Get App

Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, सिप्ला और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2022 पर 8:55 AM
Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, सिप्ला और अन्य स्टॉक्स
Hero MotoCorp ने दोपहिया वाहनों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

 

Mahindra & Mahindra

कंपनी इलेक्ट्रिकल व्हीकल (EVs) बनाने की अपनी योजना को आगे बढ़ने के लिए विदेशी निवेशकों से 50 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए बातचीत कर रही है। इस बात की सीधी जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से Reuters ने ये खबर दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें