कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिड और स्मॉलकैप में मुनाफावसूली नजर आई। IT, मेटल, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। तेल-गैस, FMCG, रियल्टी शेयरों में दबाव देखने को मिला। कल बाजार में सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 269 प्वाइंट गिरकर 77,210 पर बंद हुआ। निफ्टी 66 प्वाइंट गिरकर 23,501 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 122 प्वाइंट गिरकर 51,661 पर बंद हुआ। मिडकैप 45 प्वाइंट गिरकर 55,429 पर बंद हुआ। वहीं बाजार गिर कर बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एस्ट्रल, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, जुबिलेंट फूड और शिल्पा मेडिकेयर के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
JM Financial Services की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Astral
JM Financial Services की सोनी पटनायक ने कहा कि एस्ट्रल के स्टॉक में जून की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 2300 के स्ट्राइक वाली कॉल 33 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 45 से 58 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 10 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 3170 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 3262 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 3237 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।
Arihant Capital Markets के कविता जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः Jubilant Food
Arihant Capital Markets के कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में जुबिलेंट फूड पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 554 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 540 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 585 से 590 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
AUM Capital के राजेश अग्रवाल का मिडकैप फंडा स्टॉकः Shilpa Medicare
AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज शिल्पा मेडिकेयर के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 578 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें लंबी अवधि तक बने रहने पर इसमें अच्छा टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)