Stocks to Watch: Nifty की मंथली एक्सपायरी; दो लिस्टिंग और Meesho-TCS समेत ये 19 स्टॉक्स फोकस में

Stocks to Watch: एक्सपायरीज की बाढ़ के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज 25 अगस्त को घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो दो स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ मीशो (Meesho), टीसीएस (TCS), कोल इंडिया (Coal India) और हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Aug 25, 2026 पर 8:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 24 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 171.72 प्वाइंट्स यानी 0.22% की गिरावट के साथ 77,369.11 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 32.95 प्वाइंट्स यानी 0.14% की फिसलन के साथ 24,219.05 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में दबावों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 50.50 प्वाइंट्स यानी 0.21% की गिरावट के साथ 24,160.50 पर है। चूंकि आज एनएसई के निफ्टी और बैंक निफ्टी समेत सभी इंडेक्सेज और स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल रह सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 24 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 171.72 प्वाइंट्स यानी 0.22% की गिरावट के साथ 77,369.11 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 32.95 प्वाइंट्स यानी 0.14% की फिसलन के साथ 24,219.05 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Tata Consultancy Services (TCS)

टीसीएस की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज नीदरलैंड्स बीवी के बोर्ड ने पोर्श की सब्सिडियरी एमएचपी मैनेजमेंट के 100% इक्विटी शेयर खरीदने को मंजूरी दे दी है। यह डील $32.0 करोड़ यूरो की एंटरप्राइज वैल्यू पर हुई है। इस अधिग्रहण के बाद पोर्श ने एमएचपी मैनेजमेंट और टीसीएस के साथ $125 करोड़ यूरो की पांच साल की स्ट्रैटेजिक डील की है।


Aegis Logistics

एजिस लॉजिस्टिक्स ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी एजिस टर्मिनल (पिपावाव) के साथ ₹525 करोड़ का बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट किया है। इसके तहत पिपावाव पोर्ट पर मौजूद 36,000 MT की क्षमता वाले खास अमोनिया स्टोरेज टर्मिनल को गोइंग-कंसर्न आधार पर स्लंप सेल के जरिए एजिस टर्मिनल (पिपावाव) को ट्रांसफर किया जाएगा।

Kotak Mahindra Bank

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने $100 करोड़ के यूरो मीडियम टर्म नोट (EMTN) प्रोग्राम के तहत 2031 में मैच्योर होने वाले $65 करोड़ के 5.478% सीनियर नोट्स जारी किए हैं। ये नोट्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (IFSC) और NSE IFSC पर लिस्ट किए होंगे।

Great Eastern Shipping Company

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी के बोर्ड की 27 अगस्त को होने वाली बैठक में शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार होगा।

Brigade Hotel Ventures

ब्रिगेड होटल वेंचर्स ने विनय गुप्ता को सीईओ बनाया है।

Piramal Finance

एनबीएफसी पीरामल फाइनेंस ने 24 अगस्त को अपना QIP इश्यू लॉन्च किया, जिसका फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹2,102.65 तय किया गया है। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक यह इश्यू करीब ₹2,100 करोड़ का हो सकता है।

HEG

एचईजी के बोर्ड ने रिजु झुनझुनवाला को 1 सितंबर, 2026 से 31 अगस्त, 2031 तक के लिए वाइस-चेयरमैन (नॉन-एग्जीक्यूटिव) से प्रमोट करके कंपनी का चेयरमैन,एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। इसके साथ ही बोर्ड ने नेहा राजवंशी को भी 1 सितंबर 2026 से कंपनी का सीएफओ नियुक्त किया है।

Coal India

कोल इंडिया ने सिंगापुर में एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सीआईएस ग्लोबल बनाया है।

UCO Bank

यूको बैंक के बोर्ड ने अपने मीडियम टर्म नोट प्रोग्राम के तहत डेट इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए $100 करोड़ तक की विदेशी मुद्रा राशि जुटाने को मंजूरी दी है।

Afcons Infrastructure

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) से आर्बिट्रेशन मामले में एफकॉन्स इंफ्रा को अपने पक्ष में ₹335.50 करोड़ का आर्बिट्रल अवार्ड मिला है यानी UPEIDA के साथ विवाद में कंपनी ने ₹335.50 करोड़ का केस जीत लिया है।

Hindustan Copper

ऑफर फॉर सेल के जरिए सरकार हिंदुस्तान कॉपर के 2.9 करोड़ शेयर आज बेचेगी। इसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹514 तय किया गया है।

