Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; दो लिस्टिंग्स के साथ Tata Elxsi, 5Paisa और Kotak Bank समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो दो स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi), 5पैसा कैपिटल (5Paisa Capital), कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 8:46 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 13 जनवरी को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 250.48 प्वाइंट्स यानी 0.30% की फिसलन के साथ 83,627.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 57.95 प्वाइंट्स यानी 0.22% की गिरावट के साथ 25,732.30 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज सेंसेक्स की एक्सपायरी भी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 13 जनवरी को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 250.48 प्वाइंट्स यानी 0.30% की फिसलन के साथ 83,627.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 57.95 प्वाइंट्स यानी 0.22% की गिरावट के साथ 25,732.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

इंफोसिस, एचडीएफसी एएमसी, ICICI प्रूडेंशियल एएमसी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (ग्रो), आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स, आदित्य बिड़ला मनी, डेन नेटवर्क्स, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडियन ओवरसीज बैंक, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स, नेटवर्क 18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स, प्लास्टिब्लेंड्स इंडिया, इंडोसोलर और वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज आज कारोबारी नतीजे करेंगी


कल इन कंपनियों के नतीजे होंगे जारी

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, 360 वन डब्ल्यूएएम, आलोक इंडस्ट्रीज, एंजेल वन, डीबी कॉर्प, डेल्टा कॉर्प, एमएमवी फोटोवोल्टाइक पावर, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स, नेल्को, नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन, स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस, साउथ इंडियन बैंक, स्वराज इंजन्स और स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी कल यानी 15 जनवरी को कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के नतीजे पेश

ICICI Lombard General Insurance Company Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी का मुनाफा 9% गिरकर ₹658.8 करोड़ पर आ गया लेकिन टोटल इनकम 12.4% बढ़कर ₹6,610.2 करोड़ और प्रीमियम से नेट अर्निंग्स 12.7% उछलकर ₹5,685.3 करोड़ पहुंच गई। हालांकि इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 16.7% गिरकर ₹571.1 करोड़ पर आ गया।

Tata Elxsi Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा एलेक्सी का प्रॉफिट 45.3% गिरकर ₹108.9 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 1.5% उछलकर ₹953.5 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹95.7 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

Just Dial Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जस्ट डायल का मुनाफा 10.2% गिरकर ₹117.9 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 6.4% उछलकर ₹305.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹21.08 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

5Paisa Capital Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 5पैसा कैपिटल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 24% गिरकर ₹12.3 करोड़ और रेवेन्यू 7% उछलकर ₹79.3 करोड़ पर आ गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

Interarch Building Solutions

इंटरआर्क बिल्डिंग सॉल्यूशंस को प्री-इंजीनियर्ड स्टील बिल्डिंग सिस्टम बनाने के लिए ₹130 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

NLC India

एनएलसी इंडिया ने गुजरात सरकार के साथ राज्य में बड़े पैमाने पर रिन्यूएनबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट के लिए एक एमओयू किया है। इनमें सोलर, पवन, हाइब्रिड और बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जिनमें ₹25,000 करोड़ तक निवेश हो सकता है।

Karnataka Bank

कर्नाटक बैंक ने अपने इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कर्नाटक सरकार की खजाने-2 ई-रसीदों के पेमेंट की फैसिलिटी शुरू की है।

Thomas Cook India

थॉमस कुक इंडिया ने गुजरात में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के साथ एक एमओयू किया है।

Responsive Industries

भवनीत सिंह चड्ढा ने निजी कारणों से 12 जनवरी से रिस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पद से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल कंपनी नए सीएफओ की तलाश में है।

बल्क डील्स

Gabion Technologies India

AIF (अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट फंड) वोर्टोन अपॉर्च्यूनिटीज फंड ने प्रति शेयर ₹89 के भाव पर लिस्टिंग के दिन गैबियन टेक के 4.97 लाख अतिरिक्त शेयर (3.66% इक्विटी) ₹4.42 करोड़ में खरीदे। वॉर्टन के पास पहले से ही गैबियन टेक्नोलॉजीज में 1.01% हिस्सेदारी (1.37 लाख शेयर) थी। इसके अलावा रॉयल अल्फा ग्रोथ की रॉयल अल्फा अपॉर्चुनिटी फंड ने भी गैबियन के 99,200 इक्विटी शेयर ₹89 के भाव पर ₹88.28 लाख में और कमल कुमार दुगर एंड कंपनी ने भी इतने ही शेयर ₹84.55 के भाव पर ₹83.87 लाख में खरीदे। साथ ही नेक्सस इक्विटी ग्रोथ फंड स्कीम-1 ने गैबियन के 1.48 लाख शेयर ₹84.55 के भाव पर ₹1.25 करोड़ में खरीदे।

लिस्टिंग

आज यजूर फाइबर्स की बीएसई एसएमई और विक्ट्री इलेक्ट्रिक वेईकल्स इंटरनेशनल की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज कोटक महिंद्रा बैंक और अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा इंडिया के स्प्लिट की एक्स-डेट है।

F&O Ban

आज सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।