Stocks to Watch Today: आज फोकस में रहने वाले पीएनबी, पीबी फिनटेक, त्रिवेणी टर्बाइन और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

अपडेटेड Sep 22, 2022 पर 8:22 AM
Heritage Foods ने कहा कि राइट्स इश्यू के आधार पर इक्विटी शेयर जारी करके फंड जुटाने पर विचार करने के लिए बोर्ड की 30 सितंबर को बैठक होगी

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कजिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

 

Triveni Turbine

ADIA, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ, सिंगापुर सरकार, प्लूटस वेल्थ, एसबीआई एमएफ, नोमुरा ने त्रिवेणी टर्बाइन में 7.67% हिस्सेदारी ली। ये शेयर 226.7 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदे गए। हालांकि, प्रोमोटर संस्थाओं के बीच, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज ने कंपनी में 7,06,27,980 इक्विटी शेयर या 21.85% की अपनी पूरी हिस्सेदारी 227.75 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेच दी।


IDBI Bank

बैंक ने एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में पूरी हिस्सेदारी पार्टनर एजेस इंश्योरेंस इंटरनेशनल एनवी को बेच दी। अब बैंक की Ageas Federal Life Insurance Company में कोई भी हिस्सेदारी नहीं बची है।

Punjab National Bank

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर 8.3 प्रतिशत प्रति वर्ष की कूपन दर पर बेसल III के अनुरूप अतिरिक्त टियर -1 बांड जारी करके 658 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Ashoka Buildcon

कंपनी को दक्षिण पश्चिम रेलवे से नई बीजी लाइन के निर्माण का काम मिला है। कंपनी के पास उक्त प्रोजेक्ट के लिए दक्षिण पश्चिम रेलवे से स्वीकृति पत्र (LOA) मिला है। कंपनी को 258.12 करोड़ रुपये का काम मिला है।

US Fed Rate Hike: यूएस फेडरल रिजर्व ने दिया झटका, लगातार तीसरी बार 0.75% बढ़ाई ब्याज दर

Heritage Foods

कंपनी ने कहा कि राइट्स इश्यू के आधार पर इक्विटी शेयर जारी करके फंड जुटाने पर विचार करने के लिए निदेशक मंडल की 30 सितंबर को बैठक होगी।

Kirloskar Oil Engines

कंपनी ने कहा कि बोर्ड के सदस्यों ने 22 सितंबर से अनुराग भगानिया को कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है। इसके अलावा, कंपनी ने ला-गज्जर मशीनरीज (La-Gajjar Machineries) में शेष 24% हिस्सेदारी खरीदी है।

PB Fintech

कंपनी द्वारा पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस ब्रोकर्स की सहायक कंपनी में 650 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा। इसके अलावा कंपनी एक अन्य सहायक कंपनी पैसाबाजार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग में भी 250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।