Stove Kraft के शेयरों में 9% की मजबूत तेजी, इस एक खबर के बाद जमकर हुई खरीदारी

पिछले एक महीने में Stove Kraft के शेयरों में करीब 21 फीसदी की मजबूत तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 68 परसेंट का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 100 फीसदी भाग चुके हैं। वहीं, पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 92 फीसदी का रिटर्न मिला है

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 3:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्टोव क्राफ्ट लिमिटेड के शेयरों में आज 19 दिसंबर को करीब 9 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई।

Stove Kraft share: स्टोव क्राफ्ट लिमिटेड के शेयरों में आज 19 दिसंबर को करीब 9 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 3.19 फीसदी की बढ़त के साथ 924.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 973.25 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। दरअसल, IKEA ने कंपनी को सप्लाई पार्टनर के रूप में चुना है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3037.13 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक लो 410.10 रुपये है।

Stove Kraft ने एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा?

किचन अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी स्टोव क्राफ्ट लिमिटेड ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ग्लोबल रिटेल चेन IKEA ने उसे सप्लाई पार्टनर के रूप में चुना है। दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी के अनुसार स्टोव क्राफ्ट कुकवेयर की एक रेंज का प्रोडक्शन करेगा, जिसे 2026 से IKEA के स्टोर के ग्लोबल नेटवर्क के माध्यम से बाजार में उतारा जाएगा। इस कुकवेयर रेंज को बेंगलुरु में स्टोव क्राफ्ट के हरोहल्ली कैंपस में रखा जा रहा है।


Stove Kraft के MD का बयान

अक्टूबर में CBNC-TV18 के साथ एक इंटरव्यू में स्टोव क्राफ्ट के MD राजेंद्र गांधी ने कहा कि उन्हें FY25 के लिए हाई-टीन्स रेंज में रेवेन्यू ग्रोथ की संभावना दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि कंपनी 38 फीसदी ग्रॉस मार्जिन को बनाए रखने और अपने EBITDA में सुधार करने के लिए कमिटेड है। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में कंपनी ने 11.7% के मार्जिन और ₹17 करोड़ के PAT के साथ ₹418 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया।

Stove Kraft के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में स्टोव क्राफ्ट के शेयरों में करीब 21 फीसदी की मजबूत तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 68 परसेंट का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 100 फीसदी भाग चुके हैं। वहीं, पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 92 फीसदी का रिटर्न मिला है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।