Hot stocks : पिछले कारोबारी दिन बाजार दबाव में रहा लेकिन तीन स्टॉक, आरती इंडस्ट्रीज, कमिंस इंडिया और भारत डायनेमिक्स ने बेंचमार्क के साथ-साथ ब्रॉडर इंडेक्सों से भी बेहतर प्रदर्शन किया और अच्छी तेजी लेकर बंद हुए थे। 16 अप्रैल को इन तीन शेयरों में भारत डायनेमिक्स टॉप गेनर रहा था। यह स्टॉक एनएसई पर मजबूत वॉल्यूम के साथ 4.7 फीसदी की तेजी के साथ 1,847 रुपये पर पहुंच गया था।
इसी तरह आरती इंडस्ट्रीज भी 2 फीसदी बढ़कर 749 रुपये पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने औसत वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। कुल मिलाकर, रुक-रुक कर छोटे करेक्शनों के बावजूद, मार्च के मध्य से स्टॉक में तेजी का रुख बना हुआ है। स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।
कमिंस इंडिया 2.6 फीसदी उछलकर 3,121 रुपये के नए क्लोजिंग लेवल पर बंद हुआ और सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा। स्टॉक ने औसत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न देखने को मिला। कुल मिलाकर, रुक-रुक कर होने वाले कंसोलीडेशन और करेक्शन के बावजूद यह स्टॉक नवंबर 2023 से ही तेजी के दौर में है।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है मेहता इक्विटीज के रियांक अरोड़ा की ट्रेडिंग रणनीत
आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries): रियांक अरोड़ा का कहना है कि स्टॉक ने अपने डेली चार्ट पर 52-हफ्ते के हाई 712 रुपए से ऊपर एक बड़ा ब्रेकआउट दिया है। डेली टाइम फ्रेम पर आरएसआई ( रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स - 14) 70.19 के करीब होने के साथ ओलरऑल ट्रेंड मजबूत होने का संकेत दे रहा है। अगर किसी करेक्शन में 712-715 रुपये के जोन में मिलता है तो इसमें खरीदारी का अच्छा मौका होगा। स्टॉक में 800 रुपये और उससे ज्यादा के लक्ष्य के लिए 690 रुपये के सख्त स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है। स्टॉक का वॉल्यून इसके औसत (30-दिन) के वॉल्यूम से चार गुना है। ऐसे में स्टॉक एक मजबूत अपट्रेंड रैली के लिए तैयार दिखाई दे रहा है।
कमिंस इंडिया (Cummins India) : स्टॉक अपने डेली चार्ट पर 3,099 रुपये के अपने ऑलटाइम हाई को पार करने में सफल रहा और इसके ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम उसके औसत (30-डे) वॉल्यूम के बराबर होने के चलते यह उम्मीद है कि स्टॉक 3,250 रुपये और उससे आगे तक जाता दिख सकता है। डेली चार्ट पर आरएसआई (14), 71.63 के करीब मजबूत मोमेंटम का संकेत दे रहा है। स्टॉक के लिए 3,000 रुपये के स्तर पर मजबूत सपोर्ट है जिसे ट्रेड के लिए स्टॉप-लॉस के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए।
भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics): स्टॉक अपने एंकर VWAP (वॉल्यूम-वेटेड एवरेज प्राइस) रजिस्टेंस लेवल 1,813.50 रुपये से ऊपर चला गया है और इसके ऊपर बंद हुआ है। डेली चार्ट पर आरएसआई (14), 62.96 पर है ये तेजी कायम रहने का संकेत है। ऐसे में ये स्टॉक हमें 1,984 रुपये और उससे आगे तक जाता दिख सकता है। स्टॉक के लिए 1,750 रुपये पर मजबूत सपोर्ट इसे काउंटर के लिए स्टॉप-लॉस के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।