East India Drums and Barrels Manufacturing

ईस्ट इंडिया ड्रम्स एंड बैरेल्स मैन्युफैक्चरिंग के 29.07 शेयरों का ऑफर फॉर सेल प्रति शेयर ₹95 के भाव पर आज खुल रहा है।

Meesho

अमेरिका की स्टार्टअप एक्सेलेरेटर कंपनी वाई कॉम्बिनेटर मैनेजमेंट ने अपनी सहयोगी कंपनियों वाई कॉम्बिनेटर कंटिन्यूटी होल्डिंग्स I एलएलसी, YCS16 होल्डिंग्स एलएलसी और YCVC फंड I एलपी के जरिए मीशो के 48.47 लाख शेयर (1.05% हिस्सेदारी) ₹969.63 करोड़ में प्रति शेयर ₹200.01 के भाव पर बेच दिए। ये शेयर निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, एडलवाइज म्यूचुअल फंड, आगम इन्वेस्टमेंट्स, विरिडियन एशिया अपॉर्च्युनिटीज मास्टर फंड, सोसिएट जेनरल, बीएनपी परिबास फाइनेंशियल मार्केट्स, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस, गोल्डमैन सैक्स, HSBC MF, इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज (एशिया), कुवैत इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर और रोबेको कैपिटल ग्रोथ फंड्स समेत 20 देशी-विदेशी निवेशकों ने खरीदे।

Lenskart Solutions

सॉफ्टबैंक ग्रुप की सहयोगी कंपनी SVF II लाइटबल्ब (केमैन) ने लेंसकार्ट के 4.5 करोड़ शेयर (2.58% इक्विटी होल्डिंग) ₹2,887.87 करोड़ में प्रति शेयर ₹641.75 के भाव में बेच दिए। ये शेयर सोसिएट जेनरल ODI, गोल्डमैन सैक्स, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, वैनगार्ड ग्रुप, मॉर्गन स्टेनली, इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज (एशिया), सुंदरम MF, SBI म्यूचुअल फंड, वासाच एडवाइजर्स, कॉमनवेल्थ ऑफ पेन्सिलवेनिया पब्लिक स्कूल एम्प्लॉइज रिटायरमेंट सिस्टम, कुवैत इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, निप्पॉन इंडिया, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एचएसबीसी म्यूचुअल फंड और ICICI प्रूडेंशियल एएमसी समेत 25 निवेशकों ने खरीदे।

Entero Healthcare Solutions

दिग्गज फंड मैनेजर प्रशांत जैन की कंपनी 3पी इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स ने 3पी इंडिया इक्विटी फंड 1एम और 3पी इंडिया इक्विटी फंड 1 के जरिए एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस के 10.88 लाख शेयर (2.5% हिस्सेदारी) प्रसीद ऊनो फैमिली ट्रस्ट से प्रति शेयर ₹1,377.8 के भाव पर ₹104.99 करोड़ में खरीद लिए।

Standard Engineering Technology

दिग्गज निवेशक आकाश प्रकाश की कंपनी अमांसा इन्वेस्टमेंट्स ने स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के 15.08 लाख शेयर (0.75% होल्डिंग) ₹47.13 करोड़ में प्रति शेयर ₹312.55 के भाव पर बेच दिए। जून 2026 तक अमांसा होल्डिंग्स और अमांसा इन्वेस्टमेंट्स के पास स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में कुल मिलाकर 3.63% हिस्सेदारी थी।

Senco Gold

विजन एहेड सर्विसेज ने सेंको गोल्ड के 10 लाख शेयर ₹36.56 करोड़ में प्रति शेयर ₹365.66 के भाव में खरीद लिए।

Shankesh Jewellers, Sunshine Pictures

आज शंकेश ज्वेलर्स और सनशाइन पिक्चर्स के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।

इन स्टॉक्स पर भी फोकस

आज आने वाले रिजल्ट: आर्डी इंडस्ट्रीज़, एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स, स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और विनीत लैबोरेटरीज

एक्स-डिविडेंड: आदित्य विजन, दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन, डिफ्यूजन इंजीनियर्स, मोबावेन्यू एआई टेक, एनआर अग्रवाल इंडस्ट्रीज, प्रेमको ग्लोबल, एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज, शिवालिक बाइमेटल कंट्रोल्स

स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट: वॉटरवेज लेजर टूरिज्म

राइट्स की एक्स-डेट: ड्यूकॉन इन्फ्राटेक्नोलॉजीज, एसर इंडिया, क्विंट डिजिटल, रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।