Stocks to Watch: वॉचलिस्ट से जोड़ें ये स्टॉक्स, सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को इंट्रा-डे में दिखेगा तगड़ा मूवमेंट

Stocks to Watch: लगातार चार कारोबारी दिनों में ढाई फीसदी से अधिक गिरावट के बाद मार्केट थोड़ा संभला और लगातार तीन दिनों में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब एक फीसदी रिकवर हुए। हालांकि रिकॉर्ड हाई से अभी भी ये 11 फीसदी से अधिक नीचे हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 8:32 AM
Story continues below Advertisement
गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 318.74 प्वाइंट्स यानी 0.42% की बढ़त के साथ 77,042.82 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.42% यानी 98.60 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,311.80 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज गिरावट के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। इससे पहले लगातार चार कारोबारी दिनों में ढाई फीसदी से अधिक गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी थोड़ा संभला और लगातार तीन दिनों में करीब 1 फीसदी मजबूत हुआ। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 318.74 प्वाइंट्स यानी 0.42% की बढ़त के साथ 77,042.82 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.42% यानी 98.60 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,311.80 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के नतीजे आ चुके हैं तो कुछ के शनिवार 18 जनवरी को आएंगे जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है और कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।

आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे

विप्रो, टेक महिंद्रा, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, इंडियन होटल्स, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, 5पैसा कैपिटल, एथर इंडस्ट्रीज, कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स, ममता मशीनरी, एमआरओ-टेक रियल्टी, पोन्नी शुगर्स (इरोड), रैलिस इंडिया, रामकृष्ण फोर्जिंग्स, सनातन टेक्सटाइल्स, शेषशायी पेपर एंड बोर्ड्स, सुप्रीम पेट्रोकेम, स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज और स्वराज इंजन आज दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।


18 जनवरी को इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

कोटक महिंद्रा बैंक, आरबीएल बैंक, कैन फिन होम्स, चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, डीसीएम श्रीराम, अवंतेल, नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया, एनएचसी फूड्स और सिगाची इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे 18 जनवरी को आएंगे।

तिमाही नतीजे

Reliance Industries Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11.7% बढ़कर ₹21,930 करोड़, रेवेन्यू 7.7% बढ़कर ₹2.67 लाख करोड़ और ईबीआईटीडीए 7.8% उछलकर ₹48,003 करोड़ और मार्जिन 0.10 फीसदी बढ़कर 18% पर पहुंच गया। रिलायंस के बोर्ड ने आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कसल्टेंसी से लकाडिया बी पावर ट्रांसमिशन की 100 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए मंजूरी दी है। इसके अलावा रिलायंस न्यू एनर्जी से रिलायंस न्यू एनर्जी बैट्री की 100 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी भी दी है।

Jio Platforms Q3 (YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रॉफिट 26% बढ़कर ₹6,861 करोड़, रेवेन्यू 19.2% बढ़कर ₹38,750 करोड़ और ईबीआईटीडीए 18.8% उछलकर ₹16,585 करोड़ और मार्जिन 50.4% से बढ़कर 50.1% पर पहुंच गया।

Infosys Q3 (Consolidated QoQ)

दिसंबर तिमाही में तिमाही आधार पर इंफोसिस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 4.6% बढ़कर ₹6,806 करोड़, रेवेन्यू 1.9% बढ़कर ₹41,764 करोड़ और ईबीआईटीडीए 3% उछलकर ₹8,912 करोड़ और मार्जिन 21.1% से बढ़कर 21.3% पर पहुंच गया। डॉलर रेवेन्यू 0.9 फीसदी बढ़कर $493.9 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को भी 3.75-4.5% से बढ़ाकर 4.5-5% कर दिया है लेकिन मार्जिन गाइडेंस को 20-22% पर स्थिर रखा है।

