Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में तेजी के रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 32.00 प्वाइंट्स यानी 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 85,188.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 16.95 प्वाइंट्स यानी 0.06% के उछाल के साथ 26,146.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
