Get App

होर्मुज जलमार्ग ठप! ईरान ने जहाजों पर की गोलीबारी, स्टॉक मार्केट और तेल पर दिख सकता है असर

होर्मुज जलमार्ग में तनाव बढ़ने से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ईरान की चेतावनी के बाद वैश्विक तेल और गैस सप्लाई पर असर की आशंका है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे शेयर बाजार और क्रूड कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। जानिए सीजफायर के बीच दोबारा क्यों बिगड़े हालात।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 19, 2026 पर 6:30 PM
होर्मुज जलमार्ग ठप! ईरान ने जहाजों पर की गोलीबारी, स्टॉक मार्केट और तेल पर दिख सकता है असर
होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव बढ़ने के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है।

रविवार तड़के हॉर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही लगभग रुक गई, जब ईरान ने जहाजों पर फायरिंग की। उसने यह चेतावनी भी दी कि वह इस रास्ते को बंद कर सकता है। इससे अमेरिका के साथ तनाव और बढ़ गया है। इसका असर वैश्विक तेल और गैस सप्लाई पर पड़ सकता है।

ईरान की Mehr न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जहाज फिलहाल ईरानी सेना के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति है या नहीं।

ईरान की सख्त चेतावनी

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने जहाजों को फारस की खाड़ी और ओमान सागर में एंकरिंग से बाहर न निकलने को कहा है। चेतावनी दी गई है कि अगर कोई जहाज हॉर्मुज की ओर बढ़ता है, तो उसे दुश्मन के साथ सहयोग माना जाएगा और उसे निशाना बनाया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें