Stocks To Watch: 17 नवंबर को Urban Company, SML Mahindra, Cipla समेत इन शेयरों में दिख सकती है तेज हलचल

Stocks To Watch: कारोबार से जुड़े डेवलपमेंट्स, फंड जुटाने के प्लान, नई डील या कॉन्ट्रैक्ट, बिजनेस परफॉरमेंस जैसे कारणों से कई शेयरों में बड़ी उठापटक दिखाई दे सकती है। इस हफ्ते शेयर बाजार में कोई नई लिस्टिंग नहीं है

अपडेटेड Nov 17, 2026 पर 8:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मंगलवार को 4 शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं।

17 नवंबर को अर्बन कंपनी, हीरो मोटर्स, लेमन ट्री होटल्स, बजाज फाइनेंस, सिप्ला, SML महिंद्रा समेत कई शेयरों पर मार्केट पार्टिसिपेंट्स की नजर रहेगी। इन शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। वजह हैं- कारोबार से जुड़े डेवलपमेंट्स, नई डील या कॉन्ट्रैक्ट, फंड जुटाने के प्लान आदि। इसके अलावा मंगलवार को 4 शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। आइए डिटेल में जानते हैं किन प्रमुख शेयरों पर रहेगी नजर...

इन शेयरों पर रहेगा फोकस

सेनको गोल्ड: कंपनी ने 1 अक्टूबर से 11 नवंबर, 2026 तक के 41 दिनों के त्योहारी सीजन के दौरान रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। धनतेरस और दिवाली के त्योहारी सीजन में कंपनी ने अब तक की सबसे अधिक रिटेल नेट सेल्स वैल्यू (NSV) हासिल की। यह 2,426 करोड़ रुपये से ज्यादा रही। बाजार में भारी उतार-चढ़ाव और सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद, कंपनी ने पिछले साल की तुलना में 26% की ग्रोथ देखी।


इसके अलावा, कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया।

अर्बन कंपनी: इसने 16 नवंबर को अपना 'क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट' (QIP) खोला है। फ्लोर प्राइस 161.03 रुपये प्रति शेयर है।

SML महिंद्रा: कंपनी के बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए 1,450 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए इश्यू प्राइस 3,506 रुपये प्रति फुली पेड-अप इक्विटी शेयर तय किया गया है। 20 नवंबर की रिकॉर्ड डेट तक जिन पात्र शेयरधारकों के पास कंपनी के इक्विटी शेयर हैं, उन्हें हर 7 इक्विटी शेयर के बदले 2 फुली पेड-अप राइट्स इक्विटी शेयर मिलेंगे।

लेमन ट्री होटल्स: कंपनी ने पंजाब के बंगा में 'कीज लाइट बाय लेमन ट्री होटल्स' के लिए एक समझौता किया है। 42 कमरों वाली यह प्रॉपर्टी एक फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट के तहत चलाई जाएगी। इस समझौते के बाद, पंजाब में लेमन ट्री होटल्स के पोर्टफोलियो में 3 चालू होटल और 11 प्रॉपर्टी शामिल हो जाएंगी।

हीरो मोटर्स: कंपनी ने UK की ह्यूलैंड इंजीनियरिंग, विलियम ह्यूलैंड और सिओभान ह्यूलैंड के साथ एक शेयरहोल्डर एग्रीमेंट किया है। इसके तहत कंपनी 6 लाख GBP में 8,039 इक्विटी शेयर खरीदेगी। इस अधिग्रहण के बाद, ह्यूलैंड इंजीनियरिंग में हीरो मोटर्स की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत तक हो जाएगी।

ARSS इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स: कंपनी को नॉर्दर्न रेलवे से 131.10 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर उत्तर प्रदेश के लखनऊ डिवीजन में एक पुल के डिजाइन और निर्माण के लिए है।

कैपरी ग्लोबल कैपिटल: कंपनी के शेयरधारकों ने इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज या किसी अन्य सिक्योरिटी या इंस्ट्रूमेंट के जरिए 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी है।

बजाज फाइनेंस: कंपनी ने 16 नवंबर को अपना QIP इश्यू बंद कर दिया और 11.41 करोड़ इक्विटी शेयरों के अलॉटमेंट को मंजूरी दी। 1,025 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर किए गए इस अलॉटमेंट से कंपनी ने 11,700 करोड़ रुपये तक जुटाए।

साईं पैरेंटरल्स: कंपनी अपने 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी SP Analytics के जरिए हैदराबाद स्थित 'बायोन थेरेप्यूटिक्स इंडिया' में मेजॉरिटी स्टेक हासिल करेगी। यह कंपनी ब्रांडेड प्रिस्क्रिप्शन फॉर्मूलेशन का कारोबार करती है।

Tata Sons पर RBI की चिट्ठी से हलचल! 26 नवंबर की बोर्ड मीटिंग से पहले बड़ा झटका, नोएल टाटा के प्लान पर सस्पेंस!

सिप्ला: डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने 16 नवंबर को मुंबई के विक्रोली स्थित कंपनी के ऑफिस और ठाणे के भिवंडी स्थित डिपो में तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी एक आयातित तैयार फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट के क्लासिफिकेशन और एग्जेंप्शन से जुड़ी है।

एक्मे सोलर होल्डिंग्स: कंपनी की सब्सिडियरी ACME Greentech Sixteen ने रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर के साथ एक पावर परचेज एग्रीमेंट किया है। इसके तहत मध्य प्रदेश के मुरैना सोलर पार्क में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के साथ 220 MW का सोलर प्रोजेक्ट लगाया जाएगा।

ये शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड

EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स

नाइल

MRF

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।