Budget 2024: आज के बाजार की रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। सेंसेक्स 52 प्वाइंट चढ़कर 80 हजार 717 पर बंद हुआ। निफ्टी 26 प्वाइंट चढ़कर 24 हजार 613 पर बंद हुआ। आज रियल्टी, FMCG शेयरों में खरीदारी हुई। वहीं PSE, फार्मा, एनर्जी इंडेक्स में दबाव रहा। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में खरीदारी नजर आई। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले बजट तक शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने आईजीएल, एलटीआईमाइंडट्री, पीरामल एंटरप्राइजेज और ईमुद्रा के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः IGL
JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि आईजीएल के स्टॉक में जुलाई की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 550 के स्ट्राइक वाली कॉल 10.50 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 16/20 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से एलटीआईमाइंडट्री के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 5610/5650 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 5535 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 5574 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः Piramal Enterprises
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में पीरामल एंटरप्राइजेज पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 976 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 954 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1015 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Marketsmithindia के मयुरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः eMudhra
Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज ईमुद्रा के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 873 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें लंबी अवधि तक बने रहने पर इसमें अच्छा टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)