Stocks to Watch: मंगलवार, 20 जनवरी को इन 11 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: मंगलवार को शेयर बाजार में 11 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। तिमाही नतीजे, डिविडेंड ऐलान, मैनेजमेंट बदलाव और कानूनी फैसले निवेशकों के सेंटीमेंट को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में इन शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 7:53 PM
Story continues below Advertisement
अदाणी ग्रुप की कंपनी Adani Power को NCLAT दिल्ली में बड़ी राहत मिली है।

Stocks to Watch: मंगलवार, 20 जनवरी को शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते हलचल देखने को मिल सकती है। तिमाही नतीजे, डिविडेंड, मैनेजमेंट बदलाव और कानूनी फैसले निवेशकों के सेंटीमेंट को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में ट्रेडिंग और निवेश के लिहाज से इन 11 स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।

Tata Capital

टाटा ग्रुप की इस कंपनी का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 19.7% बढ़कर ₹790 करोड़ रहा। पिछली तिमाही में यह ₹660 करोड़ था। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में तेज उछाल देखने को मिला। NII 44% बढ़कर ₹2,541 करोड़ पहुंच गया। यह मजबूत लेंडिंग ग्रोथ और बेहतर एसेट यील्ड का नतीजा रहा।


LTIMindtree

नए लेबर कोड के एकमुश्त असर के चलते LTIMindtree का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट बाजार के अनुमान से काफी नीचे ₹959.6 करोड़ रहा। यह सितंबर तिमाही के मुकाबले 30.5% घटा। रेवेन्यू उम्मीद से बेहतर रहकर ₹10,781 करोड़ दर्ज हुआ, जो QoQ आधार पर 3.7% की बढ़त दिखाता है।

Adani Power

अदाणी ग्रुप की कंपनी Adani Power को NCLAT दिल्ली में बड़ी राहत मिली है। ट्रिब्यूनल ने Vidarbha Industries Power Limited से जुड़े मामले में दायर सभी अपील खारिज कर दीं। इससे Adani Power की ₹4,000 करोड़ की रिजोल्यूशन योजना को मंजूरी मिल गई। NCLAT ने NCLT मुंबई बेंच के फैसले को बरकरार रखा।

ACME Solar Holdings

रिन्यूएबल कंपनी ने गुजरात के सुरेंद्रनगर में अपने विंड पावर प्रोजेक्ट में अतिरिक्त 12 मेगावाट क्षमता शुरू करने की जानकारी दी। यह क्षमता उसकी सब्सिडियरी ACME Eco Clean Energy Pvt Ltd के जरिए कमीशन की गई है। इस नई यूनिट के चालू होने के बाद प्रोजेक्ट की कुल ऑपरेशनल क्षमता बढ़कर 68 मेगावाट हो गई है।

CEAT Limited

दिसंबर तिमाही में सभी सेगमेंट्स में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ के दम पर CEAT का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 60.3% बढ़कर ₹155.7 करोड़ रहा। वहीं, रेवेन्यू 26% की बढ़त के साथ ₹4,157 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 65.2% उछलकर ₹563.3 करोड़ रहा। इससे EBITDA मार्जिन Q3FY25 के 10.3% से सुधरकर 13.5% हो गया।

Oberoi Realty Ltd

ओबेरॉय रियल्टी का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 0.7% की मामूली बढ़त के साथ ₹622.6 करोड़ रहा। वहीं, रेवेन्यू 5.8% बढ़कर ₹1,492.6 करोड़ पहुंच गया। ऑपरेशनल दबाव के चलते मार्जिन घटकर 57.4% रह गया, जो एक साल पहले 60.7% था। कंपनी ने FY25-26 के लिए तीसरा अंतरिम डिविडेंड ₹2 प्रति शेयर घोषित किया।

Bansal Wire

बंसल वायर का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 41.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 43.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, आय 924 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,029 करोड़ रुपये पहुंच गई। EBITDA 71.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 85.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 7.7 फीसदी से बढ़कर 8.3 फीसदी दर्ज किया गया।

Genesis IBRC India Ltd

Genesis IBRC ने Padmanaban Krishnamoorthy को 19 जनवरी 2026 से कंपनी का अतिरिक्त गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है। वह कंपनी की अगली AGM तक इस पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही, 19 जनवरी 2026 से ही उन्हें कंपनी का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया है।

Havells India

Havells India ने दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 301 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह आंकड़ा CNBC-TV18 के 346 करोड़ रुपये के अनुमान से कम रहा। कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है, जिससे निवेशकों को कुछ राहत मिली है।

Sai Silks (Kalamandir) Limited

दिसंबर तिमाही में Sai Silks का प्रदर्शन कमजोर रहा। Q3FY26 में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 17.4% घटकर ₹38 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹46 करोड़ था। रेवेन्यू में भी गिरावट दर्ज हुई और ऑपरेशंस से आय 8.3% घटकर ₹411 करोड़ रह गई। मांग में नरमी और बढ़ी लागत का असर नतीजों पर दिखा।

Capri Global Capital

Capri Global ने बताया कि CEO मोनू रात्रा (Monu Ratra) इस्तीफा दे रहे हैं। उनकी नियुक्ति अक्टूबर 2025 में हुई थी। उनका इस्तीफा 31 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। वह आगे उद्यमशील गतिविधियों पर फोकस करना चाहते हैं।

Nifty Outlook: निफ्टी ऑल-टाइम हाई 3% नीचे, अब 20 जनवरी को कैसी रहेगी चाल? जानिए एक्सपर्ट से

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।