Stocks to Watch: 2 सितंबर को 20 स्टॉक्स; दो लिस्टिंग्स और Wipro, Hero Motocorp, NMDC समेत इन पर फोकस
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज 2 सितंबर को घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज अन्नू प्रोजेक्ट्स (Annu Projects) समेत दो लिस्टिंग के साथ-साथ विप्रो (Wipro), एनएमडीसी (NMDC) और सिंबॉयोटेक (Symbiotec) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 1 सितंबर निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 12.99 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली फिसलन के साथ 76,944.28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 24.60 प्वाइंट्स यानी 0.10% की कमजोरी के साथ 24,055.80 पर बंद हुआ था। (File Photo-Pexels)
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों से घरेलू मार्केट में भी बिकवाली के दबाव के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 1 सितंबर निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 12.99 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली फिसलन के साथ 76,944.28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 24.60 प्वाइंट्स यानी 0.10% की कमजोरी के साथ 24,055.80 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस
Hero MotoCorp (August YoY)
अगस्त महीने में सालाना आधार पर हीरो मोटोकॉर्प की टोटल सेल्स 2.65% बढ़कर 5.68 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई। हालांकि इस दौरान मोटरसाइकिल्स की बिक्री 1.5% गिरकर 4.93 लाख यूनिट्स और निर्यात 24.6% घटकर 26,093 यूनिट्स पर आ गया।
NMDC (August YoY)
अगस्त महीने में सालाना आधार पर लौह अयस्क का कुल उत्पादन 20.8% बढ़कर 4.07 टन और बिक्री 5.6% उछलकर 3.58 टन पर पहुंच गया।
Ashiana Housing
रियल एस्टेट कंपनी आशियाना हाउसिंग ने अगस्त में 1.67 लाख स्क्वेयर फीट एरिया के बुकिंग का ऐलान किया, जिसकी कीमत ₹165.93 करोड़ थी।
Welspun Corp
वेल्सपन कॉर्प और पर्मा-पाइप इंटरनेशनल होल्डिंग्स ने जॉर्डन के नेशनल वॉटर कैरियर प्रोजेक्ट के डेवलपर्स और जॉर्डन के हशमाइट किंगडम की सरकार के साथ एक एमओयू किया है। एमओयू के मुताबिक पर्मा-पाइप और वेल्सपन कॉर्प ने जॉर्डन में एक इंटीग्रेटेड पाइप मैन्युफैक्चरिंग और कोटिंग प्लेटफॉर्म बनाने के लिए साझेदारी की है।
Sical Logistics
सिकाल लॉजिस्टिक्स को सेंट्रल कोलफील्ड्स से पांच साल के लिए ₹534.73 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है।
ARSS Infrastructure Projects
एआरएसएस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को ईस्ट कोस्ट रेलवे से ₹130.53 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।
Gland Pharma
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 24 अगस्त से 1 सितंबर, 2026 के बीच विशाखापत्तनम में ग्लैंड फार्मा की VSEZ स्टेराइल ऑन्कोलॉजी फॉर्म्यूलेशन फैसिलिटी और एपीआई फैसिलिटी में रूटीन GMP (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) जांच की। इसें जीरो ऑब्जर्वेशन के फॉर्म 483 जारी हुआ।
Adani Green Energy
अदाणी ग्रीन एनर्जी की पूर्ण मालिकाना हक वाली स्टेप-डाउन सब्सिडियरी अदाणी ग्रीन एनर्जी ट्वेंटी सिक्स ए लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में 139 MW का सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के साथ कंपनी की कुल ऑपरेशनल रिन्यूएबल जनरेशन क्षमता 20,280.80 MW और कुल ऑपरेशनल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) क्षमता 3,551 MWh हो गई है।
Wipro
विप्रो ने इलेक्ट्रिफिकेशन और ऑटोमेशन की ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर एबीबी के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे डिजिटल वर्कप्लेस सर्विसेज कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू किया है।
L&T Finance
एलएंडटी फाइनेंस को इरडा से कॉरपोरेट एजेंट (कंपोजिट) के तौर पर काम करने के लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (CoR) मिला है। यह 31 अगस्त से लागू होगा, क्योंकि पिछला CoR 30 अगस्त को खत्म हो गया था।
Ujjivan Small Finance Bank
आरबीआई ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कैरोल फर्टाडो को तीन महीने के लिए अंतरिम सीईओ बनाने की मंजूरी दी है। यह नियुक्ति 1 सितंबर, 2026 से तीन महीने तक या बैंक के रेगुलर एमडी और सीईओ की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, तक लागू रहेगी।
EPL
ब्लैकस्टोन ग्रुप की सहयोगी कंपनियों के मालिकाना हक वाली प्रमोटर कंपनी एप्सिलॉन बिडको (Epsilon Bidco) ने ईपीएल में अपनी पूरी 26.38% हिस्सेदारी यानी 8.44 करोड़ इक्विटी शेयर ₹2,032.33 करोड़ में प्रति शेयर ₹240.57 के भाव पर बेच दी। इसमें से 3.37 करोड़ शेयर (10.5% हिस्सेदारी) आठ इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स- क्वांट म्यूचुअल फंड, बंधन म्यूचुअल फंड, पब्लिक सेक्टर पेंशन इन्वेस्टमेंट, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एडलवाइस म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और 360 ONE ने खरीदे हैं।
Happiest Minds Technologies
बीएनपी परिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के 10.19 लाख शेयर (0.66% हिस्सेदारी) ₹37.42 करोड़ में प्रति शेयर ₹367.23 के भाव पर बेचे हैं।
Symbiotec Pharmalab
अमेरिका की इन्वेस्टमेंट फर्म थिंक इन्वेस्टमेंट्स की TIMF होल्डिंग्स ने सिंबॉयोटेक फार्मालैब के 3.77 लाख शेयर (0.58% हिस्सेदारी) ₹37.3 करोड़ में प्रति शेयर ₹989.2 के भाव पर खरीदे हैं।
Wonder Electricals
नेक्सस ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड ने वंडर इलेक्ट्रिकल्स के 15 लाख अतिरिक्त शेयर (1.11% हिस्सेदारी) ₹12.12 करोड़ में प्रति शेयर ₹80.84 के भाव पर खरीदे हैं। जून 2026 तक नेक्सस ग्लोबल के पास कंपनी में पहले से ही 2.34% हिस्सेदारी थी।
SBFC Finance
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने SBFC फाइनेंस के 73 लाख शेयर (0.65% हिस्सेदारी) ₹73.73 करोड़ में प्रति शेयर ₹101 के भाव पर खरीद लिए।
Hatsun Agro Product
प्रमोटर चंद्रमोगन आरजी ने रवि कीर्ति शाह से प्रति शेयर ₹1,192 के भाव पर ₹98.34 करोड़ में डेयरी प्रोडक्ट्स कंपनी हटसन एग्रो प्रोडक्ट के 8.25 लाख शेयर (0.37% हिस्सेदारी) खरीदे हैं।
Manaksia Steels
एसेट मैनेजमेंट फर्म प्रूडेंट इक्विटी के फंड प्रूडेंट इक्विटी ऐस फंड ने प्रति शेयर ₹103.83 के भाव पर ₹6.38 करोड़ में फ्लैट और लॉन्ग मेटल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी मानक्सिया स्टील्स के 6.15 लाख शेयर (0.93% हिस्सेदारी) खरीदे हैं।
Annu Projects, Sumax Engineering
आज अन्नू प्रोजेक्ट्स के शेयरों की बीएसई और एसएमई पर एंट्री होगी तो सुमैक्स इंजीनियरिंग की एनएसई एसएमई पर।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।