Stocks To Watch: आज 29 मई को RIL, LIC, Physicswallah, Ashok Leyland समेत इन शेयरों पर रखें नजर, बड़ी उठापटक का अनुमान

Stocks to Watch: आज 29 मई को इंटरग्लोब एविएशन, एजिस लॉजिस्टिक्स, BEML, ग्लेनमार्क फार्मा, गुजरात गैस समेत कई कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करेंगी। आज LIC का शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करेगा। वहीं SME सेगमेंट में 3 कंपनियों की लिस्टिंग होगी

अपडेटेड May 29, 2026 पर 9:33 AM
Story continues below Advertisement
कुछ कंपनियों ने एक दिन पहले मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के नतीजे जारी किए थे।

शुक्रवार, 29 मई को फिजिक्सवाला, अशोक लीलैंड, बाटा इंडिया, पीसी ज्वेलर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, BEML समेत कई शेयर फोकस में रहेंगे। इनमें से कुछ कंपनियों ने गुरुवार को नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के ​डेवलपमेंट्स पर शेयर बाजारों को जानकारी दी थी। कुछ ने मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के नतीजे जारी किए थे। इन डेवलपमेंट्स के चलते शेयरों पर असर पर नजर रहेगी। वहीं कुछ कंपनियां आज वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं। साथ ही कुछ शेयर एक्स-डिविडेंड, एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। इसके अलावा 3 कंपनियों की लिस्टिंग होगी। आइए जानते हैं डिटेल...

आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

इंटरग्लोब एविएशन, एजिस लॉजिस्टिक्स, बजाज हिंदुस्तान शुगर, BEML, ग्लेनमार्क फार्मा, गुजरात गैस, GVK पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, आइनॉक्स विंड, इप्का लैब्स, ल्यूमैक्स ऑटो टेक्नोलोजिज, नाटको फार्मा, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक, रूबीकॉन रिसर्च


30 मई को ये कंपनियां जारी करेंगी नतीजे

अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया), लिंडे इंडिया, PTC इंडस्ट्रीज, सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रूअरीज, सूरज एस्टेट डेवलपर्स, सूरज इंडस्ट्रीज, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, TTK हेल्थकेयर, Uflex, और वेरंडा लर्निंग सॉल्यूशंस

इन शेयरों पर रहेगी खास नजर

Physicswallah: कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा सालाना आधार पर कम होकर ₹74.9 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹293.1 करोड़ था। रेवेन्यू 50.7% बढ़कर ₹918.8 करोड़ हो गया, जबकि मार्च 2025 तिमाही में यह ₹609.6 करोड़ था।

Ashok Leyland: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 14.2% बढ़कर ₹1,290.7 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 17.4% बढ़कर ₹17,246.4 करोड़ हो गया।

Deepak Fertilisers & Petrochemicals Corporation: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले से 49.7% गिरकर ₹139.4 करोड़ रह गया। रेवेन्यू 12.9% बढ़कर ₹3,011.4 करोड़ हो गया।

Bata India: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 95.2% गिरकर ₹2.2 करोड़ रह गया। रेवेन्यू 5% बढ़कर ₹827.6 करोड़ हो गया।

PC Jeweller: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले से 61.3% बढ़कर ₹152.9 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 32.7% बढ़कर ₹927.3 करोड़ हो गया।

GMR Airports: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी को कंसोलिडेटेड बेसिस पर ₹302.4 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ। एक साल पहले यह ₹237.6 करोड़ के घाटे में थी। रेवेन्यू 37.5% बढ़कर ₹3,938.2 करोड़ हो गया।

PG Electroplast: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 55.3% गिरकर ₹64.9 करोड़ रहा। रेवेन्यू 10.1% गिरकर ₹1,716.7 करोड़ रहा

Gabriel India: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले से 3.5% बढ़कर ₹66.6 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 12.7% बढ़कर ₹1,209.6 करोड़ हो गया।

Hikal: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 71.3% गिरकर ₹14.4 करोड़ रहा। रेवेन्यू 6% गिरकर ₹519.4 करोड़ रहा।

Varroc Engineering: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले से 236.9% बढ़कर ₹69.3 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 12.8% बढ़कर ₹2,368.1 करोड़ रहा।

Enviro Infra Engineers: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 29.1% गिरकर ₹51.9 करोड़ रहा। रेवेन्यू 8.8% बढ़कर ₹427.3 करोड़ हो गया। कंपनी की सब्सिडियरी Suyog Urja ने CGE 30 Hybrid Energy से एक हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए ₹207.5 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है।

HG Infra Engineering: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 42.1% गिरकर ₹85.1 करोड़ रहा। रेवेन्यू 4.8% बढ़कर ₹1,426.8 करोड़ हो गया। कंपनी को REC Power Development & Consultancy ने एक प्रोजेक्ट के लिए सफल बिडर घोषित किया है। यह प्रोजेक्ट झारखंड में 35 साल के लिए 114.5 करोड़ रुपये सालाना की कॉस्ट वाला इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम लगाने के लिए है।

