Dealing Room Check: मंथली एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार में रिकवरी का मूड नजर आया। निफ्टी निचले स्तरों से 150 प्वाइंट तो बैंक निफ्टी 400 प्वाइंट से ज्यादा सुधरा। L&T, रिलायंस और इंफोसिस जैसे दिग्गजों ने जोश भरा। फार्मा, IT और सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। आज ग्रेन्यूल्स में 4% का उछाल देखने को मिला। वहीं IT शेयरों में LTIM, KPIT, बिड़लासॉफ्ट और कोफोर्ज में अच्छी रौनक नजर आई। पावर फाइनेंस कंपनियों में जोरदार तेजी रही। PFC 7% की उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वही PNB के साथ प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग करार से REC भी 6% दौड़ गया। मणप्पुरम को केरल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने 3 हफ्ते में ED को दस्तावेज लौटाने को कहा। इसके साथ ही वीपी नंदकुमार के खिलाफ दाखिल FIR भी खारिज की। जिससे शेयर में करीब 5% की तेजी नजर आई। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने दो स्टॉक्स में दांव लगाया। डीलर्स ने फेडरल बैंक और बिड़ला सॉफ्ट में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई।
