ग्लोबल मार्केट में मजबूती, गिफ्ट निफ्टी 50 अंक ऊपर, एशियाई बाजारों में भी तेजी

गिफ्ट NIFTY 45.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 36,218.22 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 3,507.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Sep 10, 2024 पर 8:16 AM
Story continues below Advertisement
बाजार में 27% लोगों को दरें 0.50% कटौती की उम्मीद है। जबकि 73% लोग दरों में 0.25% की कटौती की उम्मीद कर रहे हैं।

ग्लोबल CUES अच्छे नजर आ रहे है। गिफ्ट निफ्टी में मजबूती देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों का भी मूड अच्छा है। इधर अमेरिकी बाजार भी पिछले हफ्ते की गिरावट से उबरे है। आधा परसेंट तक दरों में कटौती की उम्मीद में DOW और NASDAQ 1-1% चढ़े है। S&P500 इंडेक्स की 4 दिनों की गिरावट पर भी ब्रेक लगा है। अमेरिकी बाजार कल तेजी के साथ बंद हुए। 18 सितंबर को US फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। बाजार को 0.25% या 0.50% कटौती की उम्मीद है।

बाजार में 27% लोगों को दरें 0.50% कटौती की उम्मीद है। जबकि 73% लोग दरों में 0.25% की कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। 11 सितंबर को अमेरिका के महंगाई के आंकड़े आएंगे ।

दबाव में US बॉन्ड यील्ड


2 सालों की यील्ड सितंबर 2022 के बाद निचले स्तरों पर पहुंची है जबकि 10 सालों की यील्ड जून 2023 के बाद निचले स्तरों पर पहुंची है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 45.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 36,218.22 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 3,507.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ताइवान का बाजार 0.02 फीसदी चढ़कर 21,149.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 17,151.38 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 2,725.46 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।