Stocks to Watch: दो स्टॉक्स की लिस्टिंग; Lupin, Kotak Bank और ONGC समेत इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज दो स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ लुपिन (Lupin), कोटक बैंक (Kotak Bank), ओएनजीसी (ONGC) और केईसी (KEC) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 8:37 AM
एक कारोबारी दिन पहले 25 जून को सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 109.25 प्वाइंट्स यानी 0.14% की बढ़त के साथ 77,100.47 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 34.35 प्वाइंट्स यानी 0.14% की तेजी के साथ 24,056.00 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 11.50 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 24,085.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 25 जून को सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 109.25 प्वाइंट्स यानी 0.14% की बढ़त के साथ 77,100.47 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 34.35 प्वाइंट्स यानी 0.14% की तेजी के साथ 24,056.00 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Kotak Mahindra Bank

कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ अशोक वासवानी 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते। ऐसे में बोर्ड ने नए एमडी और सीईओ के नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Torrent Power

टोरेंट पावर ने एलएंडटी पावर डेवलपमेंट से नाभा पावर के 100% इक्विटी शेयर और कंवर्टिबल इंस्ट्रूमेंट्स ₹3,632.35 करोड़ में हासिल कर लिए हैं।

Persistent Systems

पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ने अपनी इकाई Galaxy Germany Holding SE (BidCo) के जरिए जर्मनी की Lantano Beteiligungen GmbH से Nagarro SE में 21% हिस्सेदारी 81 यूरो प्रति शेयर के भाव पर खरीदने का समझौता किया। कंपनी के बोर्ड ने Nagarro SE के 100% अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। यह अधिग्रहण इस साल की आखिरी तिमाही या अगले साल 2027 की पहली तिमाही तक पूरा हो सकता है। इसके अलावा कंपनी ने अमेरिका की एक वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ 6.5 वर्षों के लिए $65 करोड़ से अधिक का स्ट्रैटेजिक सर्विसेज एग्रीमेंट किया है।

Aurobindo Pharma

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने ने 22 से 26 जून, 2026 के बीच आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में ऑरोबिंदो फार्मा की सब्सिडियरी ऑरोएक्टिव फार्मा का निरीक्षण किया और दो ऑब्जर्वेशन के साथ निरीक्षण पूरा किया।

Indoco Remedies

माल्टा मेडिसिन्स अथॉरिटी ने 19 से 24 नवंबर, 2025 के बीच इंडोको रेमेडीज के गोवा प्लांट में सॉलिड ओरल डोजेज फॉर्म की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया। इसे माल्टा मेडिसिन्स अथॉरिटी से EU GMP सर्टिफिकेशन मिला है, यानी कि यह गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) की जरूरतों पर खरी उतरी।

Lupin

लुपिन को यूएस एफडीए से 40 mg, 80 mg, 120 mg और 160 mg की स्ट्रेंथ वाली एन्जालुटामाइड टैबलेट्स के लिए अपने एब्रिविएटेड न्यू ड्रग एप्लीकेशन (ANDA) को लेकर अस्थायी मंजूरी मिली है। इस टैबलेट का इस्तेमाल कई तरह के प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में होता है।

Dr Reddy’s Laboratories

डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज की हैदराबाद के बाचुपल्ली में स्थित बायोलॉजिक्स प्लांट का अमेरिकी एफडीए ने 16-25 जून के बीच निरीक्षण किया, जिसके बाद फॉर्म 483 के तहत 7 ऑब्जर्वेशन जारी हुआ।

Jubilant Pharmova

जुबिलेंट फार्मोवा की सहायक कंपनी जुबिलैंट जेनेरिक्स को पैंटोप्राजोल सोडियम ओरल सस्पेंशन (40 mg) के लिए अमेरिकी एफडीए से टेंटेटिव अप्रूवल मिल गया। यह दवा पेट की एसिड कम करने के लिए है।

Alembic Pharmaceuticals

एलेंबिक फार्मा को यूएस एफडीए से ओसेल्टमिविर फॉस्फेट ओरल सस्पेंशन , 6 mg/mL के लिए फाइनल अप्रूवल मिल गया। इस दवा का इस्तेमाल इन्फ्लुएंजा (फ्लू) के इलाज में होता है।

