Stocks to Watch: Gift Nifty से रेड सिग्नल; Swiggy, SBI, Indigo समेत इन स्टॉक्स पर खास वजहों से नजर

Stocks to Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज इंडिगो (Indigo), स्विगी (Swiggy), एसबीआई (SBI) और पावरग्रिड (PowerGrid) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 8:16 AM
एक कारोबारी दिन पहले 10 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 827.57 प्वाइंट्स यानी 1.08% की बढ़त के साथ 77,569.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 244.10 प्वाइंट्स यानी 1.02% के उछाल के साथ 23,206.90 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: कच्चे तेल में उछाल पर अधिकतर एशियाई बाजारों में बिकवाली के दबावों के बीच आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 204.50 प्वाइंट्स यानी 0.86% की गिरावट के साथ 24,027.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 10 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 827.57 प्वाइंट्स यानी 1.08% की बढ़त के साथ 77,569.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 244.10 प्वाइंट्स यानी 1.02% के उछाल के साथ 23,206.90 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी, बजाज कंज्यूमर केयर, नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन, लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग सर्विसेज, प्लास्टिब्लेंड्स इंडिया, सिम्भावली शुगर्स और विवो बायो आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।


तिमाही नतीजे

LTM Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एलटीएम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 17.05% बढ़कर ₹1,468.6 करोड़, और रेवेन्यू 17.96% उछलकर ₹11,608 करोड़ पर पहुंच गया तो डॉलर टर्म में रेवेन्यू 6.1% बढ़कर $1,22.35 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का ईबीआईटी 27.9% बढ़कर ₹1,799.3 करोड़ और ईबीआईटी मार्जिन 120 बीपीएस चढ़कर 15.5% पर पहुंच गया।

Avenue Supermarts Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एवेन्यू सुपरमार्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11.3% बढ़कर ₹860.4 करोड़, और रेवेन्यू 14.9% उछलकर ₹18,794.5 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही इस दौरान कंपनी का EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 15.4% बढ़करन ₹1,499.3 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 7.94% से 7.97% पर पहुंच गया।

L&T Finance Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एलएंडटी फाइनेंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 28.7% बढ़कर ₹902.5 करोड़, और ब्याज से नेट इनकम (NII) 28.4% उछलकर ₹2,924.8 करोड़ पर पहुंच गया।

तिमाही बिजनेस अपडेट

Adani Green Energy Q1 (YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर अदाणी ग्रीन एनर्जी की ऑपरेशनल कैपेसिटी 27% बढ़कर 20,142 MW और एनर्जी की बिक्री 30% उछलकर 13,657 MU पर पहुंच गई।

Keystone Realtors Q1 (YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कीस्टोन रिएल्टर्स की प्री-सेल्स 42% गिरकर ₹617 करोड़ पर आ गई लेकिन कलेक्शंस 4% बढ़कर ₹599 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान एरिया सोल्ड 49% गिरकर 3.2 लाख स्क्वेयर फीट रह गया।

मंथली बिजनेस अपडेट

Fino Payments Bank (June YoY)

फिनो पेमेंट्स बैंक ने जून महीने में सालाना आधार पर 31% अधिक 3.13 लाख नए खाते खोले तो औसतन टोटल डिपॉजिट्स 11% बढ़कर ₹2,755 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

Mankind Pharma

मैनकाइंड फार्मा की नॉन-कोर एसेट्स को बेचने की रणनीति के तहत बोर्ड ने ब्रॉडवे हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज में अपनी पूरी 100% हिस्सेदारी एकेआरके प्रोजेक्ट्स एलएलपी और पार्टनर्स को ₹49 करोड़ में बेचने की मंजूरी दे दी है।

Lux Industries

लक्स कोजी ग्रुप ने पश्चिम बंगाल के डंकुनी में अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की नींव रखी है। ₹600 करोड़ के प्रस्तावित निवेश के इस प्रोजेक्ट से एशिया के सबसे बड़े गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग हब में से एक बनने की उम्मीद है।

RITES

एक कंसोर्टियम में राइट्स को पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से पटना मेट्रो रेल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट से जुड़ी कंसल्टेंसी सर्विस के लिए ₹79.22 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिलाा है।

JSW Energy

जेएसडब्ल्यू एनर्जी की सब्सिडियरी जेएसडब्ल्यू एनर्जी पीएसपी इलेवन को बोन्डाडा इंजीनियरिंग की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी बोन्डाडा रिन्यूएबल एनर्जी से ₹443.74 करोड़ का ऑर्डर मिला हैं।

State Bank of India (SBI)

एसबीआई की सब्सिडियरी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने प्री-आईपीओ राउंड में 30 निवेशकों को ₹1,880 करोड़ के शेयर बेचने के बाद अपने आईपीओ का साइज ₹11,692.9 करोड़ से घटाकर ₹9,812.9 करोड़ कर दिया है।

Innovision

इनोविजन को तमिलनाडु में टिंडीवनम-कृष्णगिरि टू-लेन सेक्शन पर करियामंगलम टोल प्लाजा के लिए यूजर फी एजेंसी के तौर पर काम करने के लिए एनएचएआई से ₹27.52 करोड़ का लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट में आस-पास के टॉयलेट ब्लॉक की देख-रेख और मेंटेनेंस और इस्तेमाल होने वाली चीजों की सप्लाई भी शामिल है।

