आज शुरुआती गिरावट के बाद बाजार नीचे से सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली। बाजार के आखिर में सेंसेक्स 57 प्वाइंट गिरकर 79,649 पर बंद हुआ। निफ्टी 21 प्वाइंट गिरकर 24,347 पर बंद हुआ। हालांकि निफ्टी बैंक 93 प्वाइंट चढ़कर 50,578 पर बंद होने में कामयाब रहा। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। रियल्टी, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। PSU बैंक, FMCG, एनर्जी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एक्साइड, फेडरल बैंक, श्रीराम फाइनेंस और यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Exide
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि एक्साइड के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 510 के स्ट्राइक वाली कॉल 11 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 18/25 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से फेडरल बैंक के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 208/210 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 197 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 200 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
manasjaiswal.com का मानस जायसवाल का चमत्कार शेयरः Shriram Finance
manasjaiswal.com का मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में श्रीराम फाइनेंस पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 3009 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2970 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 3050 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Yatra Online Limited
SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 137 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 210 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)