Zydus Lifesciences

जाइडस लाइफसाइंसेज ने सनशाइन हेल्थकेयर के साथ मिलकर श्रीलंका में फार्मा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी सेटअप करने के लिए $2 करोड़ से अधिक के निवेश के साथ ज्वाइंट वेंचर का ऐलान किया।

JSW Infrastructure

जेएसडब्ल्यू इंफ्रा ने QIP के जरिए ₹7,502.69 करोड़ जुटाए। इसके तहत फिडेलिटी इंवेस्टमेंट्स, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और एसबीआई म्यूचुअल फंड जैसे निवेशकों को प्रति शेयर ₹285 के भाव पर शेयर जारी किए गए।

BEML

बीईएमएल को हैवी अर्थ-मूविंग इक्विपमेंट की सप्लाई के लिए मिडिल ईस्ट से $53.5 करोड़ का एक्सपोर्ट ऑर्डर और मिला है। इसके साथ ही कॉन्ट्रैक्ट के तहत कुल $4.17 करोड़ के ऑर्डर मिल चुके हैं और कुल इंटरनेशनल ऑर्डर बुक अब $11.23 करोड़ की हो गई है।

Oil and Natural Gas Corporation (ONGC)

ओएनजीसी के बोर्ड ने अनुपम अग्रवाल (डायरेक्टर-फाइनेंस) को तत्काल प्रभाव से नया सीएफओ नियुक्त किया। उन्होंने योगीश नायक एस का स्थान लिया।

Adani Ports and Special Economic Zone

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन की क्रेडिट रेटिंग BBB- से बढ़ाकर BBB कर दी। अब कंपनी की रेटिंग एसएंडपी की देश की सोवरेन रेटिंग के बराबर हो गई है।

Hexaware Technologies

हेग्जावेयर टेक को एंथ्रॉपिक ने एमेजॉन बेडरॉक (Amazon Bedrock) के लिए ऑथराइज्ड रिसेलर चुना है। अब कंपनी दुनिया भर के एंटरप्राइज ग्राहकों को Claude AI मॉडल बेच और सपोर्ट कर सकेगी।

NIBE

नाइब के सीईओ प्रकाश हरी खोसे ने 25 जून से प्रभावी इस्तीफा दे दिया।

KEC International

पावर ग्रिड ने केईसी इंटरनेशनल पर लगाया गया नौ महीने का प्रतिबंध हटाया और अब यह फिर से पावर ग्रिड के टेंडर में हिस्सा ले सकेगी।

HDFC Bank

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे में जो आरोप लगाए थे, वह स्वतंत्र कानूनी जांच में सही नहीं पाए गए। हालांकि अतनु चक्रवर्ती ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए और अपने आरोपों पर कायम रहे।

Transrail Lighting

ट्रांसरेल लाइटिंग को को ₹459 करोड़ के नए इंटरनेशनल ऑर्डर मिले और इसके साथ ही इस साल कंपनी को कुल ₹1,034 करोड़ के ऑर्डर मिल चुके हैं। इसके अलावा कंपनी लगभग ₹400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स में सबसे कम बोली लगा चुकी है।

Ashoka Buildcon

अशोक बिल्डकॉन को को गुयाना में $3.54 करोड़ का फोर-लेन हाईवे प्रोजेक्ट मिला है।

Adani Green Energy

अदाणी ग्रीन एनर्जी की सहायक कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी एट (ARE8L) ने गुजरात के खावड़ा में 150 MW सोलर पावर प्रोजेक्ट चालू कर दिया है। इसके साथ ही अदाणी ग्रीन एनर्जी की कुल ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी जेनेरेशन कैपेसिटी बढ़कर 19,985.8 MW हो गई तो टोटल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) 3,366 MWh हो गई है।

PTC Industries

पीटीसी इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने QIP के जरिए ₹1,800 करोड़ तक पूंजी जुटाने को मंजूरी दी, तो ₹2,000 करोड़ तक लोन, गारंटी और निवेश की भी मंजूरी दी। इसके अलावा बोर्ड ने उधार लेने की सीमा को भी ₹350 करोड़ से बढ़ाकर ₹600 करोड़ कर दी है।

