Stocks to Watch: Shree Cement, Jindal Steel और Tata Capital समेत इन शेयरों पर रखें नजर
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में रौनक का संकेत मिल रहा है। आज इंट्रा-डे में श्री सीमेंट (Shree Cement), जिंदल स्टील (Jindal Steel), टाटा कैपिटल (Tata Capital) और सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया (Signature Global India) समेत इन शेयरों पर आज नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी और बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 150.68 प्वाइंट्स यानी 0.18% की गिरावट के साथ 84,628.16 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 29.85 प्वाइंट्स यानी 0.11% की फिसलन के साथ 25,936.20 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो निफ्टी और बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 150.68 प्वाइंट्स यानी 0.18% की गिरावट के साथ 84,628.16 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 29.85 प्वाइंट्स यानी 0.11% की फिसलन के साथ 25,936.20 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आ चुके हैं, कुछ के आज आएंगे और इनके साथ ही अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर श्री सीमेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 303.6% बढ़कर ₹308.5 करोड़, रेवेन्यू 17.4% उछलकर ₹4,761 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 58.8% बढ़कर ₹974 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 15.13% से उछलकर 20.45% पर पहुंच गया।
Jindal Steel Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर जिंदल स्टील का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 25.9% गिरकर ₹3638.2 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 4.2% उछलकर ₹11,685.9 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने गौतम मल्होत्रा की सीईओ के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दी है।
Tata Capital Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर टाटा कैपिटल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 17% बढ़कर ₹1,128 करोड़, नेट इंटेरेस्ट इनकम 23% उछलकर ₹2,637 करोड़, नेट टोटल इनकम 28% बढ़कर 28% बढ़कर ₹3,330 करोड़ पर पहुंच गया। टाटा कैपिटल का एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) भी इस दौरान 22% बढ़कर ₹2.15 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
Mahindra and Mahindra Financial Services Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 45.1% बढ़कर ₹566 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम 18% उछलकर ₹2,829 करोड़ पर पहुंच गया।
Premier Energies Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर प्रीमियर एनर्जीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 71.6% बढ़कर ₹353.4 करोड़ और रेवेन्यू 20.3% उछलकर ₹1,836.9 करोड़ पर पहुंच गया।
DCM Shriram Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर डीसीएम श्रीराम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 151.2% बढ़कर ₹158 करोड़ और रेवेन्यू 9.7% उछलकर ₹3,432.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Adani Total Gas Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर अदाणी टोटल गैस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11.9% गिरकर ₹163.5 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 19.6% उछलकर ₹1,576.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Adani Green Energy Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर अदाणी ग्रीन एनर्जी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 25% बढ़कर ₹644 करोड़ और रेवेन्यू 0.1% उछलकर ₹3,008 करोड़ पर पहुंच गया।
TVS Holdings Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर टीवीएस होल्डिंग्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 59.2% बढ़कर ₹442.9 करोड़ और रेवेन्यू 27.1% उछलकर ₹14,549.2 करोड़ पर पहुंच गया।
Blue Dart Express Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 29.5% बढ़कर ₹81.4 करोड़ और रेवेन्यू 6.96% उछलकर ₹14,549.2 करोड़ पर पहुंच गया।
Ideaforge Technology Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में आईडियाफोर्ज टेक का कंसालिडेटेड लॉस सालाना आधार पर ₹13.7 करोड़ से बढ़कर ₹19.6 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान रेवेन्यू भी 9.9% उछलकर ₹40.8 करोड़ हो गया।
Happiest Minds Technologies Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 9% बढ़कर ₹54 करोड़ और रेवेन्यू 10% उछलकर ₹573.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Novartis India Q2 (YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर नोवार्टिस इंडिया का प्रॉफिट 18.7% बढ़कर ₹24.2 करोड़ और रेवेन्यू 3.7% उछलकर ₹90.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Sundram Fasteners Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर सुंदरम फास्टनर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 5.9% बढ़कर ₹150.9 करोड़ और रेवेन्यू 2.4% उछलकर ₹1,521 करोड़ पर पहुंच गया।
