Stocks to Watch: Kotak Bank,Trent और Polycab समेत इन शेयरों पर रखें नजर; निफ्टी की एक्सपायरी पर होगा धमाल!
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank), ट्रेंट (Trent), पॉलीकैब (Polycab) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 5 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 322.39 प्वाइंट्स यानी 0.38% की फिसलन के साथ 85,439.62 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 78.25 प्वाइंट्स यानी 0.30% की गिरावट के साथ 26,250.30 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो घरेलू मार्केट में तेज उठा-पटक रह सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 5 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 322.39 प्वाइंट्स यानी 0.38% की फिसलन के साथ 85,439.62 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 78.25 प्वाइंट्स यानी 0.30% की गिरावट के साथ 26,250.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
आज कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
आज जीएम ब्रूअरीज और क्रोइसेंस (Croissance) तिमाही कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
KSH International Q2 (YoY)
सितंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर केएसएच इंटरनेशनल का मुनाफा 129% बढ़कर ₹29.6 करोड़ और रेवेन्यू 50.7% उछलकर ₹712.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Kotak Mahindra Bank Q3 (YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कोटक महिंद्रा बैंक का नेट एडवांसेज (EOP-एंड ऑफ द पीरियड) 16% बढ़कर ₹4.80 लाख करोड़, नेट एडवांसेज-एवरेज 16.2% बढ़कर ₹4.65 लाख करोड़, टोटल डिपॉजिट (EOP) 14.6% उछलकर ₹5.42 लाख करोड़, टोटल डिपॉजिट-एवरेज 14.7% बढ़कर ₹5.26 लाख करोड़ और सीएएसए (EOP) 11.9% बढ़कर ₹2.24 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
L&T Finance Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस का रियलाइजेशन सालाना आधार पर 98% से गिरकर 97% पर आ गया लेकिन रिटेल डिस्बर्समेंट्स 49% बढ़कर ₹22,690 करोड़ और रिटेल लोन बुक 21% उछलकर ₹1.11 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
IndusInd Bank Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एडवांसेज सालाना आधार पर 13.1% गिरकर ₹3.18 लाख करोड़ और नेट डिपॉजिट्स 3.8% फिसलकर ₹3.94 लाख करोड़ पर आ गया तो सीएएसए रेश्यो भी 34.9% से 30.3% पर आ गया।
Axis Bank Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रास एडवांसेज सालाना आधार पर 14.1% बढ़कर ₹11.70 लाख करोड़ और टोटल डिपॉजिट्स 15% उछलकर ₹12.60 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
Utkarsh Small Finance Bank Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का ग्रास लोन पोर्टफोलियो 3.9% गिरकर ₹18,306 करोड़ पर आ गया लेकिन टोटल डिपॉजिट्स 4.5% बढ़कर ₹21,087 करोड़, सीएएसए डिपॉजिट्स 16.1% उछलकर ₹4,611 करोड़ और सीएएसए रेश्यो 19.7% से 21.9% पर पहुंच गया।
Trent Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ट्रेंट का स्टैंडएलोन रेवेन्यू 17% बढ़कर ₹5,220 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने 17 नए वेस्टसाइड, 48 जूडियो स्टोर्स खोले जिसके चलते दिसंबर 2025 के आखिरी में वेस्टसाइज के 278 और जूडियो के 854 स्टोर्स हो गए।
MOIL Q3 (YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर एमओआईएल का मैंगनीज ओर प्रोडक्शन 3.7% उछलकर 4.77 लाख टन के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।
Allcargo Terminals (December YoY)
दिसंबर महीने में आलकार्गो टर्मिनल्स का वॉल्यूम सालाना आधार पर 18% बढ़कर 61,200 TEUs पर पहुंच गया।
Indian Energy Exchange (December YoY)
दिसंबर महीने में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का इलेक्ट्रिसिटी ट्रेडेड वॉल्यूम 2.8% बढ़कर 11.44 BU और रियल-टाइम इलेक्ट्रिसिटी मार्केट वॉल्यूम 20.5% बढ़कर 3,833 MU पर पहुंच गया लेकिन डे-अहेड मार्केट (DAM) 11.6% गिरकर 5,899 MU पर आ गया।
Adani Ports and Special Economic Zone (December YoY)
दिसंबर महीने में सालाना आधार पर कंटेनर्स के दम पर अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड का कार्गो हैंडल्ड वॉल्यूम 9% बढ़कर 41.9 MMT पर पहुंच गया लेकिन लॉजिस्टिक्स रेल वॉल्यूम 59,037 TEUs पर फ्लैट रहा।
Oil and Natural Gas Corporation (ONGC)
ओएनजीसी ने जापान की मित्सुई ओएसके लाइन्स (MOL) के साथ ज्वाइंट वेंचर और कैपिटल कॉन्ट्रिब्यूशन एग्रीमेंट्स किया है। इसके तहत यह गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में रजिस्टर्ड दो ज्वाइंट वेंचर एंटिटीज- भारत एथेन वन IFSC और भारत एथेन टू IFSC के शेयर खरीदेगी। इसमें से हर एक ज्वाइंट वेंचर के पास अपना VLEC (वेरी लॉर्ज एथेन कैरियर) होगा। ओएनजीसी की सब्सिडरी ओएनजीसी पेट्रो एडीशंस (OPaL) के फीडस्टॉक जरूरतों को लेकर ये अमेरिका में एथेन के ट्रांसपोर्टेशन का काम करेंगी। इसके अलावा कंपनी ने खुलासा किया है कि आंध्र प्रदेश में मोरी फील्ड फैसिलिटी में काम के दौरान गैस लीक की घटना सामने आई लेकिन जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Polycab India
शशि अमीन को 5 जनवरी से पॉलीकैब इंडिया के डायरेक्टर (नॉन-बोर्ड मेंबर) और सीईओ (बी2बी चैनल एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) के पद पर नियुक्त किया गया है।
Awfis Space Solutions
रवि दुगर ने नए मौकों की तलाश में 2 फरवरी, 2026 से प्रभावी ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के सीएफओ पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ने उनकी जगह 3 फरवरी से सुमित रोचलानी को सीएफओ नियुक्त किया है।
Waaree Energies
वारी एनर्जीज की सहायक कंपनी वारी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस ने फैमिली ऑफिसेज, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) और संस्थागत निवेशकों जैसे रणनीतिक निवेशकों के एक ग्रुप से ₹1,003 करोड़ जुटाए हैं। यह 20 गीगावाट क्षमता वाले एडवांस्ड लीथियम ऑयन सेल और बैट्री पैक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के सेटअप को लेकर ऐलान किए गए ₹10 हजार करोड़ के कैपेक्स का हिस्सा है।
NBCC (India)
एनबीसीसी को ओडिशा के महाराजा श्रीराम चंद्र भंजा देव विश्वविद्यालय से ₹45.87 करोड़ और ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित ओडिशा स्कूल प्रोग्राम अथॉरिटी से ₹88.18 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं।
Raymond Lifestyle
प्रसाद एलाच चथुआर (Prasad Ellatch Chathuar) ने रेमंड लाइफस्टाइल में सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल के रूप में काम संभाला है और बोर्ड की अगली बैठक में उन्हें मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
बल्क डील्स
Mirc Electronics
लरोइया मोना (Laroia Mona) ने मिर्क इलेक्ट्रॉनिक्स के 18 लाख शेयर (0.48% इक्विटी) प्रति शेयर ₹31.54 के भाव से ₹5.67 करोड़ में खरीदे हैं।
KV Toys India
सात्विक जैन के मल्टी-फैमिली ऑफिस जेनरेशनल कैपिटल की जेनरेशनल कैपिटल ब्रेकआउट फंड 1 ने केवी टॉयज इंडिया के 39,000 अतिरिक्त शेयर (0.62% हिस्सेदारी के बराबर) प्रति शेयर ₹339.82 के भाव से ₹1.32 करोड़ में खरीदे हैं।
Leading Leasing Finance and Investment Company
मिलन जयवंतलाल मिथानी (HUF) ने प्रति शेयर ₹3.25 के भाव पर लीडिंग लीजिंग के 75 लाख शेयर ₹2.43 करोड़ तो एसकेजी एसेट मैनेजमेंट ने 34.3 लाख शेयर ₹1.11 करोड़ में खरीदे हैं।
F&O Ban
आज सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।