Strides Pharma Science

स्ट्राइड्स फार्मा साइंस ने अपनी सहायक कंपनी पिवोट पैथ (Pivot Path) में अपनी मेजॉरिटी हिस्सेदारी एसेंट कैपिटल के एक कंसोर्टियम और को-इन्वेस्टर विंटेज क्लासिक को ₹100 करोड़ में बेचने का ऐलान किया है। एसेंट कैपिटल पिवोट पैथ में ₹50 करोड़ और डालेगी।

IIFL Finance

आईआईएफएल फाइनेंस के बोर्ड ₹10,000 करोड़ तक पूंजी जुटाने को मंजूरी दी तो उधार लेने की सीमा को ₹60,000 करोड़ से बढ़ाकर ₹75,000 करोड़ कर दी है। साथ ही विकास जैन नए सीएफओ नियुक्त किए गए हैं।

Waaree Energies

वारी एनर्जीज ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) ने यह कंफर्म किया है कि कंपनी ने चीन में बने सोलर सेल वाले मॉड्यूल अमेरिका निर्यात नहीं किए। अमेरिका में कंपनी का कारोबार सामान्य रूप से जारी है।

Home First Finance Company India

होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया की सीएफओ नूतन गाबा पटवारी ने 31 अगस्त 2026 से प्रभावी इस्तीफा दे दिया है।

मासिक TRAI डेटा

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अप्रैल महीने में 29.42 लाख की तुलना में मई में 21.54 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े।

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने मई में 29.26 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े जबकि अप्रैल में यह आंकड़ा 31.39 लाख था।

वोडाफोन आइडिया ने अप्रैल में 53,257 की तुलना में मई में 1.21 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े।

बल्क और ब्लॉक डील्स

Emcure Pharmaceuticals

बेन कैपिटल की सहयोगी कंपनी बीसी इन्वेस्टमेंट्स IV ने ब्लॉक डील के जरिए एमक्योर फार्मा के अपने बचे हुए 19.39 लाख शेयर (1.02%) ₹352.4 करोड़ में बेच दी। ये शेयर एक्सिस म्यूचुअल फंड, गोल्डमैन सैक्स इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस, HDFC स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, HSBC म्यूचुअल फंड, मॉर्गन स्टेनली, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, BNP पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स और अल्फा अल्टरनेटिव्स इक्विटी एब्सोल्यूट रिटर्न फंड ने खरीदी। बेन कैपिटल ने दिसंबर 2013 में ब्लैकस्टोन से एमक्योर फार्मा में 13% हिस्सेदारी खरीदी थी।

Bansal Wire Industries

प्रमोटर मृणाल मित्तल ने बंसल वायर इंडस्ट्रीज के 46.82 लाख शेयर (2.99%) ₹144.7 करोड़ में बेचे। ये शेयर चार इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स—HDFC म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, BNP पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स और मालाबार इंडिया फंड ने खरीदी।

Lodha Developers

फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स ने कुछ स्कीमों के जरिए 25 जून को ब्लॉक डील के जरिए लोढ़ा डेवलपर्स में प्रमोटर कंपनियों- हाइटउन कंस्ट्रक्शंस और होमक्राफ्ट डेवलपर्स एंड फार्म्स से ₹1,864.56 करोड़ में 2% हिस्सेदारी प्रति शेयर ₹937.85 के भाव पर खरीद लिया।

Honasa Consumer

बेल्जियम की सोफिना वेंचर्स SA ने होनासा कंज्यूमर के 41.78 लाख शेयर (1.28% हिस्सेदारी) ₹177.19 करोड़ में प्रति शेयर ₹424.07 के भाव पर बेचे हैं।

Global Health

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने गुरुग्राम की ग्लोबल हेल्थ में को-फाउंडर सुनील सचदेवा से ₹130 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 0.37% होल्डिंग के बराबर 10 लाख शेयर ₹1,300 के भाव पर खरीदी। दोनों के बीच जून 2026 तिमाही में दूसरी बार शेयरों का यह लेन-देन हुआ।

लिस्टिंग

टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस के शेयरों की आज बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी तो अनुभव प्लास्ट बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा।

एक्स-डेट

आज ज्योति लैब्स, कंसाई नेरोलैक पेंट्स, कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल, और रेमंड लाइफस्टाइल के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो कजारिया सिरेमिक्स के बायबैक और केडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के रिडक्शन ऑफ कैपिटल की एक्स-डेट है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।