Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज भी घरेलू स्टॉक मार्केट में बढ़त के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद मार्केट संभला था। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 169.62 प्वाइंट्स यानी 1.22% की बढ़त के साथ 76,499.63 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.39% यानी 90.10 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,176.05 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के नतीजे आ चुके हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है और कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।
