैयार है। अगले 1 साल में इस शेयर में 2400 रुपए का टारगेट हासिल हो सकता है। इसमें 1750 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी।
इसके अलावा धर्मेश शाह को मीडियम टर्म के नजरिए से कैन फिन होम्स और एसआरएफ के शेयर भी अच्छे लग रहे हैं। ऑटो एंसिलरी में जमना ऑटो काफी अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 152 रुपए के टारेगट हासिल हो सकता है। आईटी में एलटीआई माइंडट्री का शेयर भी अच्छा लग रहा है। इन शेयरों में 2026 में अच्छी कमाई हो सकती है।
2026 Market outlook : जनवरी में ही निफ्टी में 26700 का स्तर मुमकिन
मार्केट टेक्निकल पर बात करते हुए ICICI Securities के धर्मेश शाह ( Dharmesh Shah) ने कहा कि बाजार पिछले कुछ महीनों से 25700 से लेकर 26200-26300 के बीच में एक मजबूत बेस बना रहा है। आने वाले दिनों में निफ्टी 26200 के बड़े रेजिस्टेंस को पार कर सकता है। आगे आने वाले कुछ ही दिनों में निफ्टी 26500 का लेवल पार कर सकता है। जनवरी में ही निफ्टी में 26700 का स्तर देखने को मिल सकता है। ऐसे में अगर निफ्टी किसी गिरावट में 25500-25700 के आसपास आता है तो इस गिरावट में खरीदारी की सलाह होगी।
Stock Market Live Updates: APL Apollo Tubes ने Q3FY26 में अब तक की सबसे ज़्यादा बिक्री वॉल्यूम दर्ज
APL Apollo Tubes ने Q3FY26 के लिए अब तक की सबसे ज़्यादा बिक्री वॉल्यूम की घोषणा की है। कंपनी ने Q3FY26 में 916,976 टन की बिक्री वॉल्यूम दर्ज की, जबकि Q2FY26 में यह 855,037 टन और Q3FY25 में 828,200 टन थी। 9MFY26 में कंपनी ने 2,566,363 टन की बिक्री वॉल्यूम दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 11% ज़्यादा है।
Markets Today : मारुति सुजुकी इंडिया ने दिसंबर में 217,854 गाड़ियां बेचीं
दिसंबर 2025 में, मारुति सुजुकी इंडिया ने कुल 217,854 गाड़ियां बेचीं। घरेलू बिक्री अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 182,165 यूनिट्स पर पहुंच गई। अन्य OEM को बिक्री 9,950 यूनिट्स और एक्सपोर्ट 25,739 यूनिट्स पर रही। मारुति सुजुकी इंडिया का शेयर 62.70 रुपए या 0.38 प्रतिशत नीचे 16,641.55 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। इसने इंट्राडे में Rs 16,797.40 का हाई और Rs 16,636.70 का लो छुआ। पिछले ट्रेडिंग सेशन में, शेयर 0.60 प्रतिशत या Rs 100.35 बढ़कर Rs 16,704.25 पर बंद हुआ था। शेयर ने 30 दिसंबर, 2025 और 07 अप्रैल, 2025 को क्रमशः Rs 16,825 का 52-हफ्ते का हाई और Rs 11,072.20 का 52-हफ्ते का लो छुआ। फिलहाल, स्टॉक अपने 52-हफ्ते के हाई से 1.09 प्रतिशत नीचे और अपने 52-हफ्ते के लो से 50.3 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन Rs 523,214.62 करोड़ है।
Markets Today : मार्सन्स को 22.39 करोड़ रुपये का परचेज ऑर्डर मिला
मार्सन्स को कैबकॉन इंडिया से 22,39,05,000 रुपये का परचेज ऑर्डर मिला है। मार्सन्स का शेयर 1.40 रुपये या 0.94 प्रतिशत नीचे 147.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसने इंट्राडे में 150.65 रुपये का हाई और 147.55 रुपये का लो बनाया। पिछले ट्रेडिंग सेशन में, शेयर 0.60 प्रतिशत या 0.90 रुपये गिरकर 148.95 रुपये पर बंद हुआ था। शेयर ने 01 जुलाई, 2025 और 20 फरवरी, 2025 को क्रमशः 231.50 रुपये का 52-हफ्ते का हाई और 115.00 रुपये का 52-हफ्ते का लो बनाया था। फिलहाल, स्टॉक अपने 52-हफ्ते के हाई से 36.26 प्रतिशत नीचे और अपने 52-हफ्ते के लो से 28.3 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,539.34 करोड़ रुपये है।
Sensex Today : NCC को 1,237.24 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले
कंपनी को दिसंबर 2025 में 1,237.24 करोड़ रुपये के चार ऑर्डर मिले। इनमें से 704.67 करोड़ रुपये बिल्डिंग्स डिवीजन से संबंधित हैं, जबकि 532.57 करोड़ रुपये ट्रांसपोर्टेशन डिवीजन से संबंधित हैं। NCC का शेयर 0.95 रुपये या 0.59 प्रतिशत ऊपर 161.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसने इंट्राडे में 166.45 रुपये का हाई और 161.15 रुपये का लो बनाया। पिछले ट्रेडिंग सेशन में, शेयर 3.35 प्रतिशत या 5.20 रुपये बढ़कर 160.35 रुपये पर बंद हुआ था। शेयर ने 03 जनवरी, 2025 और 19 दिसंबर, 2025 को क्रमशः 280.90 रुपये का 52-हफ़्ते का हाई और 152.25 रुपये का 52-हफ़्ते का लो बनाया था। फिलहाल, स्टॉक अपने 52-हफ़्ते के हाई से 42.58 प्रतिशत नीचे और अपने 52-हफ़्ते के लो से 5.94 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 10,127.17 करोड़ रुपये है।
Sensex Today : KEC इंटरनेशनल को 1,050 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले
KEC इंटरनेशनल को अलग-अलग बिज़नेस में 1,050 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। KEC इंटरनेशनल का शेयर 3.50 रुपये या 0.47 प्रतिशत ऊपर 741.00 रुपये पर नजर आ रहा है। इसने इंट्राडे में 742.80 रुपये का हाई और 732.85 रुपये का लो बनाया। पिछले ट्रेडिंग सेशन में, शेयर 0.66 प्रतिशत या 4.80 रुपये बढ़कर 737.50 रुपये पर बंद हुआ था। शेयर ने 06 जनवरी, 2025 और 07 अप्रैल, 2025 को क्रमशः 1,242.60 रुपये का 52-हफ्ते का हाई और 605.05 रुपये का 52-हफ्ते का लो छुआ था। अभी, स्टॉक अपने 52-हफ्ते के हाई से 40.37 प्रतिशत नीचे और अपने 52-हफ्ते के लो से 22.47 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 19,725.42 करोड़ रुपये है।
Markets Today : निफ्टी 500 में अडानी ग्रुप के स्टॉक्स गेनर्स में सबसे आगे
अदानी टोटल गैस लगभग 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ निफ्टी 500 चार्ट में सबसे ऊपर दिख रहा है। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स में 6 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त हुई, जबकि अदानी पावर में 4 प्रतिशत से ज़्यादा की तेजी आई। इंडस टावर्स और ब्लू डार्ट भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले शेयरों में शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में लगभग 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। अन्य महत्वपूर्ण शेयरों में सुप्रीम इंडस्ट्रीज, जेके टायर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, अशोक लेलैंड और ग्रैन्यूल्स इंडिया शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में लगभग 2.5 प्रतिशत से 3.5 प्रतिशत के बीच बढ़ोतरी हुई है।
Stock market today : निफ्टी 500 के चुनिंदा कंज्यूमर शेयरों में तेज़ बिकवाली
निफ्टी 500 में गॉडफ्रे फिलिप्स सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयरों में रहा। इसमें लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आई। ITC पर भी भारी दबाव बना है। यह 5 प्रतिशत से ज़्यादा गिर गया है। दीपक फर्टिलाइजर्स, क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन और देवयानी इंटरनेशनल में 2 प्रतिशत से 3 प्रतिशत के बीच गिरावट आई है। वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड, MMTC, जुबिलेंट फार्मा, उषा मार्टिन और भारती हेक्साकॉम भी कमज़ोर नज आ रहे हैं। इनमें से हर एक में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई है।
Stock market today : दमदार ऑटो बिक्री से एस्कॉर्ट कुबोटा टॉप गियर में
दमदार ऑटो बिक्री से एस्कॉर्ट कुबोटा टॉप गियर में दिख रहा है। ये शेयर करीब 2 परसेंट मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। दिसंबर में कंपनी के टैक्टर बिक्री में करीब 39 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वहीं कुल बिक्री 30% बढ़ने से VST टिलर्स का शेयर भी जोश में दिख रहा है। इसी तरह M&M के टोटल सेल में 25 फीसदी की बढ़ोतरी दिख रही है। ऑटो शेयरों में खरीदारी का मूड है।
Stock market today : एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लगने की खबर से ITC का शेयर टूटा
एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लगने की खबर से ITC का शेयर टूटा है। ये शेयर करीब 6 फीसदी गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। साथ ही गॉडफ्रे फिलिप्स करीब 10 फीसदी फिसला है। एक फरवरी से सिगरेट तंबाकू पर ड्यूटी लगेगी। वहीं दूसरे FMCG शेयरों में भी कमजोरी है। FMCG इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट नीचे है।
Stock market today : जियो के दमदार सब्सक्रिप्शन डाटा से रिलायंस की 2026 की शानदार शुरुआत
जियो के दमदार सब्सक्रिप्शन डाटा से रिलायंस की 2026 की शानदार शुरुआत हुई है। यह शेयर अपने शिखर पर महज 2 फीसदी दूर है। स्टॉक करीब 18 महीने बाद शिखर के पास पहुंचा है। इस साल के लिए जियो टेलिकॉम का IPO इसके लिए सबसे बड़ा ट्रिगर है।
Stock market today :बाजार ऊपरी स्तरों से फिसला
2026 में बाजार की अच्छी शुरुआत हुई थी लेकिन 10.30 बजे के आसपास के आंकड़ों पर नजर डालें तो बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गया है। निफ्टी दिन के हाई से करीब 80 अंक गिरकर 26150 के नीचे आ गया है। वहीं बैंक निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव नजर आ रहे हैं।
Stock Market Live Updates: MOSL ने कोटक महिंद्रा बैंक पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है, टारगेट 2,500 रुपये
MOSL ने कोटक महिंद्रा बैंक पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 2,500 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक की बिज़नेस ग्रोथ स्थिर है, RoA 2 प्रतिशत पर बना रहेगा। NIMs में ऊपर की ओर झुकाव के साथ रेंज-बाउंड रहने की उम्मीद है। क्रेडिट कॉस्ट, जो Q1 में सबसे ज़्यादा थी, धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। मैनेजमेंट को मीडियम टर्म में 55-60 bps की आरामदायक क्रेडिट कॉस्ट रेंज की उम्मीद है। अनुमान है कि बैंक FY27 तक RoA/RoE 2 प्रतिशत/12.7 प्रतिशत के साथ मज़बूत रिटर्न रेश्यो देगा।
Stock Market Live Updates: अमेरिकी इक्विटी में गिरावट
वॉल स्ट्रीट इंडेक्स बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। निवेशकों ने कीमती धातुओं में कुछ मुनाफा कमाया। कल तीनों प्रमुख अमेरिकी स्टॉक इंडेक्स नेगेटिव दायरे में बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 303.77 अंक या 0.63% गिरकर 48,063.29 पर, S&P 500 50.74 अंक या 0.74% गिरकर 6,845.50 पर और नैस्डैक कम्पोजिट 177.09 अंक या 0.76% गिरकर 23,241.99 पर बंद हुआ।
Stock Market Live Updates:सोने-चांदी में गिरावट
2025 के आखिरी ट्रेडिंग दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई, हालांकि कीमती धातुओं के लिए एक शानदार साल खत्म होने के साथ ही दोनों चार दशकों से ज़्यादा समय में सबसे बड़े सालाना फायदे की राह पर बने रहे। स्पॉट गोल्ड $4,320 प्रति औंस के आसपास रहा,जबकि चांदी की कीमत $71 की ओर खिसक गई।
Stock Market Live Updates: मेहता इक्विटीज के सीनियर वीपी (रिसर्च) प्रशांत तापसे की राय
मेहता इक्विटीज के सीनियर वीपी (रिसर्च) प्रशांत तापसे का कहना है कि यह 2026 का पहला ट्रेडिंग दिन है। हालांकि किसी बड़े धमाके की उम्मीद नहीं है, लेकिन दलाल स्ट्रीट पर उम्मीद का माहौल रहने की संभावना है। हम साल की शुरुआत चार्ट, डेरिवेटिव्स, फंडामेंटल्स और सेंटीमेंट पर अपने सामान्य फोकस के साथ कर रहे हैं और अपने सभी पाठकों को एक समृद्ध, आनंदमय और लाभदायक नए साल की शुभकामनाएं देते हैं।
