डीलिंग रूम्स में आज बैंकिंग और मेटल स्टॉक में हुई जोरदार खरीदारी, शॉर्ट टर्म में मिलेगा मोटा मुनाफा

Canara Bank पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने सरकारी सेक्टर की बैंक में अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करने की राय दी। डीलर्स की इस बैंकिंग स्टॉक में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 365-370 रुपये प्रति शेयर तय किया है

अपडेटेड Oct 26, 2023 पर 3:47 PM
Vedanta पर डीलर्स ने आज खरीदारी करवाई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 4-5% का पोजीशनल उछाल संभव है। इस शेयर में 220-230 रुपये के लक्ष्य दिख सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: बाजार में कोहराम आज भी जारी नजर आया। लगातार छठे दिन बाजार टूटा। मिडकैप, स्मॉलकैप की जोरदार पिटाई आज भी जारी रही। दोनों इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा टूट गये। 12 सितबंर के हाई से मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 9-9% टूट गये। एशियन पेंट्स ने निराश किया। दूसरी तिमाही में कंपनी की आय अनुमान से कम बढ़ी। मुनाफे में 53 परसेंट का उछाल दिखा लेकिन अनुमान से कम रहा। वॉल्यूम के मोर्चे पर भी निराशा रही। घरेलू पेंट कारोबार ने खराब प्रदर्शन किया। नतीजे के बाद एशियन पेंट्स का शेयर 3 परसेंट टूटा। कमजोर तिमाही नतीजों के बाद टेक महिंद्रा की पिटाई देखने को मिली। कंपनी का शेयर 3% से ज्यादा फिसल गया। ऐसे में आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने दो स्टॉक्स में दांव लगाया। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से केनरा बैंक और वेदांता के शेयर में खरीदारी करवाई।

    Canara Bank

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने सरकारी सेक्टर की केनरा बैंक में अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करने की राय दी। डीलर्स का कहना है कि HNIs ने Q2 नतीजों के बाद शेयर में खरीदारी की है। लिहाजा इसमें खरीदारी डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में खरीदारी करवाई। डीलर्स की इस बैंकिंग स्टॉक में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 365-370 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    Maruti Suzuki का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स देंगे मोटा मुनाफा


    Vedanta

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज मेटल स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को वेदांता के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। उनका कहना है कि घरेलू फंड्स ने मेटल शेयरों में खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 4-5% का पोजीशनल उछाल संभव है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 220-230 रुपये के लक्ष्य संभव हैं।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।