Stocks to Watch: MRF, IRB Infra, Kalyan Jewellers, BHEL और एक लिस्टिंग; 21 शेयर खास वजह से फोकस में
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज 11 नवंबर को घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ एमआरएफ (MRF), कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers), आईआरबी इंफ्रा (IRB Infra) और भेल (BHEL) समेत 21 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 9 नवंबर को निफ्टी की एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 107.25 प्वाइंट्स यानी 0.13% की बढ़त के साथ 81,106.65 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 58.25 प्वाइंट्स यानी 0.23% के उछाल के साथ 25,044.65 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 26.00 प्वाइंट्स यानी 0.10% की गिरावट के साथ 25,304.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 9 नवंबर को निफ्टी की एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 107.25 प्वाइंट्स यानी 0.13% की बढ़त के साथ 81,106.65 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 58.25 प्वाइंट्स यानी 0.23% के उछाल के साथ 25,044.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस
Kalyan Jewellers India Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कल्याण ज्वैलर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 63.9% बढ़कर ₹427.1 करोड़ और रेवेन्यू 31.4% चढ़कर ₹10,322.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Avanti Feeds Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर अवंती फीड्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 55% घटकर ₹68.95 करोड़ रह गया लेकिन इसी दौरान रेवेन्यू 8.9% बढ़कर ₹1,752.5 करोड़ हो गया।
Matrimony.com Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मैट्रिमोनीडॉटकॉम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 167.1% बढ़कर ₹20.73 करोड़ और रेवेन्यू 17.6% चढ़कर ₹134.76 करोड़ पर पहुंच गया।
Cochin Shipyard Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कोचीन शिपयार्ड का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 50% घटकर ₹53.8 करोड़ रह गया लेकिन रेवेन्यू 11.7% उछलकर ₹1,249.2 करोड़ पर पहुंच गया।
MRF Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एमआरएफ का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 26.6% गिरकर ₹387 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 17.4% चढ़कर ₹8,660.2 करोड़ पर पहुंच गया।
Whirlpool of India Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर व्हर्लपूल ऑफ इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 40% गिरकर ₹25.1 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 13.7% चढ़कर ₹1,873.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Olectra Greentech Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ओलेक्ट्रा ग्रीनेटक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 6.8% बढ़कर ₹52.9 करोड़ और रेवेन्यू 4.6% चढ़कर ₹687 करोड़ पर पहुंच गया।
Suraksha Diagnostic Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सुरक्षा डाइग्नॉस्टिक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 67% बढ़कर ₹15 करोड़ और रेवेन्यू 25.8% चढ़कर ₹99.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Rentomojo Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रेंटोमोजो का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 62.6% घटकर ₹18.2 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 52.8% चढ़कर ₹142.1 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी ₹32.8 करोड़ के टैक्स क्रेडिट से ₹6.2 करोड़ के टैक्स एक्सपेंस में पहुंच गई।
Titagarh Rail Systems Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 49.2% बढ़कर ₹63.2 करोड़ पर पहुंच गया, लेकिन रेवेन्यू 0.8% घटकर ₹792.6 करोड़ रह गया।
Dredging Corporation of India Q2 (Standalone YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ₹34.2 करोड़ के घाटे से ₹7.3 करोड़ के स्टैंडएलोन प्रॉफिट में पहुंच गई लेकिन रेवेन्यू 0.2% घटकर ₹211.3 करोड़ पर आ गया।
IIFL Finance
आईआईएफएल फाइनेंस के बोर्ड ने प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए ₹6,414 करोड़ ($68.6 करोड़) की प्राइमरी पूंजी जुटाने को मंजूरी दे दी है। ब्लैकस्टोन प्राइवेट इक्विटी का फंड CCPS (कम्पल्सरी कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयर्स) के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए ₹5,000 करोड़ का निवेश करेगा। ये CCPS अलॉटमेंट के 18 महीनों के भीतर प्रति शेयर ₹602 के भाव पर इक्विटी शेयरों में बदल दिए जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी के प्रमोटर निर्मल जैन और आर वेंकटरमन वारंट्स के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए ₹1,264 करोड़ का निवेश करेंगे। एंकोरेज कैपिटल भी इसमें ₹150 करोड़ का प्राइमरी इक्विटी निवेश करेगी। कंपनी और उसके प्रमोटर्स ने ब्लैकस्टोन और एंकोरेज कैपिटल के साथ डेफिनिटिव एग्रीमेंट्स किए हैं।
HLE Glascoat
एचएलई ग्लासकोट की सब्सिडियरी किनम इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज को एनर्जी स्टोरेज सेक्टर में काम करने वाली एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनी से ऑर्डर मिला है। इसके तहत सब्सिडियरी को उत्तरी अमेरिका में एक बड़े एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए खास शेल-एंड-ट्यूब हीट एक्सचेंजर्स और इससे जुड़े प्रोसेस इक्विपमेंट्स की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग और सप्लाई का काम करना है। यह ऑर्डर की लगभग $4.2–$4.8 करोड़ का है, और इसे नवंबर 2028 तक चरणों में पूरा करना है
Ashoka Buildcon
अशोका बिल्डकॉन को NHAI से ₹865.9 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इसमें गुजरात में आठ-लेन वाले वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे पर करवद-जुजुवा सेक्शन में बचा हुआ काम EPC मोड के तहत पूरा करना है।
IRB Infrastructure Developers
आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के मुताबिक अक्टूबर 2026 में टोल रेवेन्यू सालाना आधार पर 25.9% बढ़कर ₹835.6 करोड़ हो गया।
GPT Infraprojects
जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एल्कॉन बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के CSTE (चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर) के ₹103.58 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है।
Epack Prefab Technologies
राहुल अग्रवाल ने व्यक्तिगत कारणों और नए मौकों की तलाश के लिए ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज के सीएफओ पद से इस्तीफा दे दिया है, जोकि 9 नवंबर से प्रभावी हुआ है।
Bharat Heavy Electricals Ltd (BHEL)
भेल को तेलंगाना के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर से एक आदेश मिला है, जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए इस पर लगाई गई ₹207.26 करोड़ की पूरी टैक्स डिमांड को रद्द कर दिया गया है।
HCL Technologies
एचसीएलटेक ने पीटीसी विंडचिल (Windchill) PLM प्लेटफॉर्म पर आधारित एक सेमीकंडक्टर प्रोडक्ट लाइफसाइकिल मैनेजमेंट सॉल्यूशन लॉन्च किया है।
MK Sons Fine Jewels
गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप SE ने एमके संस फाइन ज्वेल्स के 3.04 लाख शेयर (0.54% इक्विटी) ₹4.67 करोड़ में प्रति शेयर ₹153.51 के भाव पर बेच दिए। सितंबर 2026 के आखिरी में गोल्डमैन सैक्स की कंपनी में 1.8% हिस्सेदारी (यानी 10.13 लाख शेयर) थी।
Antala Industries
अंटाला इंडस्ट्रीज के शेयरों की आज बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर
आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: टाटा पावर कंपनी, बजाज हिंदुस्तान शुगर, EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, हिंदुस्तान कॉपर, ललिता ज्वेलरी मार्ट, लोटस आई हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट, मिश्र धातु निगम, पावर मेक प्रोजेक्ट्स, टैलब्रोस ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, त्रिवेणी टर्बाइन
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।