CreditAccess Grameen Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 32.4% गिरकर ₹125.8 करोड़ पर आ गया लेकिन नेट इंटेरेस्ट इनकम 6.2% उछलकर ₹1,028.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Star Health and Allied Insurance Company Q2 (YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर स्टार हेल्थ का प्रॉफिट 50.7% गिरकर ₹54.9 करोड़ पर आ गया लेकिन ग्रास प्रीमियम रिटेन 1.2% उछलकर ₹4,423.8 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान नेट प्रीमियम अर्न्ड 10.2% बढ़कर ₹4,080.8 करोड़ और नेट कमीशन 25.9% उछलकर ₹690.9 करोड़ पर पहुंच गया।
Go Digit General Insurance Q2 (YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का प्रॉफिट 30.2% बढ़कर ₹116.5 करोड़, ग्रास प्रीमियम रिटेन 12.6% उछलकर ₹2,667.5 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान नेट प्रीमियम अर्न्ड 10.4% बढ़कर ₹2,088.2 करोड़ और नेट कमीशन 5.2% उछलकर ₹602.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
Signature Global India
रियल एस्टेट डेवलपर सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया ने इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (IFC) को नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (NCD) के प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए ₹875 करोड़ जुटाए हैं। इन पौसे का इस्तेमाल कंपनी मिड-इनकम और सस्टेनेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट और मौजूदा कर्ज को हल्का करने में करेगी।
Swan Defence and Heavy Industries
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने इंडियन नेवी के लिए लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक्स (एलपीडी) के डिजाइन और कंस्ट्रक्शन में सहयोग के लिए स्वान डिफेंस के साथ एक विशेष टीमिंग एग्रीमेंट किया है।
Oil India
ऑयल इंडिया ने रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर में ग्रोथ स्पीड बढ़ाने के लिए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) और नुमालीगढ़ रिफाइनरी (NRL) के साथ एक साझेदारी की है। ऑयल इंडिया और बीपीसीएल ने दक्षिण भारत में अपनी तरह के पहले ₹1 लाख करोड़ के इंटीग्रेटेड रामायपट्टनम ग्रीनफील्ड रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट को लेकर साझेदारी की है। इसके अलावा ऑयल इंडिया ने एआरएल रिफाइनरी विस्तार के बाद ₹3,500 करोड़ की क्रॉस-कंट्री प्रोडक्शन एवैकुएशन पाइपलाइन के लिए BPCL और NRL के साथ एक समझौता किया है।
PNB Housing Finance
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के सीएमडी गिरीश कौसगी ने 28 अक्टूबर को अपना पद छोड़ दिया और अब नए सीएमडी की तलाश हो रही है।
Cohance Lifesciences
कोहांस लाइफसाइंसेज के सीएमडी वी प्रसाद राजू ने 28 अक्टूबर से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ने मुख्य वित्तीय अधिकारी हिमांशु अग्रवाल को पांच साल के लिए अतिरिक्त निदेशक के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। वह पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी के तौर पर भी काम करेंगे।
ArisInfra Solutions
एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस ने अपनी सहायक कंपनी एरिसयूनिटर्न आरई सॉल्यूशंस के जरिए मुंबई की ट्रांसकॉन ग्रुप और बेंगलुरु की अमोगया प्रोजेक्ट्स के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है।
ब्लॉक डील्स
Aditya Birla Capital
एडवेंट इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन की एसपीवी (स्पेशल पर्पज वेईकल) जोमी इन्वेस्टमेंट्स (Jomei Investments) ने आदित्य बिड़ला कैपिटल के अपने पूरे 5.32 करोड़ इक्विटी शेयर (2.04% हिस्सेदारी) दो ब्लॉक डील के जरिए ₹308 की दर से ₹1,638.6 करोड़ में बेच दी है। ये शेयर गोल्डमैन सैक्स, प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट, मॉर्गन स्टेनली, सोसाइटी जेनरल, विरिडियन एशिया ऑपर्च्युनिटीज मास्टर फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईटीआई म्यूचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल एएमसी और एसबीआई म्यूचुअल फंड समेत 15 विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने खरीदे हैं।
बल्क डील्स
Aarey Drugs & Pharmaceuticals
इंडिया ऑपर्च्युनिटीज ग्रोथ फंड-पाइनवुड स्ट्रैटेजी ने आरे ड्रग्स एंड फार्मा के 1.53 लाख शेयर (0.54% हिस्सेदारी) ₹87.76 के भाव पर₹ 1.3 करोड़ में बेच दिए।
Tolins Tyres
बोफा सिक्योरिटीज यूरोप एसए ने ₹189.99 की दर से टॉलिन्स टायर्स के 2.1 लाख शेयर (0.53% हिस्सेदारी) ₹3.98 करोड़ में खरीदे हैं।
F&O Ban
आज सम्मान कैपिटल (Sammaan Capital) में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। वहीं सेल (SAIL) एफएंडओ की बैन लिस्ट से बाहर हो गया है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।