Stocks to Watch: Nifty की वीकली एक्सपायरी; 5 लिस्टिंग और Milky Mist, Cipla और SBI Cards समेत ये 28 स्टॉक्स फोकस में

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज 1 सितंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज पांच स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ सिप्ला (Cipla), एनसीसी (NCC), मिल्की मिस्ट (Milky Mist) और एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Sep 01, 2026 पर 9:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 31 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 307.24 प्वाइंट्स यानी 0.40% की फिसलन के साथ 76,957.27 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 95.25 प्वाइंट्स यानी 0.39% की कमजोरी के साथ 24,080.40 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों से घरेलू मार्केट में भी बिकवाली के दबाव के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 31 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 307.24 प्वाइंट्स यानी 0.40% की फिसलन के साथ 76,957.27 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 95.25 प्वाइंट्स यानी 0.39% की कमजोरी के साथ 24,080.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Milky Mist Dairy Food Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मिल्की मिस्ड डेयरी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 10 गुना बढ़कर ₹6.5 करोड़ से ₹64.7 करोड़ और रेवेन्यू 43.6% उछलकर ₹973.4 करोड़ पर पहुंच गया।


LEAP India Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर लीप इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 30.3% बढ़कर ₹24.7 करोड़ और रेवेन्यू 19.1% उछलकर ₹203.4 करोड़ पर पहुंच गया।

EPL

सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ईपीएल की प्रमोटर और ब्लैकस्टोन की कंपनी एप्सिलॉन बिडको (Epsilon Bidco) ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में 26.38% तक हिस्सेदारी बेच सकती है। ₹1,985 करोड़ की इस ब्लॉक डील के लिए ऑफर प्राइस ₹235 है।

E2E Networks

एआई क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ई2ई नेटवर्क्स ने NVIDIA ब्लैकवेल क्लाउड GPU और उससे जुड़ी सेवाओं के लिए भारत की एक सॉवरेन एआई कंपनी के साथ एक बाइंडिंग टर्म शीट पर साइन किया है। यह डील लगभग ₹1,000 करोड़ की है और यह जून 2029 तक चलेगा।

Tribhovandas Bhimji Zaveri

जीआरटी ज्वेलर्स इंडिया ने त्रिभुवनदासा भीमजी जावेरी के प्रमोटर्स के साथ एक शेयर खरीद समझौता किया है, जिसके तहत वह कंपनी में प्रमोटर्स की 74.12% हिस्सेदारी ₹1,033.71 करोड़ में खरीदेगी। इसके बाद जीआरटी ज्वैलर्स लगभग 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए एक ओपन ऑफर भी लाएगी।

NCC

एनसीसी को अगस्त में अपने बिल्डिंग्स डिवीन के लिए कुल ₹430.19 करोड़ के तीन ऑर्डर मिले।

Happiest Minds Technologies

हैप्पिएस्ट माइंड्स के प्रमोटर्स अशोक सूटा और अशोक सूटा मेडिकल रिसर्च एलएलपी ने आईटीसी इंफोटक के साथ शेयर खरीद समझौता किया है। इसके तहत वे कंपनी में अपनी 22.11% हिस्सेदारी (यानी 3.36 करोड़ इक्विटी शेयर) ₹1,329.7 करोड़ में बेचेंगे। जून 2026 तक कंपनी में अशोक की हिस्सेदारी 32.3% और अशोक सूटा मेडिकल रिसर्च की 11.79% थी। बोर्ड ने हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक के आईटीसी इंफोटेक में विलय को मंजूरी दे दी है। इसके तहत हैप्पिएस्ट माइंट्स के शेयरहोल्डर्स को हर 81 शेयरों के बदले आईटीसी इंफोटेक के 25 इक्विटी शेयर मिलेंगे।

Brigade Enterprises

ब्रिगेड ग्रुप ने कोयंबटूर में एंट्री करने का ऐलान किया है। कंपनी की योजना जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट के जरिए 5.4 एकड़ में फैले एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट को लॉन्च करने की है। इसकी अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) लगभग ₹600 करोड़ है।

Cipla

सिनो बायोफार्मास्युटिकल की सब्सिडियरी चिया ताई तियानकिंग फार्मा ग्रुप ने सिप्ला के साथ एक एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग और सप्लाई एग्रीमेंट किया है। यह एग्रीमेंट Rolditamig Deuderuxtecan (TQB2102) के लिए है जिसके तहत सिप्लो को भारत, दक्षिण अफ्रीका और पांच अन्य उभरते बाजारों में इसे डेवलप करने और कमर्शियलाइज करने के एक्सक्लूसिव राइट्स मिलेंगे।

NLC India

एनएलसी इंडिया की सब्सिडियरी एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स ने ओडिशा रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (OREDA) के साथ मिलकर एक जॉइंट वेंचर कंपनी NIRL OREDA रिन्यूएबल्स बनाई है, जो ग्रीन एनर्जी पावर प्लांट लगाने का काम करेगी। इसमें इक्विटी हिस्सेदारी 51:49 की होगी।

PVR Inox

पीवीआर आईनॉक्स के बोर्ड ने ₹300 करोड़ के 20.69 लाख तक इक्विटी शेयरों को ₹1,450 के भाव पर बायबैक यानी वापस खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Kotak Mahindra Bank

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कोटक महिंद्रा बैंक ने अगले साल सीईओ अशोक वासवानी का कार्यकाल खत्म होने पर उनकी जगह लेने के लिए दो इंटरनल कैंडिडेट्स के नाम सुझाए हैं। कोटक महिंद्रा बैंक ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनूप साहा और पारितोष कश्यप के नाम आरबीआई को भेजे हैं।

