Cement Stocks : सीमेंट शेयरों में जोरदार तेजी, अल्ट्राटेक और डालमिया भारत 3% से ज्यादा भागे

Cement Stocks :सीमेंट शेयरों में इस तेजी की वजह ढूंढ़ें तो हाल की गिरावट के बाद इनके वैल्युएशन सस्ते हुए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगे सीमेंट की कीमतों में 10-60 रुपए प्रति बैग की बढ़त हो सकती है। FY28 में मुनाफे में तेज उछाल की उम्मीद है। आने वाले नतीजों से पहले री-रेटिंग चालू है

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 3:35 PM
Cement stocks, cement shares, UltraTech share price, Dalmia Cement share price, Shree Cement share price, सीमेंट स्टॉक्स, सीमेंट शेयर, अल्ट्राटेक शेयर प्राइस, डालमिया सीमेंट शेयर प्राइस, श्री सीमेंट शेयर प्राइस

Cement Stocks : CLSA और सेंट्रम की बुलिश रिपोर्ट के बाद आज सीमेंट शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। अल्ट्राटेक और डालमिया भारत 3 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। वहीं जेके सीमेंट 7 फीसदी से ज्यादा भागा है। इन दोनों ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि इस सेक्टर के वैल्युएशन अब तक हुए करेक्शन के बाद आर्कषक हो गए हैं। इस चलते आज बाजार में सीमेंट कंपनियों का जलवा है। जेके सीमेंट, बिरलाकॉर्प, अल्ट्राटेक, डालमिया भारत और श्री सीमेंट इस तेजी की अगुआई कर रहे हैं।

सीमेंट शेयरों में तेजी के ट्रिगर

सीमेंट शेयरों में इस तेजी की वजह ढूंढ़ें तो हाल की गिरावट के बाद इनके वैल्युएशन सस्ते हुए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगे सीमेंट की कीमतों में 10-60 रुपए प्रति बैग की बढ़त हो सकती है। FY28 में मुनाफे में तेज उछाल की उम्मीद है। आने वाले नतीजों से पहले री-रेटिंग चालू है। सीमेंट सेक्टर को लेकर CLSA और सेंट्रम दोनों बुलिश है। उनकी सीमेंट शेयरों में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह है।


CLSA की टॉप पिक

CLSA की टॉप पिक्स में अल्ट्राटेक, डालमिया और श्री सीमेंट शामिल हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय सीमेंट कंनियों के भाव अच्छे नजर आ रहें हैं। इनमें काफी अच्छा करेक्शन आ चुका है। अंबुजा सीमेंट (AMBUJA CEMENT) PE ks 21 गुना पर ULTRATECH 40 गुना पर, SHREE CEMENT 50 गुना पर, JK CEMENT 35 गुना पर और DALMIA BHARAT 30 गुना पर ट्रेड कर रही है।

चोला सिक्योरिटीज में रिसर्च हेड, धर्मेश कांत का भी मानना ​​है कि कमोडिटी में तेजी का दौर (अपसाइकिल) कुछ समय के उतार-चढ़ाव के बावजूद एक और साल तक जारी रहेगा। वे मेटल की कीमतों में किसी भी गिरावट को लंबे समय के लिए खरीदारी का मौका मानते हैं, क्योंकि मिडिल ईस्ट में फिर से निर्माण कार्य जोरों से हो रहा है। इसके अलावा भारत जैसे देशों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ रहा है। धर्मेश कांत सीमेंट के साथ ही मेटल सेक्टर को लेकर भी सकारात्मक हैं और गिरावट आने पर हिंडाल्को, हिंदुस्तान जिंक, वेदांता, टाटा स्टील और JSW स्टील जैसे शेयरों में निवेश के पक्ष में हैं।

उनका यह भी मानना ​​है कि सीमेंट सेक्टर पर अभी तक कम ध्यान दिया गया है। उनको अल्ट्राटेक सीमेंट और अंबुजा सीमेंट्स जैसी बड़ी कंपनियों (लार्ज-कैप) ज्यादा पसंद है। उनका यह भी मानना है कि अगले दो-तीन महीनों में कीमतों में सुधार से सीमेंट की रीजनल कंपनियों को भी फायदा हो सकता है।

 

Trading Plan : चुनिंदा शेयरों में की सजी बाजार, लेकिन अभी बड़ी पोजीशन लेने से बचें

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।