Stocks to Watch: Repo Rate के ऐलान पर मार्केट की निगाहें, इंट्रा-डे में इन शेयरों पर रखें नजर
Stocks to Watch Today: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच मंगलवार को इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में अच्छी रिकवरी दिखी। अब रिकॉर्ड हाई से ये करीब 14 फीसदी नीचे हैं। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?
एक कारोबारी दिन पहले खरीदारी के माहौल में दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1089.18 प्वाइंट्स यानी 1.49% उछलकर 74227.08 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.69% यानी 374.25 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 22535.85 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज आज घरेलू मार्केट में गिरावट के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। यूरोपीय मार्केट अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए हैं लेकिन अमेरिकी मार्केट और अधिकतर एशियाई बाजारों से घरेलू मार्केट को निगेटिव सिग्नल मिल रहा है। हालांकि आरबीआई इस वित्त वर्ष 2026 की पहली एमपीसी पॉलिसी का ऐलान करने वाला है और रेपो रेट में कटौती की उम्मीदें इसे सहारा दे रही हैं और अगर कटौती होती है तो मार्केट में बहार दिख सकती है। रेपो रेट को लेकर सबसे अधिक हलचल बैंकिंग शेयरों में दिख सकती है।
एक कारोबारी दिन पहले खरीदारी के माहौल में दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1089.18 प्वाइंट्स यानी 1.49% उछलकर 74227.08 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.69% यानी 374.25 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 22535.85 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज आने वाले नतीजे
बीएफ यूटिलिटीज और ओके प्ले इंडिया आज दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
प्रोविजनल आंकड़े
Senco Gold Q4 (YoY)
मार्च 2025 तिमाही में सेंको गोल्ड को 1300 करोड़ रुपये से अधिक रेवेन्यू हासिल हुआ है जो रिकॉर्ड है। वहीं ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन को लेकर भी काफी पॉजिटिव दिख रहा है।
Signature Global
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर सिग्नेचर ग्लोबल की प्री-सेल्स सालाना आधार पर 61% और तिमाही आधार पर 42% गिरकर ₹1,620 करोड़ पर आ गया। वहीं यूनिट्स की बिक्री संख्या भी सालाना आधार पर 60% और तिमाही आधार पर 61% गिरकर 591 पर आ गया। वहीं दूसरी तरफ कलेक्शन सालाना आधार पर 16% और तिमाही आधार पर 8% बढ़कर ₹1,170 करोड़ पर पहुंच गया।
Phoenix Mills
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर फीनिक्स मिल्स का रिटेल कंजम्प्शन सालाना आधार पर 15% उछलकर ₹3,262 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं वित्त वर्ष 2025 में यह 21 फीसदी उछलकर 13,762 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Shyam Metalics and Energy
मार्च 2025 में सालाना आधार पर श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी की सेल्स वॉल्यूम 13 फीसदी बढ़ कर 6619 टन पर पहुंच गई लेकिन मासिक आधार पर 23 फीसदी गिर गई। स्टेनलेस स्टील का एवरेज रियलाइजेशंस सालाना आधार पर 1 फीसदी बढ़कर 1.28 लाख प्रति टन पर पहुंच गया लेकिन मासिक आधार पर इसमें 1 फीसदी की गिरावट आई। एलुमिनियम फॉइनल सेल्स वॉल्यूम सालाना आधार पर 2 फीसदी गिरकर 1991 टन पर आ गया लेकिन मासिक आधार पर इसमें 18 फीसदी की तेजी आई है। एलुमिनियन फॉइल एवरेज रियलाइजेशन सालाना आधार पर 14 फीसदी और मासिक आधार पर 2 फीसदी उछलकर 3.59 लाख प्रति टन पर पहुंच गया।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी निगाहें
Home First Finance Company India
होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया ने 8 अप्रैल को 1,250 करोड़ रुपये का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन्स प्लेसमेंट (क्यूआईपी) इश्यू लॉन्च किया था, जिसकी फ्लोर प्राइस 1,019.25 रुपये प्रति शेयर है।
Swan Defence and Heavy Industries
स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज ने स्वदेशी कॉमर्शियल जहाज बनाने की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के साथ एक रणनीतिक एमओयू पर साइन किए हैं।
Concord Biotech