निफ्टी ने 2025 को 10.51% की तेज़ी के साथ समाप्त करने के बाद 2026 में एंट्री की है। यह लगातार 10वां साल है जब इसने पॉजिटिव रिटर्न दिया है और बैंक निफ्टी के साथ-साथ ऑल-टाइम हाई पर नज़र बनाए हुए है। FOMO-ड्रिवन बार्गेन हंटिंग और वैल्यू बाइंग ट्रेडर की सोच पर हावी हैं। इससे बाजार को सपोर्ट मिल सकता है। दिसंबर के ऑटो सेल्स डेटा जारी होने और FII द्वारा 3,597.40 करोड़ रुपये की लगातार बिकवाली के बीच वोलैटिलिटी ज़्यादा रह सकती है।
स्टॉक की बात करें तो AGR राहत के बावजूद वोडाफोन आइडिया में तेज़ी से गिरावट आई, जबकि भारत फोर्ज को 1,661.9 करोड़ रुपये का डिफेंस ऑर्डर मिलने से फायदा हुआ। निफ्टी और बैंक निफ्टी पर हमारा नज़रिया पॉजिटिव बना हुआ है। गिरावट आने पर TVS मोटर्स, M&M और GMR एयरपोर्ट्स जैसे शेयरों में खरीदारी के मौके मिल सकते हैं।
Stock Market Live Updates: जलियान कमोडिटी ने विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के 13.46 लाख शेयर खरीदे
पुंगलिया परिवार ने विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया में 4.01 प्रतिशत हिस्सेदारी 26.72 करोड़ रुपये में बेच दी है। पुष्पा पुंगलिया ने 53.40 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 15 लाख शेयर 8.01 करोड़ रुपये में बेचे हैं। पुष्पा देवी पुंगलिया ने 53.20 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 15 लाख शेयर 7.98 करोड़ रुपये में बेचे हैं। अनिल पुंगलिया ने 53.75 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 10 लाख शेयर 5.37 करोड़ रुपये में बेचे है। वहीं, विजय पुंगलिया ने 53.62 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 10 लाख शेयर 5.36 करोड़ रुपये में बेचे है। इस बीच, जलियान कमोडिटी ने 52.58 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 13.46 लाख शेयर (1.08 प्रतिशत हिस्सेदारी) 7.07 करोड़ रुपये में खरीदे है।
Opening Bell : Nifty 26,200 के आसपास
भारतीय इक्विटी इंडेक्सों ने साल 2026 की शुरुआत पॉजिटिव नोट पर की है। जिसमें निफ्टी 26200 के आसपास दिख रहा है। सेंसेक्स 150 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है। वोडाफोन आइडिया, NBCC और ऑटो स्टॉक्स फोकस में हैं। फिलहाल, निफ्टी 43.75 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 26,169.50 पर और सेंसेक्स 155.16 अंक यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 85,320.65 के स्तर पर नजर आ रहा है।
Market Trade setup: 26200 का लेवल पार होने पर खुलेगा न्यू हाई का रास्ता
निफ्टी ने कल 31 दिसंबर को अपनी चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया और पिछले तीन सेशन के लोअर हाई-लोअर लो फॉर्मेशन को खत्म कर दिया। यह बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन (यानी, 20-डे SMA 25,987 पर, जो 26,000 के करीब है) से ऊपर चढ़ गया और 0.74 फीसदी ऊपर बंद हुआ। इससे न सिर्फ जनवरी 2026 सीरीज की अच्छी शुरुआत हुई, बल्कि इंडेक्स में भी तेजी आई।जब तक निफ्टी 26,000 के ऊपर बना रहता है, तब तक 26,200 लेवल की ओर जाने की संभावना बनी रहेगा। इस लेवल पर निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर जाने पर एक नए हाई का रास्ता खुल सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब निफ्टी के लिए 25,880 पर अहम सपोर्ट है,जो हाल के डोजी फॉर्मेशन का लो है।
Stock market today : Bank Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 59,733, 59,870 और 60,091
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 59,291, 59,154 और 58,933
