Get App

अगस्त सीरीज की शुरुआत पर ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत, एशिया में मजबूती, SGX NIFTY 1% उछला

US के Q2 GDP ग्रोथ में कमी आई है। निवेशकों को अब ज्यादा दरें बढ़ने की आशंका नहीं है। इस बीच IRON ORE फ्यूचर्स में तेजी देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2022 पर 9:24 AM
अगस्त सीरीज की शुरुआत पर ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत, एशिया में मजबूती,  SGX NIFTY 1% उछला
SGX NIFTY 179.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 27,834.63 के आसपास दिख रहा है।

अगस्त सीरीज की शुरुआत पर ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत दे रहा है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। एक परसेंट उछलकर SGX NIFTY 17 हजार 100 के पार निकला है। कल अमेरिका में DOW 300 POINT से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ था।

कल अमेरिकी बाजार अच्छी तेजी के साथ बंद हुए। DOW में 332 और NASDAQ में 130 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिली जबकि S&P500 में 49 प्वाइंट की तेजी देखने को मिली। यूएस मार्केट की चाल पर नजर डाले तो 11 में से 10 सेक्टर्स में तेजी देखने को मिली। रियल्टी और यूटिलिटीज शेयरों में 3% से ज्यादा की उछाल देखने को मिला। 65% शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि 60% शेयरों में 200 DMA से नीचे कारोबार कर रहे है।

Apple और Amazon ने बेहतर नतीजे पेश किए। Amazon के शेयरों में 12% से ज्यादा की तेजी आई है। Q3 में Apple का रेवेन्यू 2% बढ़ा है जबकि मार्च तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू में 8% की कमी है। पिछले साल की मार्च तिमाही से रेवेन्यू में 36% कमी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें