Stocks to Watch: 20 स्टॉक्स; Lalithaa Jewellery, Meesho, Lenskart और BoB समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो ललिता ज्वैलरी (Lalithaa Jewellery) तीन स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ आज बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), मीशो (Meesho) और लेंसकार्ट (Lenskart) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Aug 24, 2026 पर 8:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 21 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 3.11 प्वाइंट्स यानी 0.00% की बढ़त के साथ 77,540.83 और निफ्टी 20.15 प्वाइंट्स यानी 0.08% की बढ़त के साथ 24,252.00 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 92.00 प्वाइंट्स यानी 0.38% की बढ़त के साथ 24,378.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 21 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 3.11 प्वाइंट्स यानी 0.00% की बढ़त के साथ 77,540.83 और निफ्टी 20.15 प्वाइंट्स यानी 0.08% की बढ़त के साथ 24,252.00 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Heranba Industries Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर हेरांबा इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 17% बढ़कर ₹7.14 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 15.3% गिरकर ₹383.2 करोड़ पर आ गया।


Meesho

सीएनबीसी-टीवी18 का सूत्रों के हवाले से दावा है कि Y Combinator ब्लॉक डील के जरिए मीशो में अपनी अधिकतम 1.05% हिस्सेदारी ₹957.5 करोड़ में प्रति शेयर ₹197.5 के फ्लोर प्राइस पर बेच सकती है।

Lenskart Solutions

सीएनबीसी-टीवी18 का सूत्रों के हवाले से दावा है कि सॉफ्टबैंक विजन फंड (SYF) ब्लॉक डील्स के जरिए लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में अपनी अधिकतम 2.6% हिस्सेदारी करीब $30 करोड़ में प्रति शेयर ₹635 के फ्लोर प्राइस पर बेच सकती है।

Bank of Baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अतिरिक्त $40.0 करोड़ के सीनियर अनसिक्योर्ड Reg-S फिक्स्ड-रेट नोट्स जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इनकी सालाना यील्ड 5.389%, शुरुआती मैच्योरिटी पांच साल और शुरुआती कूपन दर सालाना 5.318% है, जिसका पेमेंट हर छह महीने में बाद में किया जाएगा। यह इश्यू बैंक के 20 अगस्त 2031 को मैच्योर होने वाले मौजूदा फिक्स्ड-रेट नोट्स का ही एक और हिस्सा है। ये बॉन्ड गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में स्थित बैंक की आईएफएफसी बैंकिंग यूनिट (IFSCBU) ब्रांच के जरिए जारी किए जाएंगे और सिंगापुर एक्सचेंज, इंडिया INX GIFT सिटी और NSE IX GIFT सिटी पर लिस्ट होंगे।

Caplin Point Laboratories

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 13-21 अगस्त के बीच गुमिडिपुंडी में कैप्लिन स्टेरिल्स की इंजेक्शन और आंखों की दवाओं से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का बिना बताए निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कंपनी को 10 ऑब्जर्वेशन के साथ फॉर्म 483 मिला। ये

Natco Pharma

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 17 से 21 अगस्त के बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में नैटको फार्मा के फिनिश्ड डोसेज फॉर्मूलेशन (FDF) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एफडीए ने चार ऑब्जर्वेशन के साथ फॉर्म 483 जारी किया।

Choksi Laboratories

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 17 से 20 अगस्त, 2026 के बीच इंदौर में चोकसी लैब की सेंट्रल लैबोरेटरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कंपनी को चार ऑब्जर्वेशन मिले।

Aurobindo Pharma

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 17-21 अगस्त 2026 तेलंगाना के संगारेड्डी में औरोबिंदो फार्मा की पेप्टाइड एपीआई बनाने वाली औरोपेप्टाइड्स की रूटीन जांच की। इसमें एक खामी निकली जो कि फैसिलिटी और इक्विपमेंट मेंटेनेंस से जुड़ी है।

Craftsman Automation

क्राफ्ट्समन ऑटोमेशन के बोर्ड ने कंपनी की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडिरी क्राफ्ट्समन जर्मनी जीएमबीएच की जर्मनी में क्राफ्टमन फ्रॉनबर्ग प्रिसिजन जीएमबीएच बनाने ते प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

NTPC Green Energy

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी ने सेकी (SECI) के ई-रिवर्स ऑक्शन में सफल बोली लगाई है। यह बोली देश में ISTS-कनेक्टेड आरई प्रोजेक्ट्स से पीक टाइम में 6,000 MWh (1,500 MW x 4 hours) की सप्लाई सुनिश्चित करने को लेकर रिन्यूएबल एनर्जी (RE) पावर डेवलपर्स चुनने के लिए थी। एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी को ₹6.00/kwh के टैरिफ पर 500 मेगावाट की कैपेसिटी का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Shree Renuka Sugars