Religare Enterprises

आशीष धवन ने ₹85.3 करोड़ में रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के 36 लाख से अधिक शेयर (1.05% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹237 के भाव पर खरीदे। इससे पहले आशीष धवन ने शुक्रवार को 1.11% हिस्सेदारी खरीदी थी। इन दो सौदों से रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 7% से अधिक हो गई, जबकि जून 2026 तक उनके पास 5.24% हिस्सेदारी थी।

Concord Biotech

डीएसपी म्यूचुअल फंड ने कॉनकॉर्ड बायोटेक के 12.88 लाख अतिरिक्त शेयर (1.23% हिस्सेदारी) ₹180.86 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,404.1 के भाव पर खरीदे। जून 2026 तक फंड के पास कंपनी में पहले से ही 1.75% हिस्सेदारी थी। हालांकि कनाडा की कॉर्रपोरेट कंपनी 1575773 ओंटारियो इंक ने समान भाव पर कॉनकॉर्ड बायोटेक में अपनी पूरी 2% हिस्सेदारी यानी 20.92 लाख शेयर ₹293.78 करोड़ में बेच दी।

Shreeji Shipping Global

गुजरात की जैनम ब्रोकिंग ने प्रमोटर्स से ₹68.53 करोड़ में श्रीजी शिपिंग ग्लोबल के 10.62 लाख शेयर (0.65% हिस्सेदारी) ₹645.3 के भाव पर खरीद लिए। प्रमोटर्स अशोककुमार हरिदास लाल और लाल जितेंद्र हरिदास में से हर एक ने ₹34.26 करोड़ रुपये में 5.31 लाख शेयर बेचे।

PTC India

ब्लैकरॉक की सब्सिडियरी ब्लैकरॉक फंड एडवाइजर्स की आईशेयर्स कोर एमएससीआई एमर्जिंग मार्केट्स ईटीएफ ने ₹34.3 करोड़ में पीटीसी इंडिया के 22.69 लाख शेयर (0.76% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹151.17 के भाव पर बेच दी।

SBI Cards & Payment Services

बीएनपी परिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने ₹632.07 करोड़ में एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज के 97.83 लाख शेयर (1.02% हिस्सेदारी) ₹646.04 के भाव पर खरीदे। वहीं ब्लैकरॉक इंटरनेशनल ने प्रति शेयर ₹647.68 के भाव पर एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज के 52.86 लाख शेयर ₹342.41 करोड़ में और ब्लैकरॉक ग्लोबल फंड्स ने ₹322.3 करोड़ में 49.98 लाख शेयर ₹644.75 के भाव पर बेच दिए। इन दोनों सौदों में ब्लैकरॉक ने कुल मिलाकर 1.08% हिस्सेदारी ₹664.72 करोड़ में बेच दी।

Ather Energy

ब्लैकरॉक ग्लोबल फंड्स ने एथर एनर्जी के 25.99 लाख शेयर (0.65% हिस्सेदारी) ₹445.31 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,713.02 करोड़ में खरीदे।

Balkrishna Industries

बीएनपी परिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने टायर बनाने वाली कंपनी बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के 10.2 लाख शेयर (0.52% हिस्सेदारी) ₹232.68 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,281.04 के भाव पर खरीदे।

Astral

बीएनपी परिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने बिल्डिंग मटीरियल बनाने वाली कंपनी एस्ट्रल के 37.33 लाख शेयर (1.39% हिस्सेदारी) ₹568.46 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,522.79 के भाव पर तो सोसिएट जनरल ने एस्ट्रल के 13.5 लाख शेयर (0.5% हिस्सेदारी) ₹206.17 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,526.56 के भाव पर खरीदे।

Northern Arc Capital

विदेशी निवेशकों- एक्सियन अफ्रीका-एशिया इंवेस्टमेंट कंपनी, लीफफ्रॉग फाइनेंशियल इनक्लूजन इंडिया, एट रोड्स इंवेस्टमेंट्स मॉरीशस और अगस्टॉ इंवेस्टमेंट्स ने एनबीएफसी नॉर्दर्न आर्क कैपिट में अपनी कुल 13.12% हिस्सेदारी ₹589.72 करोड़ में बेच दी। प्रति शेयर ₹278 के भाव पर इन्हें सोसिएट जेनरेल, प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट, कोहेसन एमके बेस्ट आइडियाज सब-ट्रस्ट, नियो प्राइम फंड, अशोका इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, इंडिया एकॉर्न फंड, आदिवाम फैमिली ट्रस्ट, एस गुप्ता होम्स, शुभी कंसल्टेंसी सर्विसेज और सिंगुलैरिटी इक्विटी फंड I ने खरीदे हैं।

Symbiotec Pharmalab, Hy-Tech Engineers, Skyways Air Services

आज सिंबॉयोटेक फार्मालैब, हाई-टेक इंजीनियर्स और स्काईवेज एयर सर्विसेज के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।

ABH Healthcare, Madhur Knit Crafts

एबीएच हेल्थकेयर और मधुर निट क्राफ्ट्स के शेयर आज एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

एक्स-डिविडेंड: एरोफ्लेक्स एंटरप्राइजेज, एके कैपिटल सर्विसेज, एलीवस लाइफ साइंसेज, बंगाल एंड असम कंपनी, सीसीएल प्रोडक्ट्स (इंडिया), गारवेयर टेक्निकल फाइबर्स, जिंदल ड्रिलिंग एंड इंडस्ट्रीज, महाराष्ट्र सीमलेस, ओरिएंटल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर, रिको ऑटो इंडस्ट्रीज, ऋषिरूप, एसएम ऑटो स्टैम्पिंग, सुप्राजित इंजीनियरिंग, ताज जीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, यूनिक ऑर्गेनिक्स, वाडीलाल एंटरप्राइजेज

F&O बैन: आज एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और SAIL में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।