Get App

Stocks to Watch: Voda Idea समेत इन स्टॉक्स की बनाएं वॉचलिस्ट, इंट्रा-डे में इन वजहों से दिखेगी तेज हलचल

Stocks to Watch: लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) एक बार फिर रिकॉर्ड हाई से करीब 11 फीसदी नीचे आ चुका है। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 11, 2025 पर 9:06 AM
Stocks to Watch: Voda Idea समेत इन स्टॉक्स की बनाएं वॉचलिस्ट, इंट्रा-डे में इन वजहों से दिखेगी तेज हलचल
एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 548.39 प्वाइंट्स यानी 0.70% टूटकर 77311.80 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.76% यानी 178.35 प्वाइंट्स फिसलकर 23381.60 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: दुनिया भर के अधिकतर बाजारों में हरियाली है और गिफ्ट निफ्टी से मजबूत संकेत मिल रहे हैं। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में काफी उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 548.39 प्वाइंट्स यानी 0.70% टूटकर 77311.80 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.76% यानी 178.35 प्वाइंट्स फिसलकर 23381.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आए हैं तो कुछ के नतीजे आज आ सकते हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा एक लिस्टिंग के साथ-साथ कुछ स्टॉक्स में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।

Stocks to watch: इन शेयरों पर रहेगी आज निगाहें

Aditya Birla Capital Limited (ABCL)

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि इसने आदित्य बिड़ला कैपिटल डिजिटल में ₹100 करोड़ का इक्विटी निवेश किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें