Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। बता दें कि कल यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर स्टॉक मार्केट पर कारोबार बंद रहेगा तो इस वजह से सेंसेक्स की एक्सपायरी आज है। एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 23 दिसंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 42.64 प्वाइंट्स यानी 0.05% की हल्की गिरावट के साथ 85,524.84 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 4.75 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 26,177.15 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
