Stocks to Watch: एशिया के अधिकतर बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 24 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 76664.21 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23897.95 0 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