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 60,875, 62,294
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 58,985, 58,636
बैंक निफ्टी ने डेली टाइमफ्रेम पर एक छोटी ऊपरी शैडो के साथ एक लंबी हरी कैंडल भी बनाई और गिरती हुई रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को निर्णायक रूप से तोड़ने के बाद ऊपरी बोलिंगर बैंड्स को छुआ,जो एक हेल्दी ट्रेंड का संकेत है। बैंकिंग इंडेक्स बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन और शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गया, जो मोमेंटम की शुरुआत का संकेत देता है। मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी सुधार दिखा, RSI (60.07) और स्टोकेस्टिक RSI ने बुलिश क्रॉसओवर दिखाया, जबकि MACD हिस्टोग्राम में कमजोरी कम होने के साथ अपनी रेफरेंस लाइन की ओर बढ़ा। यह सब बैंकिंग सेक्टर में बढ़ती ताकत का संकेत देता
Stock market today :Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 26,012, 25,960 और 25,877
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 26,179, 26,231 और 26,314
निफ्टी 50 ने पिछले सेशन में डोजी पैटर्न बनने के बाद डेली चार्ट पर एक लंबी बुलिश कैंडल बनाई, जिसमें माइनर अपर शैडो था। इससे आखिरकार हायर-बॉटम फॉर्मेशन और बड़े-डिग्री हायर हाई-हायर लो स्ट्रक्चर के जारी रहने की पुष्टि हुई। इंडेक्स शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज और बोलिंगर बैंड की मिडलाइन से ऊपर बना रहा। मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी सुधार दिखा, RSI बढ़कर 56.07 हो गया और एक बुलिश क्रॉसओवर दर्ज किया। स्टोकेस्टिक RSI और MACD अपनी रेफरेंस लाइनों की ओर बढ़े और हिस्टोग्राम में कमजोरी कम हुई। यह सब मजबूत बुलिश मोमेंटम का संकेत है।
Stock market today :पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 31 दिसंबर को बढ़कर 1.27 पर रहा,जबकि पिछले सत्र में यह 0.92 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
Stock market today : F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
Market on Wednesday : बाज़ार 2025 में मज़बूत नोट पर बंद हुआ, सेंसेक्स 546 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,100 के ऊपर बंद
भारतीय इक्विटी बाज़ार 2025 के आखिरी ट्रेडिंग सेशन (जनवरी सीरीज़ का पहला दिन) में मज़बूत नोट पर बंद हुए। निफ्टी 26,100 के ऊपर बंद हुआ। इस रैली में मेटल, PSU बैंक, ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टरों का योगदान रहा, जबकि IT सेक्टर दबाव में रहे। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 545.52 अंक या 0.64% बढ़कर 85,220.60 पर और निफ्टी 190.75 अंक या 0.74% बढ़कर 26,129.60 पर बंद हुआ। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स ने मेन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1% की बढ़ोतरी हुई।
दिसंबर महीने में, BSE सेंसेक्स में 0.5% की गिरावट आई और निफ्टी में 0.3% की गिरावट आई। वहीं सालाना आधार पर 2025 में दोनों बेंचमार्क में 10% की बढ़ोतरी हुई।
निफ्टी के टॉप गेनरों में JSW स्टील, टाटा स्टील, ONGC, SBI लाइफ इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा बैंक रहे। जबकि लूज़र में TCS, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और इंफोसिस शामिल रहे।
सेक्टोरल मोर्चे पर, IT और टेलीकॉम को छोड़कर, बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, मेटल, मीडिया, कैपिटल गुड्स, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पावर में 1% की बढ़ोतरी हुई, जबकि ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 2.5% की बढ़ोतरी हुई।