Axis Bank Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर एक्सिस बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 4% बढ़कर ₹6,304 करोड़, नेट इंटेरेस्ट इनकम 9% बढ़कर ₹13,606 करोड़, प्रोविजन्स एंड कंटिजेंसीज 109.6% उछलकर ₹2,155.6 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 1.44% से बढ़कर 1.46% और नेट एनपीए 0.34% से बढ़कर 0.35% पर पहुंच गया।

LTIMindtree Q3 (Consolidated QoQ)

दिसंबर तिमाही में तिमाही आधार पर एलटीआईमाइंडट्री का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13.2% गिरकर ₹1,086.7 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 2.4% बढ़कर ₹9,660.9 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि ईबीआईटीडीए 8.9% गिरकर ₹1,328.99 करोड़ और मार्जिन 15.5% से फिसलकर 13.8% पर आ गया। वहीं डॉलर रेवेन्यू 1.1 फीसदी बढ़कर $113.87 करोड़ पर पहुंच गया।

Havells India Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर हैवेल्स इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 3.3% गिरकर ₹278.3 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 10.8% बढ़कर ₹4,889 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि ईबीआईटीडीए 1.4% गिरकर ₹426.5 करोड़ और मार्जिन 9.8% से फिसलकर 8.7% पर आ गया।

Hatsun Agro Products Q3 (YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर हाटसुन एग्रो प्रोडक्ट्स का प्रॉफिट 28.7% गिरकर ₹40.9 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 6.5% बढ़कर ₹2,009.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Metro Brands Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर मेट्रो ब्रांड्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 3.7% गिरकर ₹95.1 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 10.6% बढ़कर ₹703.1 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

HFCL

एचएफसीएल को बीएसएनएल से पंजाब टेलीकॉम सर्कल में भारतनेट चरण III के मिडिल-मील नेटवर्क के डिजाइन, सप्लाई, निर्माण, इंस्टॉलेशन, अपग्रेडेशन, ऑपरेशन और रखरखाव के लिए 2,501.30 करोड़ रुपये का एडवांस वर्क ऑर्डर मिला है।

Bharat Petroleum Corporation

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने बीना प्रोजेक्ट के लिए भारतीय स्टेट बैंक के एक कंसोर्टियम के साथ 31,802 करोड़ रुपये का लोन एग्रीमेंट किया है। इस कंसोर्टियम में एसबीआई के साथ पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया भी हैं। लोन के पैसों का इस्तेमाल बीना में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और रिफाइनरी विस्तार के विकास और संचालन में होगा।

Mastek

मास्टेक ने उमंग नाहटा को 16 जनवरी 2025 से प्रभावी तीन साल की अवधि के लिए मास्टेक ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पूर्णकालिक निदेशक के तौर पर नियुक्त किया है।

One Mobikwik Systems

वन मोबिक्विक सिस्टम ने मोबिक्विक के ग्राहकों को पर्सनल लोन देने के लिए पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है।

Jammu & Kashmir Bank

सेबी ने एमडी और सीईओ की नियुक्ति के संबंध में देरी को लेकर जेएंडके बैंक को एक एडमिनिस्ट्रेटिव वार्निंग लेटर जारी किया है।

Satin Creditcare Network

सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क के चीफ रिस्क ऑफिसर धीरज झा ने 16 जनवरी से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ने 17 जनवरी से उनकी जगह विकास वढेरा को नियुक्त किया है।

Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC)

आईआरसीटीसी के बोर्ड ने 16 जनवरी से सुधीर कुमार को मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है। नियुक्ति के समय सुधीर कुमार आईआरसीटीसी में जीजीएम (वित्त) थे।

Power Finance Corporation

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी पीएफसी कंसल्टिंग ने दो सहायक कंपनियों- गडग II एंड कोप्पल II ट्रांसमिशन 13.23 करोड़ रुपये में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को और बीजापुर आरसीजेड ट्रांसमिशन 11.4 करोड़ रुपये में जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को ट्रांसफर कर दिया है।

