Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो 16 सितंबर निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 594.95 प्वाइंट्स यानी 0.73% की बढ़त के साथ 82,380.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 169.90 प्वाइंट्स यानी 0.68% के उछाल के साथ 25,239.10 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो पांच स्टॉक्स की लिस्टिंग्स के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