Swiggy: कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में संशोधन के लिए लाए गए विशेष प्रस्ताव के पक्ष में शेयरधारकों की ओर से 72.36 प्रतिशत वोटिंग मिली। यह विशेष प्रस्ताव के लिए जरूरी 75 प्रतिशत वोटिंग की सीमा से 2.64 प्रतिशत कम है। कंपनी भारतीय विदेशी मुद्रा कानूनों और नियमों के तहत एक 'भारतीय स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनी' (IOCC) के रूप में मान्यता प्राप्त करना चाहती है। यह दर्जा पाने के लिए यह भी जरूरी होगा कि स्विगी में भारतीय निवासियों की शेयरहोल्डिंग 50 प्रतिशत से ज्यादा हो, साथ ही जरूरी रेगुलेटर्स और शेयरहोल्डर्स से मंजूरी भी मिली हो।

Tata Elxsi: कंपनी ने 'AnaTel' लॉन्च करने की घोषणा की है। यह हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए एक AI-बेस्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म है। इसे ऑटोमेटेड AI इंजीनियरिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने वाली कंपनी 'OpenAna' के साथ मिलकर विकसित किया गया है।

Wipro: कंपनी ने ServiceNow के साथ अपनी साझेदारी बढ़ाने की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य IT, HR, खरीद और साइबर सुरक्षा जैसे प्रमुख व्यावसायिक कार्यों में 'एजेंटिक AI वर्क फ्लो' को लागू करना और उनके प्रभाव को बढ़ाना है।

Indoco Remedies: इस दवा कंपनी को हिमाचल प्रदेश के बद्दी में स्थित अपनी 'ओरल सॉलिड डोसेज' (OSD) निर्माण इकाई (प्लांट III) के लिए जर्मन स्वास्थ्य प्राधिकरण (बर्लिन) से 'EU GMP' सर्टिफिकेशन मिला है। यह निरीक्षण 22 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच किया गया था।

Reliance Industries: कंपनी की 49वीं सालाना आम बैठक 19 जून को होना तय हुआ है। इसके अलावा कंपनी ने फाइनल डिविडेंड के लिए 5 जून को रिकॉर्ड डेट निर्धारित किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है।

Patanjali Foods: कंपनी के टर्नओवर और TDS कटौती में कथित अंतर और गड़बड़ियों के कारण असिस्टेंट कमिश्नर, नॉर्थ डिवीजन, अचेन्नई के कार्यालय ने एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें टैक्स अवधि 2022-23 के लिए 1,352.9 करोड़ रुपये की मांग की गई है। साथ ही 135.29 करोड़ रुपये का जुर्माना और CGST और SGST पर 18 प्रतिशत की दर से ब्याज भी मांगा गया है।

Coal India: भारत सरकार ने कोल इंडिया के ऑफर-फॉर-सेल' (OFS) में 'ओवरसब्सक्रिप्शन' विकल्प का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इसमें और 6.16 करोड़ इक्विटी शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे। ये शेयर 6.16 करोड़ शेयरों के बेस ऑफर साइज के अलावा हैं। इस तरह कुल ऑफर साइज बढ़कर 12.32 करोड़ शेयर तक हो जाएगा, जो 2 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

Asian Market Today:एशियाई बाजार में बढ़त, US-ईरान के बीच फिर शांति वार्ता से निक्केई, KOSPI में 1.50% से ज्यादा की तेजी

बल्क डील्स

Pine Labs: SBI म्यूचुअल फंड ने 177.79 करोड़ रुपये में 1.3 करोड़ अतिरिक्त इक्विटी शेयर खरीदे हैं। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने 94.5 करोड़ रुपये में 70 लाख शेयर खरीदे हैं। वहीं ऑल्टीमीटर ग्रोथ पार्टनर्स फंड III LP ने 1.56 करोड़ शेयर 211.08 करोड़ रुपये में बेचे हैं।

Indoco Remedies: ICICI Prudential म्यूचुअल फंड ने 26.88 करोड़ रुपये में 13.58 लाख शेयर खरीदे हैं।

Prataap Snacks: प्रमोटर Authum Investment & Infrastructure ने 14.69 करोड़ रुपये में 1.3 लाख अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं।

इन कंपनियों की लिस्टिंग

Q-Line Biotech

Bio Medica Laboratories

Autofurnish

ये शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड

बजाज ऑटो

बैंक ऑफ इंडिया

ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स

होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया

अडवाणी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (इंडिया)

BCPL रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर

कैपलिन पॉइंट लैबोरेटरीज

एरिस लाइफसाइंसेज

JB केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स

S Chand and Company

टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स

UNO Minda

बाय-बैक के लिए ये स्टॉक करेंगे एक्स-ट्रेड

साइबरटेक सिस्टम्स एंड सॉफ्टवेयर

धानुका एग्रीटेक

जाइडस लाइफसाइंसेज

ये शेयर करेंगे एक्स-बोनस ट्रेड

LIC

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।