Dealing Rooms में आज केमिकल और बैंकिंग स्टॉक में हुई जोरदार खरीदारी, घरेलू फंड्स ने की बंपर बाईंग

ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में आज डीलर्स ने दो स्टॉक्स में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने आज एक केमिकल और दूसरा बैंकिंग स्टॉक पर दांव लगाया

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 9:19 PM
Story continues below Advertisement
डीलर्स का कहना है कि आज इस केमिकल स्टॉक में घरेलू म्युचुअल फंड्स ने जोरदार खरीदारी की है। आज इस केमिकल शेयर में 4 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेज अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

    इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

    जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


    रुपये में कमजोरी के कारण आज बाजार कमजोर हुए। मिडकैप में गिरावट नजर आई। ऐसे बाजार में डीलर्स ने दो स्टॉक्स में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने दांव लगाने के लिए आज एक केमिकल और दूसरा बैंकिंग स्टॉक चुना।

    मार्केट बंद होने से पहले प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत से जानें निफ्टी, बैंक निफ्टी पर ट्रेडिंग राय, दमदार कॉल्स और सस्ता ऑप्शन

    Tata Chemicals

    यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज केमिकल स्टॉक के रूप में डीलर्स ने टाटा केमिकल्स के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने अपने क्लाइंट्स से इसमें BTST strategy अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक में जल्द ही 1200 से 1215 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। आज इस स्टॉक में घरेलू म्युचुअल फंड्स ने जोरदार खरीदारी की है। आज इसमें 4 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला।

    Indusind Bank

    यतिन ने आगे कहा कि दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज स्टॉक पर दांव लगाया है। डीलर्स ने आज इंडसइंड बैंक के शेयर में अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज इस स्टॉक में HNIs buyers द्वारा जोरदार खरीदारी देखी गई है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में करेंट लेवल्स से 40 से 50 रुपये की पोजीशनल अपसाइड देखने को मिल सकती है। इसमें अक्टूबर सीरीज में फ्रेश बाईंग देखने को मिली है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।