Suraksha Diagnostic

सुरक्षा डायग्नोस्टिक के मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित सराफ ने 15 फरवरी 2025 से प्रभावी इस्तीफा दे दिया है।

Indian Bank

सरकार ने बिनोद कुमार को तीन साल की अवधि के लिए इंडियन बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। ऐसे में अब बिनोद कुमार पंजाब नेशनल बैंक के कार्यकारी निदेशक नहीं रहे।

TVS Motor Company

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर हिंदी मोटर्स के सहयोग से मोरक्को में एंट्री का ऐलान किया है। यह मोरक्को में दोपहिया वाहन-टीवीएस एनटॉर्क 125, टीवीएस रेडर 125, और टीवीएस अपाचे 160 और 200 लॉन्च कर रही है।

Bajaj Healthcare

बजाज हेल्थकेयर को राइट्स होल्डर थ्रियोटेक एलएलसी से भारत में मैग्नीशियम एल थ्रेओनेट (मैगटीन) को बनाने और बेचने का एक्स्क्लूसिव राइट्स मिला है। थ्रियोटेक एलएलसी के ब्रांड मैगटीन की सेल्स वैल्यू करीब $43.8 करोड़ है।

Panache Digilife

पनाचे डिजीलाइफ ने लैपटॉप बनाने और सप्लाई के लिए एक वैश्विक ग्राहक के साथ एग्रीमेंट किया है।

Bank of India

बैंक ऑफ इंडिया के लिए सीटीबीसी बैंक कंपनी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पीएलसी ने 30 करोड़ डॉलर के कर्ज की व्यवस्था की है। सीटीबीसी बैंक कंपनी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक लीड अरेंजर्स, अंडरराइटर्स और बुक रनिंग बैंक के तौर पर काम कर रहे हैं। इस लोन में 10 करोड़ डॉलर का ग्रीन शू विकल्प भी शामिल है। सिंडिकेशन 8 जनवरी 2025 को लॉन्च किया गया था और वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए 17 जनवरी को सिंगापुर में और 20 जनवरी, 2025 को ताइपे में रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं।

Jubilant Pharmova

जुबिलेंट फार्मोवा की सहायक कंपनी जुबिलेंट कैडिस्टा फार्मास्यूटिकल्स इंक की अमेरिका के सैलिसबरी में स्थित सॉलिड ओरल फॉर्मूलेशन फैसिलिटी की अमेरिकी दवा नियामक एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) ने जांच की थी। इस पर अमेरिकी दवा नियामक ने पांच अगल-अलग ऑब्जर्वेशन जारी किए हैं। यह अब कुछ बनाए जाने की उम्मीद नहीं है क्योंकि इसने मैनुफैक्चरिंग ऑपरेशन पहले ही बंद कर दिया है, जैसा कि 18 अप्रैल, 2024 के पिछले खुलासे में बताया गया था।

Zaggle Prepaid Ocean Services

जैगल ने एचटी मीडिया को एंप्लॉयी एक्सपेंस मैनेजमेंट एंड बेनेफिट्स सर्विस जैगल सेव देने के लिए कस्टमर सर्विस एग्रीमेंट किया है। इसके अलावा कंपनी ने जैगल प्रोपेल रिवार्ड प्लेटफॉर्म देने के लिए न्यूरोग्लिया हेल्थ के साथ एक प्रोपेल सर्विस एग्रीमेंट पर भी साइन किए हैं।

एक्स-डेट

आज इंटरएक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज और आईईएल के राइट्स की तो अरुणज्योति बायो वेंचर्स और जय बालाजी इंडस्ट्रीज के स्टॉक स्प्लिट जबकि किटेक्स गारमेंट्स और सत्व सुकुन लाइफकेयर के बोनस की एक्स-डेट है। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और वैंटेज नॉलेज एकेडमी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

F&O Ban

आरती इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, एंजेल वन, बंधन बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, कल्याण ज्वैलर्स, एलएंडटी फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।