Stocks to Watch: ITC, Paytm, Swiggy और HAL समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर, इंट्रा-डे में फटाफट तगड़ी कमाई का मौका!

Stocks to Watch: आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग्स के साथ-साथ आज एचएएल (HAL), आईटीसी (ITC), पेटीएम (Paytm) और स्विगी (Swiggy) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 9:08 AM
Story continues below Advertisement

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 29 जनवरी को सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 221.69 प्वाइंट्स यानी 0.27% के उछाल के साथ 82,566.37 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 76.15 प्वाइंट्स यानी 0.30% की बढ़त के साथ 25,418.90 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

बजाज ऑटो, एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, नेस्ले इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, मीशो, अजंता फार्मा, अंबुजा सीमेंट, अशोका बिल्डकॉन, एस्टर डीएम हेल्थकेयर, एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, चोलमंडालम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी, एक्साइड इंडस्ट्रीज, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स, जिंदल स्टील, केईसी इंटरनेशनल, डॉ लाल पैथलैब्स, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया और वेल्सपन कॉर्पोरेशन आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


कल 31 जनवरी को इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

सन फार्मा, गेल (इंडिया), एफल 3आई, भारत डायनेमिक्स, बेलराइज इंडस्ट्रीज, डेल्हीवेरी, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आरआर केबल, स्टड्स एक्सेसरीज, फुजियामा पावर सिस्टम्स और जेन टेक्नोलॉजीज कल यानी 31 जनवरी को कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी

ITC Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आईटीसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.07% गिरकर ₹4,931.2 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 6.7% उछलकर ₹21,706.6 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने प्रति शेयर ₹6.50 के अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दी है।

One 97 Communications (Paytm) Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पेटीएम ₹208 करोड़ के घाटे से ₹225 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट में पहुंच गई और रेवेन्यू भी 20% उछलकर ₹2,194 करोड़ पर पहुंच गया।

Swiggy Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर स्विगी का कंसालिडेटेड लॉस ₹799 करोड़ से बढ़कर ₹1065 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू भी इस दौरान 54% उछलकर ₹6,148 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने प्रति शेयर ₹6.50 के अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दी है।

Tata Motors Commercial Vehicles Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा मोटर्स कॉमर्शियल वेईकल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 48% गिरकर ₹705 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 16.1% उछलकर ₹21,847 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹1643 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में भी पहुंच गई।

REC Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आरईसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.3% बढ़कर ₹4,043 करोड़ और रेवेन्यू 2.8% उछलकर ₹5,275.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Colgate Palmolive India Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कोलगेट पॉमोलिव का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.3% बढ़कर ₹323.9 करोड़ और रेवेन्यू 1.66% उछलकर ₹1,486.1 करोड़ पर पहुंच गया।

NTPC Green Energy Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 73.4% गिरकर ₹17.5 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 29.3% उछलकर ₹653.3 करोड़ पर पहुंच गया।

Indegene Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इंडीजीन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 6.2% गिरकर ₹102.9 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 30.8% उछलकर ₹942.1 करोड़ पर पहुंच गया।

Great Eastern Shipping Company Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 36.9% बढ़कर ₹812.5 करोड़ और रेवेन्यू 17.6% उछलकर ₹1,454.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Orient Cement Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ओरिएंट सीमेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 174.1% बढ़कर ₹27.8 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 1.1% फिसलकर ₹636.1 करोड़ पर आ गया।

Allied Blenders and Distillers Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15.7% बढ़कर ₹66.5 करोड़ और रेवेन्यू 3% उछलकर ₹1,003 करोड़ पर पहुंच गया।

Container Corporation of India Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.9% गिरकर ₹333.9 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 4.5% उछलकर ₹2,307.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Niva Bupa Health Insurance Company Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ₹13.2 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिटसे ₹87.6 करोड़ के घाटे में आ गई लेकिन इस दौरान कंपनी का ग्रास प्रीमियम रिटेन 54.7% उछलकर ₹2,231.3 करोड़, नेट प्रीमियम रिटेन 53.3% बढ़कर ₹1,766.7 करोड़, नेट प्रीमियम अर्न्ड 28% उछलकर ₹1,453.6 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी ₹3.41 करोड़ के ऑपरेटिंग प्रॉफिट से ₹135.5 करोड़ के ऑपरेटिंग लॉस में आ गई।

MTAR Technologies Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एमटीएआर टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 117.3% बढ़कर ₹34.7 करोड़ और रेवेन्यू 59.3% उछलकर ₹278 करोड़ पर पहुंच गया।

Usha Martin Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ऊषा मार्टिन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 16.2% बढ़कर ₹107.6 करोड़ और रेवेन्यू 6.6% उछलकर ₹917 करोड़ पर पहुंच गया।

Syrma SGS Technology Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सिर्मा एसजीएस टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 110.7% बढ़कर ₹102.8 करोड़ और रेवेन्यू 45.4% उछलकर ₹1,264.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Voltas Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर वोल्टास का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 35.7% घटकर ₹85 करोड़ और रेवेन्यू 1.1% गिरकर ₹3,070.8 करोड़ पर आ गया।

Dabur India Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर डाबर इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 7.3% बढ़कर ₹553.6 करोड़ और रेवेन्यू 6.1% उछलकर ₹3,558.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Nippon Life India Asset Management Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर निप्पन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 36.7% बढ़कर ₹403.9 करोड़ और रेवेन्यू 20% उछलकर ₹705.3 करोड़ पर पहुंच गया।

