Trading Plan : चुनिंदा शेयरों में की सजी बाजार, लेकिन अभी बड़ी पोजीशन लेने से बचें

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में शानदार गैप-अप देखने को मिला। लेकिन उसके बाद फॉलो थ्रू खरीदारी नहीं आई। सुबह बैंक निफ्टी में मुनाफावसूली का नजरिया लिया गया था। लेकिन बाजार मजबूत है और आगे रैली बड़ी हो सकती है

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 2:39 PM
Trading Plan : निफ्टी पर रणनीति साझा करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि इसके लिए 24,000-24,200 पर रेजिस्टेंस और 23,700-23,800 पर सपोर्ट है

Trading Plan : US-ईरान डील को बाजार ने सलामी दी है। ऊपरी स्तरों पर दबाव के बावजूद निफ्टी करीब 300 प्वाइंट उछलकर 23900 के ऊपर दिख रहा है। L&T, M&M, RIL और मारुति ने जोश भरा है। बैंक निफ्टी में भी 400 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। 1.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप साथ आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। रियल्टी शेयरों में आज तूफानी तेजी। यह इंडेक्स 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। DLF, प्रेस्टीज, लोढ़ा और गोदरेज प्रॉपर्टीज 4 से 5 फीसदी दौड़े हैं। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल, मेटल और ऑटो शेयरों में भी अच्छी रफ्तार है। तेल गैस, NBFCs और सरकारी बैंकों में भी रौनक है।

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में शानदार गैप-अप देखने को मिला। लेकिन उसके बाद फॉलो थ्रू खरीदारी नहीं आई। सुबह बैंक निफ्टी में मुनाफावसूली का नजरिया लिया गया था। लेकिन बाजार मजबूत है और आगे रैली बड़ी हो सकती है। मिड और स्मॉल कैप में शानदार तेजी है। आज advance/decline 5:1 का रहा। यह पूरे दिन मजबूत रहा। उम्मीद के मुताबिक रेट सेंसिटिव सेक्टर्स ने लीड किया। ऑटो में सबसे ज्यादा तेजी रही। बैंक और NBFCs भी भागे रहे। बड़ा सवाल यह है कि क्या अब बाजार तेजी से भागेंगे?

कच्छ के खावड़ा में अदाणी ग्रीन एनर्जी का कमाल, बनाया देश का सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम


बाजार : अब क्या?

बाजार में अब तेजी वाले ट्रिगर्स हैं। यहां से सबसे बड़ा फैक्टर रहेगा, FIIs का कैश में एक्शन। F&O में तो थोड़ी और शॉर्ट कवरिंग होनी चाहिए। देखना ये है कि क्या कैश में पैसा आना शुरू होगा या नहीं। इंडेक्स में आप रैली के बाद गैप-अप चेज नहीं कर सकते। आज लेने वालों को भी तेजी का फायदा मिलेगा, लेकिन होल्ड करना होगा। चुनिंदा (individual) शेयरों में एक बुफे लगा है। अपनी इच्छानुसार शेयर चुन सकते हैं। बस ये ध्यान रहे कि ओवर ईटिंग ना हो। रेट सेंसिटिव शेयर और बड़ी तेजी के लिए तैयार हैं।

निफ्टी पर रणनीति साझा करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि इसके लिए 24,000-24,200 पर रेजिस्टेंस और 23,700-23,800 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी पर उन्होंने कहा कि इसके लिए 57,500-57,800 पर रेजिस्टेंस और 56,950-57,050 पर सपोर्ट है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।