शेयर मार्केट में अगर पैसा कमाना है तो RISK उठाना ही पड़ता है। हालांकि ये RISK कम करना आपके हाथ में होता है। मार्केट में न्यूनतम जोखिम के साथ अधिकतम मुनाफे के कई विकल्प मौजूद हैं, बस उनकी सही पहचान की जरुरत होती है। जिन शेयरों पर आप दांव लगा रहे हैं उन्हें कारोबार, बैलेंसशीट, वैल्युएशन, रिस्क-रिवार्ड जैसी कसौटियो पर कसा जाना है। आज MaMi हमारे लिए यही काम करने वाली हैं। MaMi आज हमें कम जोखिम और ज्यादा फायदे का फॉर्मूला बताएंगी। तो चलिए MaMi की कमाई वाली टिप्स जानते हैं।
इस खास शो में सीएनबीसी-आवाज़ पर अपने शेयर साझा करने के लिए Market Expert Sudip Bandopadhyay, Geojit Financial के Gaurang Shah और Hem Securities की Astha Jain जुड़ गई हैं।
ये हैं दमदार रिटर्न देने वाले एक्सपर्ट्स के सुझाये गये शानदार स्टॉक्स
Market Expert सुदीप बंदोपाध्याय का दमदार स्टॉकः VIP IND
सुदीप ने कहा कि इस स्टॉक में खरीदारी करें। इसमें 12 महीनों की अवधि में 550 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। उन्होंने कंपनी के बारे में कहा कि ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी हार्ड-सॉफ्ट लगेज मेकर कंपनी है। इसके साथ ही ये 50 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ भारत में मार्केट लीडर है। आगे होने वाले अनलॉक से लगेज की डिमांड बढ़ेगी। वहीं ई-कॉमर्स पर कंपनी का फोकस बढ़ा है। कंपनी की बांग्लादेश में ऑपरेशन कॉस्ट कम हुई है। इसके साथ ही कंपनी बांग्लादेश में प्रोडक्शन बढ़ा रही है। कंपनी का कैश फ्लो और रिटर्न रेश्यो बेहतर है।
Geojit Financial के गौरांग शाह का दमदार स्टॉकः HDFC BANK
गौरांग ने कहा ये दिग्गज बैंकिंग स्टॉक खरीदें। बैंक के कॉरपोरेट लोन बुक में अच्छी ग्रोथ नजर आई है। बैंक के लोन की एसेट क्वालिटी स्थिर है।
Hem Securities की आस्था जैन का दमदार स्टॉकः TECH MAHINDRA
आस्था ने इस दिग्गज आईटी कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह दी है और उनके अनुसार इसमें 1400 का स्तर देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने Q1FY22 मजबूत नतीजे पेश किए हैं। Q1 में कंपनी की 81.5 करोड़ डॉलर की मजबूत डील पाइपलाइन दिखी है। कंपनी को Brainscale Inc के अधिग्रहण का फायदा मिलेगा। Brainscale Inc कंपनी डाटा एनालिटिक्स में है। इसके अलावा ये कंपनी क्लाउड कंसल्टिंग में भी है। वहीं कंपनी AI, क्लाउड सेगमेंट में निवेश बढ़ा रही है।
सुदीप ने कहा कि इस स्टॉक में खरीदारी करें। इसमें 6-9 महीनों की अवधि में 1000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। उन्होंने कंपनी के बारे में कहा कि कंपनी की मार्केट में पकड़ मजबूत हो रही है। इसके अलावा कंपनी क्षमता विस्तार कर रही है। कंपनी को क्रॉप प्रोटेक्शन में नए मॉलिक्यूल लॉन्च से फायदा होगा। वहीं कंपनी का अब फायदेमंद रिटेल कारोबार पर फोकस बढ़ा है और ये खर्च घटाने के लिए कदम उठा रही है।
Geojit Financial के गौरांग शाह का दमदार स्टॉकः ASIAN PAINTS
गौरांग ने इस दिग्गज पेंट शेयर में खरीदारी की सलाह दी। इस समय डेकोरेटिव पेंट सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ दिख रही है। इस स्टॉक में हाउसिंग सेगमेंट में सुधार का फायदा दिखेगा। वहीं कच्चे तेल में नरमी से मार्जिन में सुधार आएगा। इसके आगे भी रियल्टी सेक्टर में ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है।
Hem Securities की आस्था जैन का दमदार स्टॉकः DEEPAK NITRITE
आस्था ने इस केमिकल स्टॉक में खरीदारी की राय दी। उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में कंपनी के नतीजे जबरदस्त रहे हैं। कंपनी पर जानकारी देते हुए इन्होंने कहा कि कंपनी का Q1 में बिक्री 126 प्रतिशत और मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़ा। वहीं कंपनी विदेशों में भी कारोबार फैला रही है। इसके तहत कंपनी US, UK, चीन, यूरोप में जमने की कोशिश कर रही है। इस कंपनी का करीब 30 देशों में एक्सपोर्ट होता है। इसके अलावा कंपनी लगातार नए मार्केट की तलाश में है। वहीं देश के अंदर भी कंपनी का मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है।
Market Expert सुदीप बंदोपाध्याय का दमदार स्टॉकः L&T
सुदीप ने कहा कि इस स्टॉक में खरीदारी करने से 6-9 महीनों के अंदर 1800 का टारगेट देखने को मिलेगा। कंपनी नॉन कोर बिजनेस से बाहर निकली है। अब कंपनी के कैश फ्लो और रिटर्न रेश्यों में सुधार हो रहा है। इसके साथ ही मजबूत ऑर्डर बुक, एग्जिक्यूशन में सुधार हो रहा है। कंपनी के हाइड्रोकार्बन में कैपेक्स विस्तार जारी है।
Geojit Financial के गौरांग शाह का दमदार स्टॉकः ITC
गौरांग ने कहा कि पहली तिमाही में सिगरेट वॉल्यूम ग्रोथ 33 प्रतिशत रही। कंपनी के FMCG बिजनेस मार्जिन में भी सुधार हुआ है। वहीं अनलॉक की वजह से होटल बिजनेस में भी रिकवरी नजर आई है लिहाजा इस स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए।
आस्था ने कहा कि इस दिग्गज सीमेंट स्टॉक में 8900 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए। कंपनी ने Q1 में अच्छे नतीजे पेश किए। कंपनी की Q1 में आय में 55.6 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। कंपनी द्वारा FY23 तक कर्ज मुक्त होने की कोशिश की जा रही है। कंपनी के सीमेंट की मांग में जबरदस्त उछाल नजर आया है। इसके आगे मजबूत कैश फ्लो की उम्मीद है। इस समय उत्तर और पूर्वी भारत में सीमेंट की मांग में उछाल दर्ज किया गया है। कंपनी को रुरल हाउसिंग सेगमेंट में सुधार का फायदा मिलेगा। इसके अलावा अच्छा मॉनसून और ऊंची खरीफ MSP का भी इसे फायदा होगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )