Stocks to Watch: चार लिस्टिंग्स; Yes Bank, Infosys और IRFC समेत इन स्टॉक्स पर आज 24 जून को रहेगी नजर
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज चार स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ इन्फोसिस (Infosys), आईआरएफसी (IRFC) और येस बैंक (Yes Bank) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 23 जून को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 893.39 प्वाइंट्स यानी 1.16% की फिसलन के साथ 76,200.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 278.80 प्वाइंट्स यानी 1.16% की गिरावट के साथ 23,824.10 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 53.00 प्वाइंट्स यानी 0.22% की बढ़त के साथ 23,865.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 23 जून को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 893.39 प्वाइंट्स यानी 1.16% की फिसलन के साथ 76,200.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 278.80 प्वाइंट्स यानी 1.16% की गिरावट के साथ 23,824.10 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
Infosys
इन्फोसिस ने नैस्डैक पर लिस्टेड सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी ग्लोबलफाउंड्रीज (GF) के साथ कई वर्षों के लिए साझेदारी का ऐलान किया है। इसके तहत यह GF के एंटरप्राइज आईटी सिस्टम में एआई वाली मैनेज्ड सर्विसेज देगी।
Indian Railway Finance Corporation (IRFC)
ऑफर फॉर सेल के जरिए सरकार 24-25 जून को आईआरएफसी में अपनी 2% हिस्सेदारी बेचने वाली है जिसमें 1% का अतिरिक्त ग्रीनशू ऑप्शन भी शामिल है। इसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹91 फिक्स किया गया है।
Honasa Consumer
ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी होनासा कंज्यूमर ने साइंस-बेस्ड न्यूट्रास्युटिकल्स कंपनी फ्लूएंस फार्मा में 58% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया। इस रणनीतिक खरीदारी के साथ होनासा तेजी से बढ़ रहे न्यूट्रास्युटिकल्स सेगमेंट में कदम रख रही है।
Rashi Peripherals
राशि पेरिफेरल्स ने VDA इन्फोसोल्यूशंस में ₹368.50 करोड़ में 67% हिस्सेदारी खरीदने के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है। बाकी 33% हिस्सेदारी अगस्त 2027, अगस्त 2028 और अगस्त 2029 में 11-11% की तीन बराबर सालाना किस्तों में खरीदी जाएगी। पूरी 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण अगस्त 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है।
City Union Bank
सिटी यूनियन बैंक के बोर्ड ने सालाना आम बैठक (AGM) के लिए 14 अगस्त की तारीख को मंजूरी दी है और डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट के तौर पर 31 जुलाई तय की है। इसके अलावा बोर्ड ने QIP रूट के जरिए ₹500 करोड़ तक जुटाने को भी मंजूरी दी है।
Yes Bank
येस बैंक के बोर्ड की 29 जून को होने वाली बैठक में इक्विटी और डेट सिक्योरिटीज जारी करके फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।
SIS
एसआईएस का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 29 जून को इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा।
Imagicaaworld Entertainment
कैचमेंट एरिया में बारिश और अभी उपलब्ध रिसोर्सेज को देखते हुए इमेजिकावर्ल्ड एंटरटेनमेंट महाराष्ट्र के खोपोली में स्थित इमैजिका वॉटर पार्क में 26 जून से काम फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। कंपनी ने लगभग ₹50 लाख के रेवेन्यू लॉस का अनुमान लगाया है और कहा है कि उसने पानी बचाने और रुकावट के बावजूद बिजनेस जारी रखने के लिए कदम उठाए थे।
बल्क और ब्लॉक डील्स
Vedanta
प्रमोटर कंपनी ट्विन स्टार होल्डिंग्स ने वेदांता में 1.66% हिस्सेदारी वाले 6.5 करोड़ शेयर ₹291.36 के भाव पर ₹1,895.96 करोड़ में बेच दी।
Delhivery
नेक्सस वेंचर्स III ने डेल्हीवरी के 43.23 लाख शेयर (0.57% हिस्सेदारी) ₹207.97 करोड़ में प्रति शेयर ₹481 के भाव पर बेच दिए। इसी तिमाही में ही नेक्सस वेंचर पार्टनर्स ने भी 8 अप्रैल 2026 को कंपनी में 1.39% हिस्सेदारी वाले 1.04 करोड़ शेयर बेचे। इसके साथ ही मौजूदा तिमाही में नेक्सस ने 1.97% होल्डिंग हल्की कर ली, जबकि मार्च 2026 तक उसकी हिस्सेदारी 4.48% थी।
Sky Gold and Diamonds
विकास नवरतनमल गन्ना और जिनेश नवरतनमल गन्ना ने स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स में कुल मिलाकर 1.48% हिस्सेदारी बेच दी। विकास नवरतनमल गन्ना ने प्रति शेयर ₹490.41 के भाव पर 11.53 लाख शेयर ₹56.56 करोड़ में तो जिनेश नवरतनमल गन्ना ने ₹491.13 के भाव पर 11.41 लाख शेयर ₹56.04 करोड़ में बेचे। मार्च 2026 तक कंपनी में दोनों के पास 1.98% (लगभग 30.7 लाख शेयर) हिस्सेदारी थी।
DP Wires
अमिताभ बच्चन ने स्टील वायर और प्लास्टिक पाइप बनाने वाली कंपनी डीपी वायर्स में ₹1.64 करोड़ के 82,056 शेयरों की नेट सेलिंग की। बल्क डील डेटा के अनुसार अमिताभ ने प्रति शेयर ₹199.90 के भाव पर 41,566 शेयर खरीदे, जबकि ₹200.84 के भाव पर 1.23 लाख शेयर बेचे। मार्च 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक उनके पास कंपनी में 2.11% हिस्सेदारी (3.27 लाख शेयर) थी।
Craftsman Automation
प्रमोटर श्रीनिवासन रवि ने क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के 5.25 लाख शेयर (2% हिस्सेदारी) ₹485.62 करोड़ में प्रति शेयर ₹9250 के भाव पर बेचे। मार्च 2026 तक प्रमोटरों की कुल 44.42% हिस्सेदारी में से उनके पास कंपनी में 40.15% हिस्सेदारी थी। ये शेयर HDFC म्यूचुअल फंड, इंवेस्को म्यूचुअल फंड, फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड, मेरिल लिंच इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट, एक्सिस म्यूचुअल फंड, एडलवाइज म्यूचुअल फंड, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और HDFC स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने खरीदे।
लिस्टिंग
आज क्ले क्राफ्ट इंडिया की एनसई एसएमई पर एंट्री होगी तो दीक्षा पॉलीमर्स, लियोटेक इंडस्ट्रीज और लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग सर्विसेज के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।
एक्स-डेट
आज शंकर बिल्डप्रो और व्हील्स इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो बजाज ऑटो के बायबैक और कोटयार्क इंडस्ट्रीज और जेडएफ कमर्शियल वेईकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया के बोनस की भी एक्स-डेट है।
F&O Ban
आज कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।