NTPC

एनटीपीसी के बोर्ड ने लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज III (2x800 MW) के लिए ₹20,456.70 करोड़ की अनुमानित लागत वाले निवेश प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।

NMDC

एनएमडीसी ने 10 जुलाई से अपने लौह अयस्क की कीमतों में बदलाव किया है। इसके तहत एक टन बैला लम्प की कीमत ₹5,450 और एक टन बैला फाइन्स की कीमत ₹4,700 तय की गई है।

Sterlite Technologies

स्टरलाइट टेक ने फुजीकुरा के खिलाफ यूरोपियन पेटेंट विवाद में जीत हासिल की है। 24 जून को यूरोपियन पेटेंट ऑफिस (EPO) के टेक्निकल बोर्ड ऑफ अपील ने एक फुजीकुरा के यूरोपियन पेटेंट EP 3796060 को पूरी तरह से रद्द कर दिया। इस फैसले के खिलाफ अब अपील नहीं की जा सकती है।

Pace Digitek

पेस डिजिटेक की सब्सिडरी लाइनेंज पावर ने बोन्डाडा रिन्यूएबल एनर्जी के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की सप्लाई के लिए एक एमओयू किया है।

Power Grid Corporation of India

पावर ग्रिड ने कृष्णगिरि REZ फेज-I प्रोजेक्ट का इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम बनाने के लिए TBCB (टैरिफ-बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग) प्रोसेस के तहत सफल बोली लगाई है। इस प्रोजेक् पर BOOT (बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) आधार पर काम होगा। इस प्रोजेक्ट में आंध्र प्रदेश में दो नए 765/400 kV सबस्टेशन बनाना और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में 765 kV और 400 kV ट्रांसमिशन लाइनें और उनसे जुड़े बेज बनाने का काम है।

Swiggy

स्विगी को 6 जुलाई को FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से इसके फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म/एप्लिकेशन Toing पर रोक का ऑर्डर मिला। हालांकि यह ऑर्डर फूड सेफ्टी से जुड़ी चिंताओं की बजाय लाइसेंस अपडेट से जुड़ा था जिस पर कंपनी ने काम किया और 9 जुलाई को इले मोडिफाइड FSSAI लाइसेंस मिल गया।

Jindal Steel

गौतम मल्होत्रा ​​ने जिंदल स्टील के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है जो 15 जुलाई से प्रभावी होगा।

Hitech Corporation

शेयरधारकों ने मालव दानी (Malav Dani) को 5 अगस्त से पांच साल तक हाईटेक कॉरपोरेशन के एमडी के तौर पर फिर से नियुक्त किया है।

InterGlobe Aviation (Indigo)

डीजीसीए ने इंडिगो को वार्निंग लेटर जारी किया है। यह लेटर जनवरी 2026 में एक फ्लाइट के आने के बाद जमीन पर कार्गो गिरने और उसके बाद SOPs (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स) और एयरक्राफ्ट (कैरेज ऑफ डेंजरस गुड्स) रूल्स के कुछ नियमों का पालन नहीं करने से जुड़ी ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है।

बल्क डील्स

Ethos

क्वांट म्यूचुअल फंड ने एथोस में 2.6% हिस्सेदारी वाले 7 लाख शेयर ₹175 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,500 के भाव खरीदे। ये शेयर यूके की जुपिटर फंड मैनेजमेंट ने दो स्कीमों के जरिए बेचे हैं। जुपिटर ग्लोबल फंड-जुपिटर इंडिया सेलेक्ट ने ₹55.84 करोड़ में 2.23 लाख शेयर और जुपिटर इंडिया फंड ने ₹124.8 करोड़ में 4.99 लाख शेयर बेचे। मार्च 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार जुपिटर इंडिया फंड की एथोस के पास 5.34 लाख शेयर (2% हिस्सेदारी) थे।

Kalyan Jewellers India

बोफा सिक्योरिटीज ने प्रति शेयर ₹470.95 के भाव पर कल्याण ज्वैलर्स इंडिया के 81.82 लाख शेयर (0.79% होल्डिंग) ₹385.33 करोड़ में खरीदे।

Solara Active Pharma Sciences

टीपीजी ग्रोथ IV एसएफ ने प्रति शेयर ₹573.20 के भाव पर सोलारा एक्टिव फार्मा साइंसेज के 3 लाख शेयर (0.62% होल्डिंग) ₹17.19 करोड़ में बेचे। मार्च 2026 तक टीपीजी ग्रोथ के पास कंपनी में 2.61% हिस्सेदारी थी।

Ortin GlobalOrtin Global

सैन फ्रांसिस्को की वेंचर कैपिटल फर्म वेव कैपिटल ने प्रति शेयर ₹16.24 के भाव पर फार्मा कंपनी ऑर्टिन ग्लोबल (Ortin Global) के 50 हजार शेयर (0.61% होल्डिंग) ₹8.12 लाख में बेच दी। मार्च 2026 के अंत में कंपनी में इस फंड की 1.68% हिस्सेदारी थी।

एक्स-डेट

आज महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स , इंगरसोल-रैंड (इंडिया), सुपर सेल्स इंडिया और एक्सप्रो इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

F&O Ban

आज कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।