कॉनकॉर्ड बायोटेक को 7 मिलीग्राम और 14 मिलीग्राम स्ट्रेंथ की टेरिफ्लुनोमाइड गोलियां बेचने के लिए अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से फाइनल मंजूरी मिल गई है। IQVIATM के अनुसार अमेरिका में टेरीफ्लुनोमाइड टैबलेट का बाजार करीब 40.2 करोड़ डॉलर का है, और वैश्विक मार्केट करीब 90.8 करोड़ डॉलर का है।
Sasken Technologies
सास्केन टेक्नोलॉजीज की सहायक कंपनी सास्केन डिजाइन सॉल्यूशंस, सिंगापुर ने 4 करोड़ डॉलर (करीब 338 करोड़ रुपये) में BORQS इंटरनेशनल होल्डिंग की 100% शेयर कैपिटल का अधिग्रहण कर लिया। इस अधिग्रहण के बाद BORQS इंटरनेशनल सास्केन टेक्नोलॉजीज की एक सहायक कंपनी बन जाएगी।
Vodafone Idea
वोडाफोन आइडिया के बोर्ड ने भारत सरकार को कंपनी के 3,695 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। इसके बाद वोडाफोन आइडिया में भारत सरकार की हिस्सेदारी 48.99% हो गयी है।
Bharat Petroleum Corporation
देश भर में रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स को एक्स्प्लोर करने के लिए भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने सेम्बकॉर्प ग्रीन हाइड्रोजन इंडिया के साथ एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है।
IRB Infrastructure Developers
मार्च में टोल कलेक्शन सालाना आधार पर 15.8% बढ़कर 556.8 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025 में टोल कलेक्शन 23% बढ़कर 6,360 करोड़ रुपये हो गया।
NTPC
एनटीपीसी ने गुजरात के भुज में 150 मेगावाट दयापार विंड एनर्जी प्रोजेक्ट फेज-I में से 90 मेगावाट की दूसरी पार्ट कैपेसिटी के कॉमर्शियल ऑपरेशन का ऐलान कर दिया है। इससे पहले कंपनी नवंबर 2023 में 50 मेगावाट की पहली पार्ट कैपेसिटी के कॉमर्शियल ऑपरेशन का ऐलान हुआ था। इसके साथ ही एनटीपीसी ग्रुप की कुल इंस्टॉल्ड और कॉमर्शियल कैपेसिटी 80,020 मेगावाट हो जाएगी।
Karnataka Bank
कर्नाटक बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर-प्रोडक्ट हेड (एसेट एंड को-लेंडिंग) मदारी जयपाल कृपाल (Madari Jaypal Krupal) ने व्यक्तिगत कारणों से 8 अप्रैल से इस्तीफा दे दिया है।
PNB Housing Finance
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के बिजनेस हेड (अफोर्डेबल बिजनेस) अनुजई सक्सेना (Anujai Saxena) ने नए मौकों की तलााश में 8 अप्रैल से प्रभावी इस्तीफा दे दिया है। वहीं चीफ सेल्स एंड कलेक्शन ऑफिसर (अपोर्डेबल बिजनेस) वल्ली सेकर 20 मई से प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मैनेज करेंगी।
Hindustan Aeronautics Limited (HAL)
रक्षा मंत्रालय ने एचएएल के सीएमडी डीके सुनील को निदेशक (इंजीनियरिंग और आरएंडडी) का अतिरिक्त प्रभार एक महीने की अवधि के लिए दिया है, जो 9 अप्रैल से प्रभावी होगा।
Stallion India Fluorochemicals
स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स के बोर्ड ने वीरेंद्र कुमार मेहता को 8 अप्रैल से कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है।
Route Mobile
प्रॉक्सिमस ग्लोबल ने अपने मैसेजिंग स्पेशलिस्ट 365स्क्वायर्ड के जरिए 365गार्ड पेश किया है। यह एआई से लैस है जिसे मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर्स (MNOs) और उनके यूजर्स को एसएमएस स्पैम, धोखाधड़ी और स्मिशिंग हमलों से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है।
GAIL India
गेल इंडिया ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (IFSC) में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी गेल ग्लोबल आईएफएससी को शामिल करने का ऐलान किया है। गेल ग्लोबल आईएफएससी आईएफएससी गिफ्ट सिटी में एक फाइनेंस कंपनी के रूप में काम करेगी।
NTPC Green Energy
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने महात्मा फुले रिन्यूएबल एनर्जी एंड इंफ्रा टेक्नोलॉजी (MAHAPREIT) के साथ मिलकर 74:26 के रेश्यो में ज्वाइंट वेंचर NTPC-MAHAPREIT Green Energy शुरू किया है। यह देश में रिन्यूएबल एनर्दी पार्क विकसित करेगी।
बल्क डील्स
Sonata Software
टाटा म्यूचुअल फंड ने आईटी कंपनी सोनाटा सॉफ्टवेयर के 15 लाख शेयर 304.08 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे।
AGS Transact Technologies
न्यू बेरी एडवाइजर्स ने एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज के 21.85 लाख शेयर बेचे
एक्स-डेट
आद ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के बोनस और सरस्वती साड़ी डिपोट के डिविडेंड की एक्स-डेट है।