Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; BHEL, Tata Tech और Inox Green समेत इन स्टॉक्स पर खास वजहों से रहेगी नजर

Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज भेल (BHEL), टाटा टेक (Tata Tech), आईनॉक्स ग्रीन (Inox Green) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड May 05, 2026 पर 8:33 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 4 मई को सेंसेक्स (Sensex) 355.90 प्वाइंट्स यानी 0.46% की बढ़त के साथ 77,269.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 121.75 प्वाइंट्स यानी 0.51% के उछाल के साथ 24,119.30 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 4 मई को सेंसेक्स (Sensex) 355.90 प्वाइंट्स यानी 0.46% की बढ़त के साथ 77,269.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 121.75 प्वाइंट्स यानी 0.51% के उछाल के साथ 24,119.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम), हीरो मोटोकॉर्प, कोफोर्ज, यूनाइटेड ब्रुअरीज, अजंता फार्मा, आवास फाइनेंसर्स, डालमिया भारत शुगर, वोल्टैम्प ट्रांसफार्मर और पूनावाला फिनकॉर्प आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।


इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे पेश

Aditya Birla Capital

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आदित्य बिड़ला कैपिटल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 30% उछलकर ₹1,124.0 करोड़ और रेवेन्यू 12% बढ़कर ₹15,877.0 करोड़ पर पहुंच गया।

BHEL

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर भेल का प्रॉफिट 156% उछलकर ₹1,296.1 करोड़, रेवेन्यू 37.2% बढ़कर ₹12,310.1 करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 111% चढ़कर ₹1,753.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Tata Technologies

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.1% उछलकर ₹204.17 करोड़ और रेवेन्यू 22.3% बढ़कर ₹1,572.22 करोड़ पर पहुंच गया।

Ambuja Cements Q4

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर अंबुजा सीमेंट्स का प्रॉफिट 77.6% उछलकर ₹1,830.0 करोड़ और रेवेन्यू 10.1% बढ़कर ₹10,892.0 करोड़ पर पहुंच गया।

IIFL Finance Q4 (Consolidated)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईआईएफएल फाइनेंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 148% उछलकर ₹623.0 करोड़ और रेवेन्यू 51% बढ़कर ₹2,090.0 करोड़ पर पहुंच गया।

Sobha Q4

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सोभा का प्रॉफिट 481% उछलकर ₹91.8 करोड़ और रेवेन्यू 60% बढ़कर ₹2,030.0 करोड़ पर पहुंच गया।

Godrej Properties

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर गोदरेज प्रॉपर्टीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 134% उछलकर ₹381.0 करोड़ और रेवेन्यू 110% बढ़कर ₹2,121.0 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks in news: इन स्टॉक्स पर भी रहेगा फोकस

Inox Green Energy Services

आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी और आईइनॉक्स रिन्यूएबल सॉल्यूशंस के बीच अरेंजमेंट योजना 4 मई 2026 से प्रभावी हो गई।

Standard Surfactants

मध्य प्रदेश में मंडीदीप में स्टैंडर्डर सर्फैक्टेंट्स के स्प्रे ड्रायर प्लांट में 3 मई को आग लग गई। हालांकि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन प्रभावित प्लांट्स में काम 2-3 महीने के भीतर फिर से शुरू होगा।

बल्क और ब्लॉक डील्स

Dhara Rail Projects

इंडिया मैक्स इन्वेस्टमेंट फंड ने धारा रेल प्रोजेक्ट्स के 0.80 लाख शेयर (0.53% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹124.66 के भाव पर बेचे।

KRM Ayurveda

पाइन ओक ग्लोबल फंड ने केआरएम आयुर्वेद के 1.13 लाख शेयर (0.53% हिस्सेदारी) ₹235.62 के भाव पर बेचे।

Adani Ports and Special Economic Zone

कैपिटल ग्रुप इंटरनेशनल ऑल कंट्रीज इक्विटी ट्रस्ट (यूएस) ने प्रति शेयर ₹1,632.45 के भाव पर अदाणी पोर्ट्स के 2.46 करोड़ शेयर तो कैपिटल इनकम बिल्डर ने 37.81 लाख शेयर खरीदे। यूरोपैसिफिक ग्रोथ फंड ने भी इसी भाव पर 1.74 करोड़ शेयर खरीदे। वहीं वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट होल्डिंग लिमिटेड ने 37.81 लाख शेयर, 1.74 करोड़ शेयर और 2.46 करोड़ शेयर ₹1,632.45 के भाव पर बेचे।

Siemens Energy India (Enrin)

बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने एनरिन के 0.89 लाख शेयर ₹3,256.80 के भाव से खरीदे तो गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप एसई ने इसी भाव से 0.89 लाख शेयर बेचे।

Tata Motors Commercial Vehicles (TMCV)

बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने टाटा मोटर्स कमर्शियल वेईकल्स के 7.18 लाख शेयर ₹405.80 के भाव से खरीदे तो गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप एसई ने इसी भाव से 7.18 लाख शेयर बेचे।

एक्स-डेट

आज एलांटस बेक इंडिया, हेग्जावेयर टेक, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स आरईआईटी और इंडस इंफ्रा ट्रस्ट के डिविडेंड की एक्स-डेट है तो जगसनपाल फार्मा और विंडलास बायोटेक के बायबैक की भी।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।