Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी मुनाफावसूली के दबाव के संकेत मिल रहे है। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 04 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) 78.56 प्वाइंट्स यानी 0.09% के मामूली उछाल के साथ 83,817.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 48.45 प्वाइंट्स यानी 0.19% की हल्की बढ़त के साथ 25,776.00 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