ICICI बैंक ने श्री रेणुका शुगर्स में कई किश्तों में अपनी 2.17% हिस्सेदारी बेच दी और कंपनी में बैंक की हिस्सेदारी घटकर 8.96% से 6.79% रह गई है।

Zee Entertainment Enterprises

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने प्रमोटर ग्रुप एंटिटी सनब्राइट मॉरीशस को प्रिफरेंशियल बेसिस पर ₹126 के भाव पर 20.94 करोड़ कंवर्टिबल वारंट्स एलॉट किए हैं। इसके बदले में कंपनी को एकमुश्त ₹659.76 करोड़ मिले हैं। इसके बादद 75% बचा पैसा मिलने के बाद इसे इक्विटी शेयरों में बदल दिया जाएगा।

बल्क और ब्लॉक डील्स

Amagi Media Labs

ग्लोबल वेंचर कैपिटल फर्म एस्सेल ने ट्रुडी होल्डिंग्स और AVP I Fund के साथ मिलकर एमागी मीडिया लैब्स के 1.04 करोड़ शेयर (4.84% हिस्सेदारी) 11 घरेलू और ग्लोबल निवेशकों को प्रति शेयर ₹560 के भाव पर ₹587.3 करोड़ में बेच दिए। ये शेयर एसबीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, यूनिवर्सिटी ऑफ नोट्रे डेम डू लैक, सस्केहाना पैसिफिक, BofA सिक्योरिटीज यूरोप, टाटा म्यूचुअल फंड, जीपी इमर्जिंग मार्केट्स स्ट्रैटेजीज, एडलवाइस म्यूचुअल फंड, डीटी फंड और बड़ौदा बीएनपी परिबास म्यूचुअल फंड ने खरीदे हैं।

Shadowfax Technologies

अमेरिका की क्वॉलकॉम इनकॉरपोरेटेड की सब्सिडियरी क्वॉलकॉम एशिया पैसेफिक ने शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज के 75 लाख शेयर (1.28% हिस्सेदारी) ₹183.8 करोड़ में प्रति शेयर ₹245.13 के भाव पर बेच दी। जून 2026 तक कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 2.26% थी।

Shanthi Gears

प्रमोटर ट्यूब इंवेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया ने पैसिफिक एसेट्स ट्रस्ट से शांति गियर्स के 20.64 लाख शेयर (2.69% हिस्सेदारी) ₹77.49 करोड़ में प्रति शेयर ₹375.30 के भाव पर खरीदे हैं। जून 2026 तक पैसेफिक एसेट्स ट्रस्ट के पास शांति गियर्स के 22.21 लाख शेयर (2.9% हिस्सेदारी) थी।

KDDL

क्रिसकैपिटल की कंपनी क्लेरस कैपिटल 1 (Clarus Capital 1) ने केडीडीएल के 1.32 लाख शेयर (1.07% हिस्सेदारी) ₹3,650 के भाव पर ₹48.21 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं प्रमोटर प्रणव शंकर साबू ने 2.46 लाख शेयर (2% हिस्सेदारी) ₹89.8 करोड़ में प्रति शेयर ₹3,650.81 के भाव पर बेच दिए।

Nxt-Infra Trust

कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट्स ने एक्टिस हाईवे इंफ्रा से नेक्स्ट-इंफ्रा इनविट के 2.63 करोड़ यूनिट्स ₹247.29 करोड़ में प्रति यूनिट ₹93.85 के भाव पर खरीद लिए। वहीं एक्टिव हाईवे इंफ्रा ने 64.5 लाख यूनिट्स 60.9 करोड़ में प्रति यूनिट ₹94.40 के भाव पर बेचे हैं। साथ ही एलजीटी वेल्थ इंडिया ने 35.75 लाख यूनिट्स ₹33.64 करोड़ में ₹94.10 के भाव पर खरीदी ही।

Horizon Industrial Parks, Lalithaa Jewellery, Fascinate Textiles

आज होरिजोन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वैलरी मार्ट के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी तो फैसिनेट टेक्सटाइल्स के शेयर एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे

इन स्टॉक्स पर भी फोकस

एक्स-डिविडेंड: नेशनल एलुमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO), जिलेट इंडिया, एएमजे लैंड होल्डिंग्स, जीके एनर्जी, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, इंडिया पेस्टीसाइड्स, नेचरविंग्स हॉलिडेज, पुदुमजी पेपर प्रोडक्ट्स, सेन्को गोल्ड, एसजेवीएन

बोनस की एक्स-डेट: मयंक कैटल फूड, नेक्स्ट-इंफ्रा ट्रस्ट

F&O Ban: सेल (SAIL)

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।