Dixon Technologies India Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर डिक्सन टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 67.8% बढ़कर ₹287.3 करोड़ और रेवेन्यू 2% उछलकर ₹10,671.6 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान अदर इनकम भी ₹6.5 करोड़ से उछलकर ₹131 करोड़ पर पहुंच गई।

Manappuram Finance Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर मणप्पुरम फाइनेंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15.9% घटकर ₹381.2 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम 0.9% गिरकर ₹1,150.2 करोड़ पर आ गया।

Vedanta Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर वेदांता का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 61% बढ़कर ₹5,710 करोड़ और रेवेन्यू 37% उछलकर ₹23,369 करोड़ पर पहुंच गया।

Blue Star Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ब्लू स्टार का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 39.2% गिरकर ₹80.6 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 4.2% उछलकर ₹2,925.3 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹56.4 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

Hindustan Aeronautics Ltd (HAL)

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने पवन हंस के साथ 10 ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टरों की सप्लाई के लिए ₹1800 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसमें स्पेयर पार्ट्स और एक्ससेरीज की भी सप्लाई शामिल है।

Hindustan Petroleum Corporation Ltd (HPCL)

हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ऑयल इंडिया के साथ कंप्रेस्ड बॉयो-गैस (CBG) प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए एक एमओयू किया है। इस साझेदारी के तहत एचपीसीएल की स्वदेशी एचपी रैंप तकनीक के जरिए ऑयल इंडिया एक सीबीजी प्लांट लगाएगी। इसमें एचपीसीएल वेस्ट को कंप्रेस्ड बॉयो-गैस में बदलने के लिए जरूरी तकनीक देगी जबकि ऑयल इंडिया प्रोजेक्ट को लेकर अपनी ऑपरेशनल कैपेबिलिटीज का इस्तेमाल करेगी।

Atlanta Electricals

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स को कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन से ₹146 करोड़ के दो ऑर्डर और एनटीपीसी के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही दत्ता पावर इंफ्रा से ₹142 करोड़ के तीन और ऑर्डर मिले हैं।

JB Chemicals and Pharmaceuticals

नारायण सराफ ने व्यक्तिगत कारणों और नए मौकों की तलाश में 30 जनवरी से जेबी केमिकल्स एंड फार्मा के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) पद से इस्तीफा दे दिया है।

बल्क डील्स

Sunteck Realty

मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) ने सनटेक रियल्टी में 2.39% हिस्सेदारी के बराबर 35.09 लाख शेयर ₹131.6 करोड़ में खरीदे हैं। गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप एसई ने भी 2.49% हिस्सेदारी के बराबर 36.52 लाख शेयर और ₹137 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं दूसरी तरफ सीएलएसए ग्लोबल मार्केट्स-ओडीआई ने सनटेक रियल्टी के 71.61 लाख शेयर (4.88%हिस्सेदारी) ₹268.6 करोड़ में बेच दी। दिसंबर 2025 तक कंपनी में इसकी 5.2%हिस्सेदारी थी। मॉर्गन स्टेनली और गोल्डमैन सैक्स ने सीएलएसए से प्रति शेयर ₹375.1 के भाव पर शेयर खरीदे हैं।

Manappuram Finance

मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) ने गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप एसई से प्रति शेयर ₹291.65 के भाव पर ₹190.37 करोड़ में मणप्पुरम फाइनेंस के 65.27 लाख शेयर (0.77% हिस्सेदारी) खरीदे। दिसंबर 2025 तक गोल्डमैन सैक्स की मणप्पुरम फाइनेंस में 1.53% हिस्सेदारी थी।

Balu Forge Industries

सिक्सटींथ स्ट्रीट कैपिटल की सिंगापुर स्थित हेज फंड सिक्सटींथ स्ट्रीट एशियन जेम्स फंड ने बालू फोर्ज के 9.27 लाख शेयर (0.81% हिस्सेदारी) ₹358.77 के भाव पर ₹33.26 करोड़ में बेची है। दिसंबर 2025 तक फंड की कंपनी में 2.46% हिस्सेदारी थी।

Jinkushal Industries

जिनाल कल्पेश धाकड़ ने जिंकुशल इंडस्ट्रीज के 2.76 लाख शेयर ₹66.34 के भाव से ₹1.83 करोड़ में और निखिल मिथलाल धाकड़ ने 3.54 लाख शेयर ₹67.54 के भाव से ₹2.39 करोड़ में खरीदे। दोनों ने कुल मिलाकर 1.64% हिस्सेदारी खरीदी।

लिस्टिंग

आज शायोना इंजीनियरिंग की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

कंप्यूटर ऐज मैनेजमेंट सर्विसेज (CAMS), आडवाणी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, कोफोर्ज, सीमेंस एनर्जी इंडिया, गांधार ऑयल रिफाइनरी, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, इनोवा कैप्टैब, किर्लोस्कर न्यूमेटिक कंपनी, मास्टेक, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिजन फोर्जिंग्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं अरुणिस अबोड, कैप्रिकॉर्न सिस्टम्स ग्लोबल सॉल्यूशंस, डीएंडएच इंडिया, गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज के राइट्स तो मैट्रिमोनीडॉटकॉम के बायबैक और माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स आरईआईटी और नेशनल हाइवेज इंफ्रा ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की भी आज एक्स-डेट है।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।