Stocks to Watch: सेंसेक्स की एक्सपायरी; खास वजहों से Rail Vikas, Federal Bank और Ola Electric में तेज हलचल की उम्मीद
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज दो एसएमई स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam), फेडरल बैंक (Federal Bank), गॉडफ्रे फिलिप्स (Godfrey Phillips) और ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 42.64 प्वाइंट्स यानी 0.05% की हल्की गिरावट के साथ 85,524.84 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 4.75 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 26,177.15 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। बता दें कि कल यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर स्टॉक मार्केट पर कारोबार बंद रहेगा तो इस वजह से सेंसेक्स की एक्सपायरी आज है। एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 23 दिसंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 42.64 प्वाइंट्स यानी 0.05% की हल्की गिरावट के साथ 85,524.84 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 4.75 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 26,177.15 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Monte Carlo Fashions
मोंटे कार्लो फैशन्स को मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम (MPUVNL) से सोलर फोटोवोल्टिक पावर-जेनेरेटिंग स्टेशंस के लिए कुल 35 मेगावाट (एसी) की सोलर पीवी-बेस्ड पावर प्वांट्स के ₹147 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। ये ऑर्डर कंपनी को सूर्य मित्र कृषि फीडर स्कीम-पीएम कुसुम-सी के तहत मिले हैं।
Endurance Technologies
एंड्योरेंस टेक के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक साइबर हमला हुआ। पता चलने पर कंपनी ने प्रभावित सिस्टम्स को अलग करने के लिए तुरंत कदम उठाए। कंपनी का कहना है कि फिलहाल इसका कंपनी के कारोबार या वित्तीय स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।
Rail Vikas Nigam
सलीम अहमद को 23 दिसंबर से सुखमल चंद जैन की जगह रेल विकास निगम का एमडी और सीईओ बनाया गया है।
Godfrey Phillips India
गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने आंध्र प्रदेश में एक थर्ड पार्टी के टोबैको प्रोसेसिंग प्लांट और गोदाम में लगी आग से हुए नुकसान को लेकर बीमा कंपनी (बीमाकर्ता) के पास ₹344.49 करोड़ का दावा पेश किया। बता दें कि कंपनी यहीं पर अपने तंबाकू के पत्तों की प्रोसेसिंग करती है और उन्हें स्टोर करती है।
Zydus Lifesciences
जाइडस लाइफसाइंसेज की यूएई में स्थित सहायक कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज ग्लोबल ने स्विस बॉयोफार्मा कंपनी बायोइक (Bioeq) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। यह साझेदारी अमेरिकी मार्केट में बायोइक के वैस्कुलर एंडोथेलियल ग्रोथ फैक्टर (वीईजीएफ) इनहिबिटर, ल्यूसेंटिस (रानिबिज़ुमाब) की बॉयोसिमिलर के लाइसेंस, सप्लाई और कॉमर्शियलाइजेशन के लिए हुई है। नुफिमको के बायोलॉजिक्स लाइसेंस एप्लीकेशन को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 18 दिसंबर को मंजूरी दी थी।
Federal Bank
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने एशिया II टॉपको XIII प्राइवेट लिमिटेड को फेडरल बैंक के कुछ वारंट्स के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। इसके पूरे इस्तेमाल के बाद एशिया II टॉपको की फुल-डाइल्यूटेड बेसिस पर फेडरल बैंक में 9.99% इक्विटी हिस्सेदारी हो जाएगी।
Ola Electric Mobility
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की सहायक कंपनी ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को उसके बोर्ड से अपनी सब्सिडरी ओला सेल टेक्नोलॉजीज को प्रिफरेंशियल बेसिस पर प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए ₹100 करोड़ के 10 करोड़ नॉन-कम्युलेटिव, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, 0.001% सीरीज ए ऑप्शनली कंवर्टिबल रिडीमेबल प्रिफरेंस शेयर (OCRPS) के अलॉटमेंट के तीसरे किश्त की मंजूरी मिल गई है।
Emcure Pharmaceuticals
गुजरात के लखतर में स्थित एमक्योर फार्मा के मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की जांच को लेकर अमेरिकी गवा नियामक एफडीए से EIR (एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट) मिली है। एफडीए ने इस जांच को NAI (नो एक्शन इंडिकेटेड) कैटेगरी में रखा है।
GPT Infraprojects
जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स को उत्तर पूर्वी रेलवे से बलरामपुर और बहराइच स्टेशनों के बीच राप्ती नदी पर बनने वाले अहम पुलों के लिए सबस्ट्रक्चर बनाने का ₹199.2 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर खलीलाबाद-बहराइच सेक्शन के बीच नई लाइन के काम से जुड़ा है।
SJS Enterprises
एसजेएस एंटरप्राइजेज ने भारत में ऑटोमोटिव डिस्प्ले सिस्टम के ऑप्टिकल बॉन्डिंग और असेंबली के लिए हांगकांग में स्थित बीओई वेरिट्रोनिक्स के साथ एक टेक्नोलॉजी लाइसेंस-कम-सप्लाई एग्रीमेंट का ऐलान किया है।
