Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में दबावों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 50.50 प्वाइंट्स यानी 0.21% की गिरावट के साथ 24,160.50 पर है। चूंकि आज एनएसई के निफ्टी और बैंक निफ्टी समेत सभी इंडेक्सेज और स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल रह सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 24 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 171.72 प्वाइंट्स यानी 0.22% की गिरावट के साथ 77,369.11 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 32.95 प्वाइंट्स यानी 0.14% की फिसलन के साथ 24,219.05 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
