Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी रौनक के संकेत मिल रहे है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 09 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) 485.35 प्वाइंट्स यानी 0.58% की बढ़त के साथ 84,065.75 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 173.60 प्वाइंट्स यानी 0.68% के उछाल के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