Surana Telecom and Power
सुराना टेलीकॉम एंड पावर को मध्य प्रदेश में 51.3 मेगावाट की सोलर पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए ₹175 करोड़ का आठ लेटर ऑफ अवार्ड मिला है।
Vikran Engineering
विक्रान इंजीनियरिंग को ओनिक्स रिन्यूएबल्स (स्पेशल पर्पज वेईकल)) से महाराष्ट्र में कई जगहों पर 600 मेगावाट एसी सोलर पावर प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट के लिए ₹2,035.26 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।
Ajanta Pharma
अजंता फार्मा ने जीएलपी-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट 'सेमाग्लूटाइड' के लिए बायोकॉन के साथ इन-लाइसेंसिंग एग्रीमेंट किया है। इसके अजंता फार्मा को बायोकॉन सेमाग्लूटाइड सप्लाई करेगी जिसे 23 देशों में बेचने का एक्स्क्लूसिव राइट्स इसके पास होगा तो अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और सेंट्रल एशिया के तीन देशों में सेमी-एक्स्क्लूसिव राइट्स होगा।
Coal India
कोल इंडिया के बोर्ड ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स (एसईसीएल) और महानदी कोलफील्ड्स की लिस्टिंग के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी इस पर रेगुलेटर्स की मंजूरी लेनी होगी।
Tata Steel
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने टाटा स्टील को ब्लूस्कोप स्टील एशिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड से बाकी 50% इक्विटी शेयर खरीदकर टाटा ब्लूस्कोप स्टील पर पूर्ण मालिकाना हक हासिल करने के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
Bliss GVS Pharma
ब्लिस जीवीएस फार्मा के बोर्ड ने एसएन कामथ को तीन साल के लिए कंपनी का सीएमडी नियुक्त किया है। अभी वह कंपनी के सीईओ हैं यानी कि उन्हें एमडी की भी जिम्मेदारी मिल रही है।
Supreme Petrochem
महाराष्ट्र के अमदोशी में नए एमएबीएस प्लांट में कुछ खराबी के चलते अस्थायी तौर पर काम बंद हुआ है।
Spandana Sphoorty Financial
स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर प्रति डिबेंचर ₹1 लाख की फेस वैल्यू वाले ₹415 करोड़ के 41,500 नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स को मंजूरी दी है और एलॉट किया है।
GAIL India
गेल इंडिया ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ राज्य में एक ग्रीनफील्ड गैस पर आधारित फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट को लेकर एक एमओयू किया है।
Physicswallah
फिजिक्सवाला की सहायक कंपनी पेनपेंसिल एडु सर्विसेज ने आने वाले समय के कारोबारी विस्तार को लेकर रांची में 1.76 एकड़ जमीन ₹69.5 करोड़ में खरीदनी है।
बल्क डील्स
Belrise Industries
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने बेलराइज के 5.12 करोड़ शेयर (5.8% हिस्सेदारी ₹788.3 करोड़ में तो ब्लैक रॉक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सीरीज-ग्लोबल इक्विटी इनकम पोर्टफोलियो ने 70.5 लाख शेयर (0.79% हिस्सेदारी) ₹108.37 करोड़ में प्रति शेयर ₹153.7 के भाव पर खरीदे हैं। वहीं इस सौदे में प्रमोटर कंपनी सुमेध टूल्स ने अपने पूरे 5.83 करोड़ शेयर (6.5% हिस्सेदारी) ₹896.7 करोड़ रुपये में बेच दिए।
Restaurant Brands Asia
अमंसा इन्वेस्टमेंट्स ने रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया के 76 लाख शेयर ₹64.29 के भाव पर और 66.3 लाख शेयर ₹64.1 के भाव पर कुल ₹91.37 करोड़ में बेच दिए। सितंबर 2025 तक अमांसा इन्वेस्टमेंट्स की रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया में 4.85% हिस्सेदारी थी, जबकि अमांसा होल्डिंग्स के पास 2.45% शेयर थे।
Capital Infra Trust
पिको कैपिटल ने नियो ट्रेजरी प्लस फंड से 34.6 लाख यूनिट (1.25% आउटस्टैंडिंग यूनिट्स) ₹25.27 करोड़ में प्रति यूनिट ₹73.05 के भाव से खरीदी हैं।
TV Today Network
प्रमोटर एंटिटी लिविंग मीडिया इंडिया ने टीवी टुडे नेटवर्क के 4.5 लाख शेयर (0.75% हिस्सेदारी) ₹6.04 करोड़ में प्रति शेयर ₹134.4 के भाव से खरीदे हैं। वहीं एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने 4.76 लाख शेयर (0.79% हिस्सेदारी) ₹6.4 करोड़ में प्रति शेयर ₹134.41 के भाव से बेचे हैं।
Adani Ports and Special Economic Zone
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के बोर्ड ने एबॉट प्वाइंट पोर्ट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कारमाइकल रेल एंड पोर्ट सिंगापुर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड को कंपनी के 14.38 करोड़ शेयर प्रिफरेंशियस बेसिस पर अलॉट करने की मंजूरी दे दी है।
लिस्टिंग
आज मार्क टेक्नोक्रेट्स के शेयरों की एनएसई एसएमई तो ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स इंडिया की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज जीआरएम ओवरसीज के बोनस तो नेक्टर लाइफसाइंसेज के बायबैक और प्रकाश पाइप्स के डिविडेंड की एक्स-डेट है।
F&O Ban
आज सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।